Successful Business Story: स्कूल में बच्चों को पढ़ाया, नहीं लगा मन, इस काम से बना रहे 5 करोड़ महीना

Telegram Group Join Now

Successful Business Story: बिजनेस में हमेशा वही लोग कामयाब होते हैं। जिनका दिमाग बहुत तेज होता है और उनके अंदर काम करने की ललक होती है। आज भी हम आपको एक ऐसे ही लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसने महज कुछ सालों में ऐसा बिजनेस खड़ा कर दिया, जो आज लोगों के लिए एक तरह से मिसाल बन गया है। लोग उस लड़के से सीख कर उसी तरह का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।

Successful Business Story

आज हम आपको जिस लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है अमित दमानी। अमित मुंबई के रहने वाले हैं। उन्होंने वही से पढ़ाई भी कर रखी है। पढ़ाई के बाद वो अपने परिवार के लिए एक छोटा सा बिजनेस चलाने का काम करते थे। जिसके अंदर वो छोटे होटल और घरों से टाइअप (Tie Up) करके काम करते थे। इसके बाद जिन्‍हें भी रूम की जरूरत होती थी, वो उसकी जरूरत के हिसाब से उसे प्रोवाइड करवाने का काम करते थे।

जरूर पढ़ें: ना कोई लागत, ना कोई तामझाम, इस न्यू बिजनेस से 1 लाख मासिक कमाई

इस तरह से बढ़ाया बिजनेस

अमित बताते हैं कि वो लोगों को छोटे रूम या होटल लेने में तो मदद कर देते थे। लेकिन जब भी किसी को ‘विला’ वगैरह चाहिए होता था तो उनकी कंपनी उसमें लोगों की मदद नहीं कर पाती थी। जबकि उनके पास मुंबई के लोनावाला में एक विला पहले से मौजूद था। क्योंकि उनके दादा दादी बनारस के रहने वाले थे। वहां पर वो बड़े साइज के घर में रहते थे। ऐसे में अमित ने उनके एक विला खरीद दिया था। अब वो चाहते थे कि इस विला को किराए पर दिया जाए। जिससे विला का रख रखाव भी हो सके और कमाई भी।

इसे भी पढ़िए: कहने को बिहारी, घर से ही कर रहा 45 लाख महीना कमाई, ऐसे किया शुरू

दादा दादी को समझाने में लगा समय

लेकिन वो उस विला को तभी किराए पर दे सकते थे, जब उनके दादा दादी इस बारे में मान जाए। इसके बाद उन्होंने अपने दादा दादी को समझाया कि वो इसे बेच नहीं रहे हैं, वो केवल किराए पर दे रहे हैं। जिससे उनके विला का रख रखाव भी अच्‍छे से हो जाएगा और उससे कमाई भी होगी। काफी समझाने के बाद उनके दादा दादी मान गए। इसके बाद उन्होंने आगे की प्रक्रिया को शुरू किया।

जरूर पढ़ें: यह आदमी कमा रहा ₹7 करोड़, गांव से ही अगली 5 पीढ़ी भी करेगी मौज

आज बदल गई कहानी

अमित ने शुरुआत भले अपने विला से की थी। लेकिन आज उनकी कहानी पूरी तरह से बदल गई है। आज उनकी कंपनी के साथ 50 से ज्यादा जगह से लोग जुड़ चुके हैं। साथ ही 500 से ज्यादा विला ऐसे हैं जो कि उनके साथ मिलकर काम करते हैं। इससे उनकी आमदनी भी होती है और लोगों को विला की तलाश करने में आसानी भी। विला के काम में तेजी लाने के लिए उन्होंने अपनी कंपनी का नाम भी ‘स्टे विस्टा’ (Stay Vista) कर दिया। आज उनकी कंपनी ज्यादा बड़ी चीजों के ऊपर ही काम करती है।

इसे भी पढ़िए: दो भाई एक खुराफाती स्टार्टअप, पूरे देश में डिमांड, कमाई ₹60 लाख से ऊपर

लगातार बढ़ रहा है कारोबार

आज अमित ही कंपनी स्टे विस्टा (Stay Vista) का लगातार कारोबार बढ़ता जा रहा है। क्योंकि उनकी कंपनी ग्राहकों की हर चीज का ध्यान  रखती है। अगर उनके साथ कोई भी नया विला जुड़ना चाहता है तो सबसे पहले वहां पर कुछ जरूरी चीजों को देखा जाता है। इसके बाद ही तय किया जाता है कि वो उनके साथ मिलकर काम करेंगे या नहीं।

Leave a Comment