Business Idea: अनपढ़ होकर भी लाखों का बिजनेस, खुद घर आएंगे बड़े-बड़े खरीदार

Telegram Group Join Now

Business Idea: आज के समय में अगर खेती भी तरीके से की जाए तो उससे भी अच्छी कमाई हो सकती है। लेकिन उसके लिए जरूरी है कि आप ऐसी खेती करें जो कि आने वाले समय में आपको अच्छा खासा फायदा दे सकती हो। आज भी हम आपको आजमगढ़ के एक ऐसे ही किसान की कहानी बताने जा रहे हैं, जो वैसे तो अनपढ़ है। लेकिन उसका बिजनेस मॉडल देखकर MBA वाले फेल हो जाएं।

इस चीज की करता है खेती

आज हम आपको जिस युवक की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है अर्जुन मौर्या (Arjun Maurya) अर्जुन आजमगढ़ के रहने वाले हैं। वैसे तो अर्जुन ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है। लेकिन अपना काम आसानी से कर लेते हैं। वो बताते हैं कि एक बार वो एक कंपनी से काम करने के लिए जुड़े थे। वहां पर उन्होंने देखा कि वो कंपनी ‘सहजन’ का पौधा बेच रही है। जिसे लोग काफी बड़ी मात्रा में खरीदते हैं। वहीं से उन्हें यह Business Idea आया। क्योंकि वो इस बिजनेस को आसानी से शुरू कर सकते थे।

यह भी पढ़ें: महज 5 लाख से शुरू किया, बना दिया ₹10 करोड़ का स्टार्टअप

‘सहजन’ के पौधे की शुरू की खेती

इसके बाद अर्जुन ने उस कंपनी में काम छोड़ दिया और ‘सहजन’ की खेती शुरू कर दी। उनके पास ढाई बीघा जमीन थी। जिसमें वो सहजन की खेती करते हैं। वो बताते हैं कि इस समय वो 2500 पौधे एक साथ उगाते हैं। जिनकी समय समय से देखभाल और अन्य चीजें करते हैं। जिससे सहजन का पौधा अच्छे से तैयार हो सके। आपको बता दें कि सहजन का पौधा कई तरह की दवाइयों को बनाने और अन्य चीजों में प्रयोग किया जाता है। जिससे बाजार में ये काफी महंगे दाम पर तो बिकता ही है, साथ ही इसकी मांग भी काफी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: घर बैठे मसाला पैकिंग बिजनेस, ऐसे करें और कमाएं ₹24000 हर महीने

फल के साथ पत्ते भी बेचकर करते हैं कमाई

अर्जुन बताते हैं कि वो आज के समय में फल और पत्ते दोनों को बेचते हैं। क्योंकि यह एक ऐसा पौधा है जिसकी हर चीज बाजार में बिक जाती है। किसान अर्जुन बताते हैं कि सहजन के पौधे से साल में तीन बार पैदावार ली जा सकती है। साथ ही इस समय उनकी एक सीजन में कमाई 2 से 3 से 3 लाख रुपए होती है। जिससे उन्हें पूरे साल में अच्‍छा खासा फायदा होता है। खास बात ये है कि इस पौधे को आप कहीं पर भी उगा सकते हो। बस वहां पर पानी की व्यवस्था हो और मिट्टी खारी ना हो।

यह भी पढ़ें: ना ऑफिस, ना खुद की जमीन, इस न्यू बिजनेस से 1 लाख महीना कमाई

ये है भविष्य की योजना

वो बताते हैं कि फिलहाल उनके पास केवल ढाई बीघा जमीन है। इसलिए उनके हाथ बंधे हुए हैं। लेकिन आने वाले समय में जैसे ही उनके पास पैसे आते हैं वो इसे और विस्तार देंगे। क्योंकि अब वो इस खेती के बारे में अच्छे से जान चुके हैं।

वो चाहते हैं कि अन्य लोगों से जमीन लेकर उनकी जमीन पर भी सहजन की खेती की जाए। जिससे उनकी आमदनी और ज्यादा हो सके। उनका कहना है कि अभी उन्हें केवल 2 साल इस खेती को करते हुए हैं। लेकिन इन दो सालों में ही उनके घर काफी सारे लोग सहजन खरीदने आने लगे हैं। ऐसे में बाजार में इसकी मांग कभी कम नहीं होने वाली है।

Leave a Comment