Business Idea: आज के समय में काफी सारी महिलाएं ऐसी हैं जो कि आज के हिसाब से कम पढ़ी हैं। लेकिन वक्त के आगे उन्होंने हार नहीं मानी। आज वो अपने दिमाग से कुछ ऐसा काम कर रही हैं जिससे आज ना सिर्फ वो खुद रोजगार कर रही हैं।
बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। आज भी हम आपको एक ऐसी ही महिला की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसने अपने हुनर के दम से वाकई में कुछ कर दिखाया है।
एक सुपर वुमन की व्यापार दास्ताँ
आज हम आपको जिस महिला की Business Idea की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है अंजुम बानो। अंजुम बानो सुल्तानपुर की रहने वाली हैं। अंजुम बताती हैं कि वो बचपन में पैसों की तंगी से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई थी।
लेकिन वो पढ़ने में होशियार थी। उनका सपना था कि वो आगे चलकर एक टीचर बने और अन्य छात्रों को भी पढ़ाएं। लेकिन पैसों की मजबूरी थी जिसके चलते उन्हें बाजार में काम तलाशना पड़ा।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 1.5 महीने में ₹2 लाख की आमदनी, बस स्टार्ट कर दें यह सदाबहार बिजनेस
आज करती हैं इस Business Idea पर काम
अंजुम ने इस 10 महिलाओं का समूह बनाया है। जो कि उनके आसपास की ही रहने वाली हैं। अंजुम बताती हैं कि आज वो चाय पत्ती के Business Idea पर काम कर रही हैं। उनका समूह असम से चाय पत्ती मंगाता है।
इसके बाद वो उसकी पैकिंग करती हैं। जिसके बाद वो उसे बाजार में बेच देती हैं। जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है। अंजुम बताती हैं कि उनका 10 महिलाअेां का समूह हर महीने 50 किलो चाय पत्ती बनाने का काम करता है।
ये भी पढ़ें: इंडिया की लड़की, विदेश में कारोबार, साल की इनकम ₹40 करोड़ से ऊपर
काम के हिसाब से हर महिला को देती हैं पैसा
अंजुम बानो बताती हैं कि आज के समय में उनके समूह में जितनी भी महिलाएं काम करती हैं वो सबको उनके काम के हिसाब से पैसा देती हैं। क्योंकि हर महिला अपने समय के हिसाब से काम करती है। जिससे उन्हें सैलरी के आधार पर नहीं रखा जा सकता है।
खास बात ये है कि आज के समय में उनकी मदद से अन्य महिलाओं को भी उनके घर पर ही रोजगार मिला हुआ है। जिससे वो अच्छी आमदनी कर रही हैं। अन्यथा वो महिलाएं गांव में बेरोजगार ही रह जाती।
यह भी पढ़ें: कोशिश के बाद भी नहीं जा पाया विदेश, इस कारोबार से प्रतिमाह ₹8 लाख कमाई
अब दोबारा से शुरू कर दी पढ़ाई
अंजुम बानो का बचपन से ही एक सपना था कि वो आगे चलकर खूब पढ़ाई करें। लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकीं। क्योंकि उस समय उनके पास इतने पैसे नहीं थे। लेकिन आज उनके पास पैसा है।
इसलिए उन्होंने दोबारा से पढ़ाई भी शुरू कर दी है। ताकि इस Business Idea की मदद से वो जो भी पैसा कमाएं उसे अपनी पढ़ाई में लगा दें। आगे चलकर वो एक टीचर बनना चाहती है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनका टीचर बनने का सपना पूरा हो जाएगा।