399 दिनों की फिक्स्ड डिपाजिट पर यह बैंक दे रहा है सबसे ज़्यादा ब्याज, जानें स्कीम!

Telegram Group Join Now

Union Bank New FD Rates: पिछले दिनों बहुत से बैंकों ने अपने फिक्स डिपॉजिट नियमों में बदलाव किया है, जिसमें उन्होंने फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। पर आज बहुत से व्यक्ति ऐसे झंझट में नहीं पड़ना चाहते है जिसमें कि उन्हें थोड़ा बहुत ही रिस्क लगें। 

आज हम आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी बताएंगे। फिक्स्ड डिपॉजिट में किसी भी प्रकार का कोई झंझट नहीं है। बस आपको बैंक में अपना पैसा जमा कर देना है और ज्यादा ब्याज प्राप्त करना है। आज हम एक ऐसेे बैंक के बारे में जानेंगे, जिसमें आपको फिक्स्ड डिपॉजिट पर अच्छा खासा ब्याज मिलेगा।

यह भी पढ़ें: High FD Rates: यह बैंक लगभग 2 डिजिट में दे रहा है एफडी ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स!

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नई एफडी स्कीम

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फिक्स्ड डिपाजिट दरों में बढ़ोतरी की है। ये नई फिक्स्ड डिपॉजिट दरें 1 जून, 2024 से लागू हैं। बैंक अब विभिन्न फिक्स अवधियों के लिए अलग-अलग ब्याज दरें प्रदान करता है।

सामान्य नागरिकों के लिए, 399 दिनों की परिपक्वता अवधि के लिए ब्याज दर 7.25% है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% की दर मिलती है। 5 साल की परिपक्वता अवधि के लिए, सामान्य नागरिकों को 7.50% की ब्याज दर मिलती है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.00% की दर मिलती है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फिक्स्ड डिपॉजिट दरें निम्नलिखित हैं:

अवधिसामान्य नागरिकवरिष्ठ नागरिक
399 दिन 7.25%7.75%
5 साल 7.50%8.00%

यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर विचार कर रहे हैं, तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया निश्चित रूप से विचार करने योग्य है। जिसमें आपको 399 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.25 से 8.00% तक का ब्याज मिल रहा है जो कि मौजूदा समय में सबसे उच्च ब्याज दरों में से एक है। 

Also Read: SBI की इस स्पेशल FD स्कीम में मिलेगा तगड़ा ब्याज, इस तारीख तक करें निवेश!

कैसे करें यूनियन बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में आवेदन?

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस फिक्स्ड डिपॉजिट का लाभ उठाने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:

  • ऑनलाइन आवेदन: आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • बैंक शाखा में आवेदन: आप अपने नजदीकी  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाकर फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और फिर उसे बैंक में जमा कराकर फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज का लाभ उठा सकते है।

Leave a Comment