Village Business Idea: छोटे गांवों में रहकर भी अगर कोई शख्स लाखों कमाने का सपना देखता है, तो अब वह सपना साकार हो सकता है। खेती अब सिर्फ अनाज उगाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब इसमें ऐसे विकल्प जुड़ चुके हैं, जो मामूली निवेश में करोड़ों की नींव रख सकते हैं।
गांव में रहकर अमीरी के सपने देखना अब महज ख्वाब नहीं रहा। आज के दौर में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जो परंपरागत खेती से हटकर किसानों को लाखों की आमदनी दिला सकते हैं। खास बात यह है कि इन विकल्पों में न तो भारी भरकम निवेश की जरूरत होती है। तो आइए जानते है इस Village Business Idea के बारे में विस्तार से।
Village Business Idea
जी हाँ, हम बात कर रहे है पॉपुलर की खेती के बारे में। पॉपुलर की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी शुरुआत बेहद कम लागत में हो जाती है। एक पौधा मात्र ₹32 से ₹40 में मिल जाता है और एक हेक्टेयर भूमि में करीब 250 पेड़ लगाए जा सकते हैं।
यानी शुरुआत में अधिकतम ₹10,000 से ₹12,000 की लागत में आप पूरा खेत पौधों से भर सकते हैं। इसे लगाने के बाद ज्यादा देखरेख की भी आवश्यकता नहीं होती।
बिजनेस आईडिया: छोटे शहर में करें यह बिजनेस, खर्च कम लेकिन कमाई ताबड़तोड़
5 साल में मिलती है मोटी कमाई
इन पेड़ों की वृद्धि दर बहुत तेज होती है। सिर्फ 5 सालों में यह पेड़ इतने बड़े हो जाते हैं कि इन्हें काटकर लकड़ी के रूप में बेचा जा सकता है।
पॉपुलर की लकड़ी की मांग प्लाईवुड इंडस्ट्री, माचिस फैक्ट्रियों, पेपर मिल्स और फर्नीचर उद्योगों में बहुत अधिक है। वर्तमान बाजार में इसकी कीमत ₹800 से ₹900 प्रति कुंतल तक है।
यदि एक पेड़ से औसतन 4 कुंतल लकड़ी मिलती है, तो एक हेक्टेयर से 250 पेड़ों से लगभग 1000 कुंतल लकड़ी मिलती है। ऐसे में कुल बिक्री मूल्य ₹8 लाख से ₹9 लाख तक पहुंच सकता है। यानी मामूली लागत में एक बड़ा और स्थायी मुनाफा।
यह भी पढ़ें: तगड़े मुनाफे वाला बिजनेस, टिकाऊ रोजाना ₹2000 तक प्रॉफिट, बिना कहीं गए
इस मिट्टी में करें उपज
पॉपुलर की खेती के लिए 6.5 से 7.5 पीएच वाली दोमट या रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। तापमान 5 डिग्री से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस तक इस पेड़ के लिए अनुकूल होता है। हालांकि, इसे भरपूर धूप की आवश्यकता होती है।
पौधों को लगाने के लिए 12 से 15 फीट की दूरी और लाइनों के बीच में 20 फीट का अंतर रखना होता है। इससे पेड़ों को पर्याप्त हवा और धूप मिलती है, जिससे उनकी वृद्धि तेज होती है।
बिजनेस आईडिया: सरकार चाहती है आप करें यह बिजनेस, कमाई होगी ₹2 लाख महीना से ऊपर
किसान अशोक की सफलता की कहानी
लखीमपुर खीरी के किसान अशोक कुमार बताते हैं कि उन्होंने अपने खेत की बाउंड्री पर 200 से ज्यादा पॉपुलर के पेड़ लगाए। शुरुआत में उन्हें लगा कि इसमें बहुत समय लगेगा और फसल का कोई लाभ नहीं होगा।
लेकिन 5 साल बाद, जब उन्होंने पेड़ बेचे, तो उन्हें लगभग ₹7 लाख रुपये की सीधी कमाई हुई। वह कहते हैं, “अब हर किसान को पारंपरिक खेती के साथ यह Village Business Idea मॉडल जरूर अपनाना चाहिए। इससे न केवल जोखिम कम होता है बल्कि आय में बढोत्तरी भी होती है।”
यह भी पढ़ें: छोटे से ₹5000 के निवेश से 40 करोड़ का बिजनेस, काम भी है अनपढ़ वाली
क्यों है यह गांव के लिए बेस्ट बिजनेस?
गांवों में जमीन की उपलब्धता अधिक होती है, और मेहनत करने वाले हाथ भी कम नहीं हैं। ऐसे में पॉपुलर की खेती वहां कम लागत में ज्यादा रिटर्न देने वाला एक आदर्श मॉडल बनकर उभर रही है।
- यह खेती कम पानी में भी हो जाती है।
- खेती के साथ-साथ की जा सकती है।
- एक बार पेड़ लगाकर उसे कई सालों तक छोड़ सकते हैं।
- बाजार में इसकी लकड़ी की स्थायी मांग बनी रहती है।