Village Business Idea: कुछ दिनों की ट्रेनिंग लेकर धांसू बिजनेस, गांव से ही ₹1 लाख+ मुनाफा

Telegram Group Join Now

Village Business Idea: जीवन में अगर मेहतन की जाए तो किसी भी तरह से हार नहीं हो सकती है। ये बात आज हम क्यों कह रहे हैं इसके बारे में भी हम आपको जानकारी देंगे। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने मनपसंद नौकरी नहीं मिली तो खुद का बिजनेस शुरू किया और आज 40 से 45 दिन में दो लाख कमा रहा है।

Village Business Idea

आज हम आपको जिस शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है अजय साव। अजय कोडरमा जिले के रहने वाले हैं। वो बताते हैं कि उन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद वो नौकरी की तलाश में निकल पड़े। नौकरी हमेशा उन्हें ऐसी मिलती जिसमें ना तो उनका मन लगता, ना ही अच्‍छी सैलरी मिलती।

लिहाजा उनके दिमाग में विचार आया कि क्यों ना नौकरी को छोड़कर कोई अलग तरह का बिजनेस किया जाए। जिससे अच्छी आमदनी भी हो और काम में मन भी लगे। क्योंकि बिना मन के कोई भी काम लंबे समय तक नहीं किया जा सकता है। इसके बाद वो लगातार नए नए बिजनेस के ऊपर विचार करने लगे।

यह भी पढ़ें: भारत में 6 सबसे बेस्ट थोक व्यापार, बिक्री इतनी की लाखों में मुनाफा

शुरू किसी मुर्गी पालन का काम

अजय ने इसके लिए सोचा कि क्यों ना मुर्गी पालन का काम किया जाए। जिसके अंदर वो अपनी बंजर पड़ी जमीन पर 3 फार्म हाउस बना दिए। जिनमें 3 हजार मुर्गी रख ली। वो बताते हैं कि शुरुआत में तो उन्हें इस काम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन जैसे जैसे वक्त बीता तो उन्हें काम की अच्छी जानकारी होती गई। जिसके बाद फायदा भी होने लगा।

ये भी पढ़ें: मार्केट में आने वाली है भारी डिमांड, सिर्फ 4 साल में 1 करोड़ का टर्नओवर

कृषि विभाग से ली ट्रेनिंग

वो बताते हैं कि उन्होंने अपने इस बिजनेस को शुरू करने से पहले अपने नजदीकी कृषि विभाग से ट्रेनिंग ली थी। जहां पर उन्हें इस बिजनेस को शुरू करने के बारे में सारी जानकारी अच्छे से दी गई। जिससे उनको लगा कि हां अब वो मुर्गी का रखरखाव और देखभाल काफी अच्छे से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पूरे महीने में केवल 1 सप्ताह काम, फ्यूचर में डिमांड, ₹3 लाख महीना कमाई

बीमारी से होता है सबसे ज्यादा खतरा

वो बताते हैं कि उनके इस Village Business Idea में सबसे ज्यादा बीमारी से खतरा रहता है। क्योंकि अगर एक बार मुर्गी को बीमारी लग जाती है तो पूरे फार्म हाउस में फैल जाती है। इसके लिए उनके पास सिंपल सा तरीका है कि वो अगर कोई भी मुर्गी बीमार जैसी लगती है तो तुरंत उसका सैंपल डॉक्टर के पास भेज देते हैं। इसके बाद डॉक्टर के बताए अनुसार उसे दवाई देते हैं। जिससे उनकी सभी मुर्गी बीमारियों से बच जाती हैं।

ये भी पढ़ें: जॉब या मजदूरी नहीं, इस आसान चीज से कमा रहे लाखों में मुनाफा

हर दो महीने में ₹2 लाख की कमाई

वो बताते हैं कि एक मुर्गी आमतौर पर 40 से 45 दिन में 2 किलो की हो जाती है। इसके बाद वो उसे बेच देते हैं। इस तरह से लगभग उनकी हर दो महीने में 2 लाख रुपए की कमाई हो जाती है। जिससे हर साल उन्हें अच्छी आमदनी होती है। वो बताते हैं कि जब वो नौकरी करते थे तो इतनी कमाई साल में होती थी, वो भी काफी ज्यादा मेहनत करने के बाद। इसलिए अब उन्हें किसी भी तरह की चिंता नहीं रहती है।

Leave a Comment