Business Idea: जॉब छोड़ कौन करता है ये काम, फिर भी सालाना ₹1.5 करोड़ इनकम

Telegram Group Join Now

Business Idea: आज के समय में अगर हम खेती किसानी की बात करें तो ज्यादातर लोगों को लगेगा कि ये तो पुराने जमाने की बात हो गई है। क्योंकि नए जमाने के लोग इसमें किसी तरह का फायदा नहीं कमा पाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने नौकरी छोड़ खेती किसानी की तरफ रुख किया और आज सालाना करोड़ों रुपए तक कमा रही है। इसलिए हम सभी को इस लड़की की कहानी को जानना चाहिए।

Business Idea

आज हम आपके साथ जिस लड़की की कहानी साझा करने जा रहे हैं उसका नाम है स्मृ‍ति चंद्राकर। स्‍मृति छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली हैं। वो बताती हैं कि उन्होंने कंम्‍प्‍यूटर साइंस (Computer Science) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है। इसके बाद वो पुणे (Pune) चली गई थी, जहां से उन्होंने एमबीए (MBA) की पढ़ाई पूरी की। एमबीए की पढ़ाई पूरी होते ही उन्हें नौकरी मिल गई। इसके बाद 5 साल तक उन्होंने अलग अलग कंपनियों में नौकरी की। लेकिन नौकरी के दौरान उनका आधा मन घर पर ही लगा रहता था।

ये भी पढ़ें: अनपढ़ होकर भी लाखों का बिजनेस, खुद घर आएंगे बड़े-बड़े खरीदार

घर की याद ने किया परेशान

क्योंकि स्‍मृति अपने घर से काफी ज्यादा दूर चली गई थी। ऐसे में घर पर रोजाना आना जाना संभव नहीं था। इसलिए बार बार उन्हें घर की याद आती रहती थी। लेकिन नौकरी भी जरूरी थी, इसलिए घर रहना भी संभव नहीं था। इसका समाधान उन्होंने यह निकाला कि वो अपने घर के पास ही आकर नौकरी करने लगी। जिससे वो जब भी छुट्टी होती तो अपने घर आसानी से आ जाती थी। हालांकि, जब वो घर के पास आ गई तो वहां पर उनकी सैलरी कम हो गई।

इसे भी पढ़ें: सरकार से पैसा लेकर ₹50 लाख का बिजनेस, लाइफ हो जाएगी सेट

शुरू किया खेती का काम

इसके बाद स्‍मृति जब भी अपने घर आती तो अपने माता पिता से खेती के बारे में लगातार बात करती रहती थी। इन चीजों से उन्हें एक बात समझ आई कि अगर खेती करनी है तो धान गेहूं से ऊपर उठकर काम करना होगा। जिससे उन्हें उनके काम में फायदा हो सके। क्योंकि आज के समय में इस खेती को कर कोई कर रहा है।

इसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों ना फलों और सब्जियों की खेती को किया जाए। जिससे उनकी बिक्री भी हो जाए और अच्छा पैसा भी कमाया जा सके। इस काम को शुरू करने से पहले उन्होंने खेती के बारे में कई जानकार लोगों से बात की, जिसके बाद सभी ने सकारात्मक सुझाव दिया।

ये भी पढ़ें: महज 5 लाख से शुरू किया, बना दिया ₹10 करोड़ का स्टार्टअप

आज उगाती हैं हर तरह की सब्‍जी

स्‍मृति आज पूरी तरह से खेती के अंदर रम चुकी हैं। वो बताती हैं कि आज उनका समय खेती में ही गुजरता है। क्योंकि कभी सब्जियों को तोड़ना, फिर कभी खेत में पानी लगाना तो कभी खरपतवार को निकालना। खास बात ये हैं कि आज वो अपने इस काम से दूसरे लोगों को भी रोजगार देने में सफल हुई हैं। आज वो अपने इस Business Idea से हर साल काफी अच्छा पैसा कमा लेती हैं। फिलहाल वो 20 एकड़ के अंदर सब्जी और फलों की खेती को करने का काम कर रही हैं।

Leave a Comment