Small Business Idea: गांव में रहकर कुछ बड़ा करने का सपना देखना गलत नहीं, लेकिन सही रास्ता चुनना सबसे जरूरी है। जब खेत की मिट्टी में सोना छिपा हो और आसमान छूने की सोच हो, तब मुनाफे की कहानी खुद-ब-खुद लिखी जाती है। ऐसा ही एक कारोबार है, जो गांव की धरती से जुड़ा है और जिसकी मांग देश ही नहीं, विदेशों तक गूंज रही है।
यह बिजनेस गांव के माहौल में एकदम फिट बैठता है और मुनाफा इतना कि सिर्फ 1 किलो उत्पाद भी ₹7000 में बिकता है। सुनने में थोड़ा चौंकाने वाला है, लेकिन ये 100% सच्चाई है। आइए, जानते हैं कैसे यह खेती एक शानदार बिजनेस मॉडल बनती जा रही है।
Small Business Idea
जी हाँ, हम बात कर रहे है जोजोबा की खेती के बिजनेस के बारे में। जोजोबा जिसे होहोबा भी कहा जाता है, एक विदेशी मूल का पौधा है जिसकी खेती अब भारत में भी तेजी से हो रही है। खासकर राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के सूखे इलाकों में इसकी पैदावार बढ़ रही है।
ये पौधा एक बार लग जाए तो 100 साल तक फल देता है। इसके बीजों से जो तेल निकलता है, उसकी कीमत बाजार में ₹6000 से ₹7000 प्रति लीटर तक है। यही कारण है कि कम निवेश और ज्यादा रिटर्न चाहने वाले किसान अब इसकी ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: शुरू करें यह मॉडर्न डीलरशिप, 1 बार की इन्वेस्टमेंट से 5 लाख महीना कमाई
हर जगह है इसकी डिमांड
जोजोबा तेल का इस्तेमाल Beauty Industry, Medicine, Chemicals और Personal Care Products में बड़े पैमाने पर होता है।
Hair Oil, Lip Balm, Sunscreen, Shampoo, Anti-aging Cream यहां तक कि कई दवाइयों में भी इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, यह तेल प्राकृतिक और ऑर्गेनिक होता है, इसलिए International Market में इसकी भारी डिमांड है।
इसे भी पढ़ें: केवल ₹10000 के बजट से सालाना ₹8 लाख, घर बैठे होता है मैनेज
1 किलो तेल के लिए ₹7000 की कमाई
जोजोबा के बीजों से लगभग 50% तेल निकाला जा सकता है। यानी यदि आपने 5 किलो बीज बेचा, तो उससे करीब 2.5 लीटर से 3 लीटर तक तेल निकलेगा। और यही तेल बाजार में ₹6000 से ₹7000 प्रति लीटर तक बिकता है।
यानि अगर आप 1 किलो बीज भी बेच देते हैं, तो भी आपकी जेब में ₹3500 से ₹4000 तक की शुद्ध कमाई होगी। और अगर बीज की Processing करके तेल बेचें तो कमाई ₹7000 तक पहुंच जाती है।
ये भी पढ़ें: बिना स्टोर रूम या दुकान के ₹90000 आमदनी, बस शुरू कर दें यह कारोबार
नहीं पड़ती है महंगे उपकरण की जरूरत
जोजोबा की खेती के लिए ज्यादा तकनीकी जानकारी या महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं होती। इसके पौधे रेतीली, दोमट या बंजर जमीन में भी आसानी से पनप जाते हैं। इसके पौधे एक बार लगा दिए जाएं, तो करीब 3 साल में फल देना शुरू कर देते हैं और 10 साल के भीतर पूर्ण उत्पादन देना शुरू कर देते हैं।
सबसे बड़ी बात ये है कि एक बार जोजोबा के पौधे लग जाने के बाद यह 100 साल तक फल देते हैं। यानी एक बार मेहनत, और फिर पीढ़ियों तक कमाई!
इसे भी पढ़ें: विधवा औरत की जादुई बिजनेस, 63 की उम्र में 20 लाख महीना कमाई
1 पौधा से 100 साल तक पैदावार
जहां सामान्य खेती में खाद, बीज, सिंचाई और कीटनाशकों पर भारी खर्च आता है, वहीं जोजोबा की खेती में लागत काफी कम है। इसकी जड़ों में प्राकृतिक तेल होता है, जो इसे कीटों से बचाता है। इसके अलावा यह सूखा सहन करने वाला पौधा है, इसलिए पानी की जरूरत भी बहुत कम होती है। एक अनुमान के मुताबिक, इसकी खेती की शुरुआती लागत सिर्फ ₹60,000 से ₹80,000 प्रति हेक्टेयर होती है।
जोजोबा की खेती में चौथे साल से बीज मिलने शुरू हो जाते हैं, और छठे साल से हर साल ₹3 लाख से ₹5 लाख तक की कमाई होने लगती है। एक बार लगा देने के बाद 100 साल तक पैदावार मिलती है, यानी अगली पीढ़ी भी इस खेती से कमाई कर सकती है।