Business Idea: सिर्फ ₹1000 तनख्वाह से शुरू, गांव में रहा आदमी बना रहा ₹2 करोड़ से ज्यादा

Telegram Group Join Now

Business Idea: जीवन में अगर हमें कामयाब होना है तो उसके लिए हमें लंबा संघर्ष करना पड़ता है। क्योंकि कामयाब वही लोग होते हैं, जिन्होंने किसी जमाने में खूब पसीना बहाया होता है। आज भी हम आपको एक ऐसे लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसने कभी महज 1 हजार रुपए महीने की सैलरी में नौकरी की थी। लेकिन आज वही लड़का हजारों करोड़ की कंपनी का मालिक है। आज हर किसी को उस लड़के की कहानी से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कौन है वो बिजनेस वाला लड़का?

आज हम आपको जिस लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है सुधीर। सुधार का जन्म केरल के तिरुअनंतपुरम में हुआ था। उनके पिता सेना में सूबेदार पद से रिटायर हुए थे। क्योंकि वो सामान्य परिवार से थे। इसलिए उन्होंने अपनी सारी पढ़ाई गांव से ही थी। इसके बाद कॉलेज से बीएससी (Bsc) और अन्य मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा किया था। लेकिन जब इतनी पढ़ाई करने के बाद भी उनको कहीं पर नौकरी नहीं मिली तो उन्हें काफी ज्यादा निराशा हुई। क्योंकि उन्होंने पढ़ाई इस उम्मीद से की थी कि उन्‍हें अच्‍छी नौकरी मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: ना कोई लागत, ना कोई तामझाम, इस न्यू बिजनेस से 1 लाख मासिक कमाई

भाई ने दिलाई नौकरी

जब उन्हें कहीं पर नौकरी नहीं मिल रही थी तो उन्होंने अपने भाई से मदद मांगी। इसके बाद उनकी पहली नौकरी लगी। जिसमें उन्हें 1 हजार रुपए महीने की सैलरी दी जाती थी। यह एक कार्गो कंपनी थी। जिसके अंदर सामान को एक जगह से दूसरी जगह पर भेजा जाता था। समय बीतने के साथ उन्हें लगातार अनुभव होता गया और इसकी बदौलत वो दूसरी दूसरी कंपनी में जाते गए। जिससे उनकी सैलरी में भी थोड़ा सा इजाफा देखने को मिला।

यह भी जानें: कहने को बिहारी, घर से ही कर रहा 45 लाख महीना कमाई, ऐसे किया शुरू

दुबई में जाकर बदली किस्‍मत

सुधीर को साल 1999 में दुबई जाने का मौका मिला। वहां पर भी वो कार्गो कंपनी में ही काम कर रहे थे। लेकिन वहां पर उनको काफी अच्‍छी सैलरी और अन्य सुविधाएं दी जा रही थी। जिससे उनको काम का अच्छा खासा अनुभव मिल रहा था। लेकिन मन में वहां पर जाकर एक विचार आया कि क्यों ना कोई खुद की कंपनी बनाई जाए। जिसके अंदर वो खुद के मालिक होंं। लेकिन ये काम इतना आसान नहीं था। क्योंकि इसमें हजारों करोड़ की लागत आने वाली थी।

इसे भी पढ़ें: कभी नहीं डिमांड होगी कम, चाहिए सिर्फ एक लैपटॉप, ₹2 लाख बनेगा प्रतिमाह

2014 में बनाई खुद की कंपनी

इसके बाद उन्हें जब कार्गो कंपनी में काम करते करते कई दशक का अनुभव हो गया तो उन्होंने खुद की एक कंपनी बना दी। जिसका नाम था ‘नेवियो शिपिंग’ उन्होंने अपनी ये कंपनी दुबई और मुंबई दोनों जगह पर बनाई। जिसके अंदर सामान को इधर से उधर ले जाने का काम किया जाता था। उनकी कंपनी सड़क, समुद्र और वायु मार्ग से सामान को लाने ले जाने का काम करती थी। उनके पास इतना पैसा नहीं था। इसलिए उन्होंने कई जगह से मदद ली।

यह भी जानें: इस गंवार बिजनेस से मिला बड़ा मुकाम, रोज कमा रहे 40000 रुपए

आज 500 से ज्यादा कर्मचारी

सुधीर आज अपनी इस कंपनी को अपनी पत्नी के साथ मिलकर चलाने का काम करते हैं। जिसमें 500 से ज्यादा कर्मचारी हैं। आज उनकी कंपनी के ऑफिस दुनिया के कई देशों में खुले हुए हैं। जिसकी मदद से लोग अपना सामान एक जगह से दूसरी जगह पर भेज सकते हैं। फिलहाल उनकी कंपनी की नेट वर्थ 2 हजार 700 करोड़ रुपए है।

इस Business Idea की खास बात ये है कि ये उसी इंसान की कंपनी है जिसने कभी 1 हजार रुपए महीने की तनख्वाह में नौकरी थी थी। इसलिए अगर हमारा समय खराब है, लेकिन मन में हौसला है तो हमें हार नहीं माननी चाहिए।

Leave a Comment