Business Idea: अगर आप किसी भी तरह का बिजनेस करना चाहते हो तो आज के समय में आपके सामने काफी सारे विकल्प हैं। बस अगर आप फिर भी बिजनेस नहीं कर पा रहे हो तो वो सिर्फ आपकी इच्छा है। बाकी सब बहाने हैं।
क्योंकि आज हम अपने इस लेख में जिस लड़की की कहानी बताने जा रहे हैं वो वैसे तो आम लड़की है। लेकिन वो जो काम कर रही है, वो बिल्कुल भी आम नहीं है। क्योंकि वो महज 19 साल की उम्र में बिजनेस शुरू कर चुकी है। जबकि ज्यादातर युवा को इस उम्र में घूमते फिरते हैं।
Small Business Idea
अगर हम उस लड़की की बात करें तो वो लड़की यूपी के सहारनपुर जिले की रहने वाली है। उस लड़की का नाम है सुभावनी जिनके पिता का नाम संजय चौहान है। सुभावनी के पिता कई सालों से खेती बाड़ी का काम करते आए हैं। ऐसे में सुभावनी भी उनके साथ 10 साल की उम्र से ही लगी है। जिससे कम उम्र में ही उसे खेती बाड़ी के बारे में अच्छी समझ हो गई। क्योंकि सुभावनी भी चाहती थी कि वो आगे चलकर कुछ करें।
ये भी पढ़ें: चीज वही प्रोडक्ट नई, सिर्फ 1 मशीन से होगा सारा काम, यूँ ही बनेंगे रोज 3000 रुपए
कई प्रकार के बेचती हैं गुड़
आज के समय में सुभावनी के पास 40 एकड़ खेती है। जिसके अंदर ज्यादातर वो गन्ना ही उगाती हैं। इसके बाद इस गन्ने से वो गुड़ तैयार करती हैं। जो कि पूरी तरह से जैविक खेती (Business Idea) से तैयार किया जाता है। जिसकी इस समय भारत के अलावा कई दूसरे देशों में भी है। वो इस समय 5 से 6 प्रकार के गुड़ तैयार करती हैं। जिसमें हर गुड़ का अलग अलग स्वाद होता है। इससे उनके गुड़ की मांग काफी ज्यादा रहती है।
यह भी पढ़ें: चमक उठेगा फ्यूचर, घर में बनाओ लाखों में कमाओ, निवेश सिर्फ 4500 रुपए
शुद्ध घी का भी करती हैं कारोबार
सुभावनी के पास आज के समय में 20 से 25 गायें भी हैं। जो कि अलग अलग नस्ल की हैं। जिनके दूध से वो देसी घी भी तैयार करती हैं। वो इस तरह से हर साल 70 से 80 किलो बेचती हैं। जिसकी कीमत 2 हजार रुपए किलो तक भी चली जाती है। उनके घी की खास बात ये है कि वो एकदम शुद्ध होता है। ऐसे में उसका रंग एकदम सोने की तरह होता है।
यही वजह है कि आज के समय में बाजार में उनके घी की मांग भी काफी ज्यादा रहती है। क्योंकि काफी सारे लोग आज के समय में सेहत से समझौता नहीं करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: बिना मोल भाव ₹22 की चीज ₹180 में बेचो, मात्र 5000 से शुरू करो यह बिजनेस
इंडिया मार्ट पर भी बिकते हैं इनके प्रोडक्ट
अगर हम सुभावनी की बिक्री की बात करें तो आज के समय में उनके प्रोडक्ट इंडियामार्ट भी उपलब्ध हैं। ऐसे में देश के अलग अलग हिस्सों में बैठे लोग उनके प्रोडक्ट इंडिया मार्ट से भी आर्डर करते हैं। हर महीने इंडिया मार्ट (Business Idea) से उनके पास काफी सारे आर्डर प्राप्त होते हैं।
साथ ही जो लोग आसपास के रहने वाले हैं वो खुद भी उनके पास आकर ले जाते हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों में वो खुद ही अपने प्रोडक्ट की डिलीवरी करती हैं। ताकि लोगों के बीच उनकी चेन मजबूत हो सके।
यह भी पढ़ें: महज ₹1500 की खर्च से 1 लाख का कारोबार, घर बैठे हाउसवाइफ भी करें शुरू
हर साल 18 लाख से ऊपर का टर्नओवर
सुभावनी अपने इन दोनों बिजनेस से फिलहाल सालाना कितना कमाती हैं इसके बारे में तो वो खुलकर कुछ नहीं बताती हैं। लेकिन इस समय जिस तरह से उनके प्रोडक्ट देश के साथ विदेशों में भी बिकते हैं। उससे पता चलता है कि आज के समय में वो हर साल अच्छे पैसे कमाती हैं।
साथ ही जिस तरह से महज 19 साल की उम्र में वो इतना कुछ कर रही हैं। इससे आसपास के इलाके में वो एक रोल मॉडल की तरह बन गई हैं। क्योंकि अपने इस बिजनेस (Business Idea) से वो कई लोगों को रोजगार भी देने का काम करती हैं। साथ ही वो भी हर साल अच्छा कमाती हैं।