2024 के पहले छमाही में 12 स्मॉल कैप फंड्स ने बेंचमार्क को चटाया धूल, मिला 25% से ज्यादा रिटर्न

Telegram Group Join Now

Small Cap Fund Return : 2024 का पहला छमाही निवेशकों के लिए शानदार रहा, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने स्मॉल कैप फंड्स में पैसा लगाया था। बेंचमार्क को पछाड़ते हुए, 12 स्मॉल कैप फंड्स ने 25% से अधिक का रिटर्न दिया।

यह जानकारी उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो 2024 में उच्च रिटर्न वाले स्मॉल कैप फंडों में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं। आइए आगे बढ़ते हैं और उन 12 स्मॉल कैप फंड्स के बारे में जानते हैं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

पहली छमाही में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्मॉल कैप फंड 

भारतीय शेयर बाजार में स्मॉल कैप फंडों ने इस साल की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कई फंड्स ने अपने बेंचमार्क को मात दी है और ऊंचा रिटर्न दिया है। आइए नजर डालते हैं कुछ टॉप परफॉर्मर फंडों पर-

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड सबसे बड़ा स्मॉल कैप फंड होने के साथ-साथ इसने 2024 के पहले 6 महीनों में 21.89% का रिटर्न दिया है जबकि बेंचमार्क ने (निफ़्टी स्मॉलकैप 250 – TRI) 21.24% से रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें: SBI के इस Mutual Fund में प्रतिमाह ₹10,000 की एसआईपी से बन गए 7 करोड़

टाटा स्मॉल कैप फंड

इस म्यूचुअल फंड ने 2024 के पहले 6 माह में 21.62% का रिटर्न दिया है जबकि बेंचमार्क (निफ्टी स्मॉलकैप 250 – टीआरआई) ने 21.24% का रिटर्न दिया था। 

एसबीआई स्मॉल कैप फंड

एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने 2024 के पहले 6 महीने में 22.52% का रिटर्न प्रदान किया है जबकि (बीएसई 250 स्मॉल कैप – टीआरआई) बेंचमार्क ने 20.65% रिटर्न प्रदान किया है।

इसे भी पढ़ें: पैसों की बारिश वाला म्यूच्यूअल फंड, सिर्फ ₹1 हजार की SIP से तैयार किया 63.89 लाख

क्वांट स्मॉल कैप फंड

क्वांट स्मॉल कैप फंड ने 2024 के पहले 6 महीने में 25.19% का रिटर्न दिया है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 250 – TRI बेंचमार्क ने 21.24% का रिटर्न दिया है। क्वांट स्मॉल कैप फंड ने बेंचमार्क को 3.95% से मात दिया। इस फंड ने पिछले 1, 3 और 5 सालों में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। 

फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉलर कंपनीज फंड

2024 के पहले 6 महीने में फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉलर कंपनीज फंड ने 23.48% का रिटर्न दिया है। जबकि बेंचमार्क (निफ्टी स्मॉलकैप 250 कुल रिटर्न इंडेक्स) ने 21.97% का रिटर्न दिया है।

यह पढ़ें: मजे से होगी बिटिया की शादी, शुरू करें 1500 की SIP, 18 साल बाद आपके पास होंगे 23,83,125 रुपये

अन्य स्मॉल कैप फंड का रिटर्न भी रहा शानदार

अन्य बेहतर प्रदर्शन करने वाले फंड्स में बंधन स्मॉल कैप फंड, आईटीआई स्मॉल कैप फंड, एलआईसी एमएफ स्मॉल कैप फंड, महिंद्रा मनुलाइफ स्मॉल कैप, एचएसबीसी स्मॉल कैप फंड, इन्वेस्को इंडिया स्मॉल कैप फंड, एलआईसी एमएफ स्मॉल कैप फंड का नाम लिया जा सकता है।

इन सभी फंड्स ने 2024 के पहले 6 माह में 25% से ज्यादा रिटर्न प्रदान किया है। इन फंड्स के माध्यम से निवेशकों को उच्चतम रिटर्न मिला है।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड निवेश जोखिम पर आधारित होता है। म्यूच्यूअल फंड में निवेश करने से पहले प्रमाणित फाइनेंसियल एडवाइजर से सलाह लेना अनिवार्य है। किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए MoneyTimes24.com जिम्मेदार नहीं होंगे।

Leave a Comment