Business Idea: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले हफ्तों में बाजार एक बार फिर चहल-पहल से भरने वाला है। खासकर रक्षाबंधन के आसपास हर गली-मोहल्ले से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक एक ही चीज की धूम रहती है—भाई-बहन के रिश्ते की डोर को बांधने वाली रंग-बिरंगी राखियां। लेकिन इस साल इस रक्षाबंधन में सिर्फ रिश्तों की डोर नहीं बंधेगी, बल्कि कम निवेश में मुनाफे की मजबूत डोर भी बंधने वाली है।
ऐसा इसलिए, क्योंकि “बॉयकॉट चाइना” की मुहिम ने बाजार की दिशा बदल दी है। चाइनीज राखियों का Craze अब खत्म हो रहा है और भारतीय राखियों की मांग नए शिखर को छू रही है। इसी बदलते बाजार ने कई छोटे कारोबारियों के लिए कमाई का बड़ा रास्ता खोल दिया है।
चीन से हटकर भारत की ओर बढ़ा रुझान
कुछ समय पहले तक भारत के राखी बाजार पर चीनी राखियों का बोलबाला था। लेकिन ‘बॉयकॉट चाइना’ अभियान और लोगों में देशभक्ति की भावना के चलते अब ग्राहक देसी राखियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
यह बदलाव उन लोगों के लिए वरदान बन गया है, जो खुद की पहचान बनाना चाहते हैं। क्योंकि अब देसी राखियों की डिमांड केवल बाजारों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी भारतीय राखियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: यूनिक आईडिया ₹25000 की लागत में, पूरे ₹1 लाख की कमाई प्रतिमाह
₹12000 के निवेश से करें शुरुआत
इस Business Idea को आप ₹12,000 के शुरुआती निवेश के साथ भी शुरू कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे घर के एक कमरे से, बिना किसी मशीन के, पूरी तरह से Manual तरीके से शुरू कर सकते हैं।
इस निवेश में आप जरूरी कच्चा माल, उपकरण, पैकेजिंग, मार्केटिंग और डिलीवरी की व्यवस्था कर सकते हैं।
खर्च का ब्रेकअप:
खर्च का विवरण | अनुमानित राशि |
रॉ मटेरियल (धागा, मोती, सजावट) | ₹6,000 |
उपकरण (ग्लू गन, कैंची, आदि) | ₹2,000 |
पैकेजिंग और गिफ्ट बॉक्स | ₹2,000 |
सोशल मीडिया प्रचार/डिजिटल ऐड | ₹2,000 |
यह भी पढ़ें: बिना मशीन के ₹1 लाख महीना, घर में एक खाली जगह से करें शुरू
कैसे बनाएं अलग-अलग डिजाइन?
राखी का निर्माण एक कला है, और YouTube व Instagram जैसे Platform पर आपको हजारों Tutorial मिल जाएंगे जिनसे सीख कर आप कई यूनिक डिजाइनों में राखियां बना सकते हैं।
- साधारण धागा राखी: 3-4 रेशमी धागों को गूंथकर बीच में Beads या स्टोन लगाएं।
- थीम बेस्ड राखी: बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, युवाओं के लिए ब्रेसलेट स्टाइल राखी।
- धार्मिक राखी: भगवान गणेश, कृष्ण, राधा के छोटे प्रतीक जोड़ें।
- डिजाइनर राखी: गोल्डन-सिल्वर प्लेटेड ब्रेसलेट के साथ यूनिक डिज़ाइन।
एक सामान्य राखी की लागत जहां ₹8-₹12 के बीच आती है, वहीं ये बाजार में ₹30 से ₹100 तक बिकती है। अगर आप थोक में बनाते हैं तो लागत और भी कम हो जाती है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ 7 सामान से बिजनेस, घर बैठे ही ₹25 से 30 हजार की आमदनी
कहां मिलता है कच्चा माल?
आप यह सारा सामान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart या IndiaMart से मंगवा सकते हैं। वहीं, सदर बाजार (दिल्ली), चौरंगी लेन (कोलकाता), चारमीनार मार्केट (हैदराबाद) जैसे थोक बाजारों में भी सस्ते दामों में High Quality का Raw Material उपलब्ध होता है।
यह भी पढ़ें: थोड़ी बहुत मेहनत, लागत कम, गांव से ही नौकरी से ज्यादा कमाई
47 हजार से ज्यादा मुनाफा
अगर आप इस Business Idea को ₹12,000 में शुरुआत करते हैं और प्रति राखी की लागत ₹10 आती है, तो आप लगभग 1,000-1,200 राखियां बना सकते हैं। यदि आप इन्हें औसतन ₹40 में बेचते हैं, तो कुल बिक्री ₹40,000 से ₹48,000 हो सकती है।
इसमें से लागत निकालने के बाद आपका मुनाफा ₹25,000 से ₹35,000 तक हो सकता है और वह भी सिर्फ 15-20 दिनों की मेहनत से।
अगले साल के त्योहार से पहले करें शुरू
रक्षाबंधन के एक महीने पहले से ही बाजारों में राखियों की मांग चरम पर होती है। ऐसे में यदि आप जुलाई के मध्य तक इस बिजनेस की शुरुआत कर देते हैं, तो अगस्त आते-आते आपकी तैयार राखियां बाजार में बिकने के लिए तैयार होंगी।