Village Business Idea: गांव में साधारण बिजनेस, मजे से छप्पर फाड़ इनकम, पूरी जानकारी

Telegram Group Join Now

Village Business Idea: काफी सारे लोगों को आज भी गांव में रहना ही पसंद है। क्योंकि गांव का माहौल शहर से काफी अच्‍छा रहता है। ऐसे में अगर आप भी गांव में रहकर कोई बिजनेस तलाश रहे हैं तो आज आपको हमारी इस पोस्ट को सबसे अंत तक पढ़ना चाहिए। क्योंकि अपनी इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे जिसे आप गांव में रहकर कर भी सकते हो और उससे लाखों रुपए तक कमा सकते हो।

Village Business Idea

आज हम आपको जिस बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम है गोल्‍ड फिश फार्मिंग (Gold Fish Farming) एक तरह से आम भाषा में कहें तो मछली पालन का बिजनेस। लेकिन आज हम आपको जिस मछली के बारे में बताने जा रहे हैं वो मछली दूसरों से काफी अलग है। क्योंकि लोग उसे  खाने के लिए नहीं, बल्कि घर में सजाने के लिए प्रयोग करते हैं। जिससे उसकी कीमत काफी ज्यादा हो जाती है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 22 से 30 हजार, ना ऑफिस की चिंता, हर माह 50000 तक कमाई

कैसे करें गोल्‍ड फिश फार्मिंग की शुरुआत?

गोल्‍ड फिश फार्मिंग (Gold Fish Farming) की शुरुआत आपके ऊपर निर्भर करती है कि आप इसे कितनी बड़ी जगह में शुरू करना चाहते हो। इसके लिए आपको अपनी इच्छा अनुसार एक एक्वेरियम खरीदना होगा। इसके बाद आपको उसके अंदर पानी और सीड डालना होगा। जिसे मछलियां खाकर जीवित रह सकें।

इसके बाद आपको बाजार से गोल्‍ड फिश खरीदनी होंगी। जिससे आप इन्‍हें आगे बढ़ सकें। आपको हमेशा 4 मादा मछली के साथ 1 नर मछली खरीदनी होगी, ताकि इनका विकास अच्छे से हो सके। खास बात ये है कि समय के हिसाब से इस काम में आपकी इनकम बढ़ती जाएगी।

यह भी पढ़ें: ना लाइसेंस, ना दुकान, यह सिंपल बिजनेस करके हर महीने ₹22000 कमाई

इतना आएगा शुरूआती खर्च

इस Village Business Idea को शुरू करने में आपको शुरुआत में 2 से 3 लाख रुपए तक खर्च आ सकता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि इस बिजनेस में सबसे ज्यादा खर्च शुरुआत में ही आने वाला है। इसके बाद आपका खर्च केवल सीड (Seed) खरीदने का रह जाएगा। अगर आपकी गोल्‍ड फिश सही से विकास करती हैं तो आप इन मछलियों को बेचने की शुरुआत 6 महीने में कर सकते हो। जिससे आपकी आमदनी होनी शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 12वीं पास पर धमाल फ्रैंचाइज़ी, आराम का काम, मासिक ₹90000 आमदनी

25 हजार तक एक मछली की कीमत

क्योंकि गोल्‍ड फिश (Goldfish) अमीर लोग अपने घरों में सजावट के तौर पर रखना पसंद करते हैं। साथ ही मान्‍यता है कि इसे रखने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए लोग गोल्‍ड फिश खरीदने के लिए अच्छी कीमत तक चुका देते हैं। आमतौर पर बाजार में गोल्‍ड फिश की कीमत ढाई हजार रुपए से शुरू होती है और 25 हजार रुपए तक जाती है। इसमें दाम इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी गोल्‍ड फिश कितनी बड़ी है, साथ ही वो देखने में किस तरह की लग रही है।

यह भी पढ़ें: फ्यूचर में राजा बनने के लिए बिजनेस, सालाना 40 लाख तक कमाई

इन चीजों का रखें स्पेशल ध्‍यान

अगर आप गोल्‍ड फिश के Village Business Idea में उतरते हो तो आपको कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना होगा। जिसके अंदर आपको सबसे पहले ये चीज देखनी होगी कि आपको मछलियों का पानी समय समय पर बदलते रहना होगा। साथ ही आपको समय के हिसाब मछलियों को सीड डालते रहना होगा, ताकि उन्हें किसी भी तरह से भोजन की समस्या ना हो।

इसके अलावा अगर किसी भी मछली से आपको बीमार उसके बीमार होने के संकेत मिलते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना होगा। साथ ही तुरंत उसकी सलाह पर अमल करना होगा। क्योंकि मछलियों की बीमारी ऐसी होती है कि अगर एक मछली बीमार हो गई तो कुछ ही दिनों में दूसरी मछलियां भी बीमार होना शुरू हो जाएंगी।

Leave a Comment