Business Idea: आज के रहे ह समय में लोग अपने खानपान पर काफी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। क्योंकि बाजार में आप कहीं पर भी खाना खाइए, उसके अंदर ज्यादातर मिलावट वाली चीजें ही मिलेंगी। जिससे आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन आज हम आपको जिस इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं। उसे लोगों को ऑर्गेनिक भोजन (Organic Food) खिलाने का जिम्मा लिया है और आज उससे ही वो करोड़ों रुपए कमा हरा है।
Business Idea Successfully Started
आज हम आपके साथ जिस युवक की कहानी साझा करने जा रहे हैं उसका नाम है मित्रेश शर्मा। मित्रेश जमशेदपुर के रहने वाले हैं। मित्रेश बताते हैं कि उन्होंने पहले अपनी शुरुआत नौकरी से ही की। लेकिन इसके बाद उनके मन में विचार आया कि क्यों ना कुछ अपना काम किया जाए।
इसके बाद उन्होंने साल 2017 के अंदर एक कंपनी बनाई। जिसका नाम था ‘फर्स्ट बड ऑर्गेनिक’ इस कंपनी के अंदर वो और उनकी माता सरोज मुख्य भूमिका निभाने का काम करती थी।
ये भी पढ़ें: महज ₹50000 की मशीन से ₹1.5 लाख इनकम, बस चाहिए 2 दिन की ट्रेनिंग
1 लाख रुपए से की थी शुरुआत
मित्रेश ने अपनी इस कंपनी की शुरुआत महज 1 लाख की लागत लगाकर की थी। क्योंकि उस समय उनके पास इतना पैसा नहीं था। इस कंपनी के अंदर लोगों को चॉय, शहद, हल्दी, मसाले और इस तरह की कई और चीजों का काम होता था। इसके अंदर खास बात ये है कि कंपनी हर चीज सीधे किसानों से खरीदती है।
इसके बाद उसे लोगों को सप्लाई करने का काम करती है। क्योंकि ये कंपनी केवल उन्हीं किसानों से चीजें खरीदती है, जो कि अपनी फसल में किसी भी तरह से कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें: लागत की दुगुना कमाई, सिर्फ 5 साल में ₹1 करोड़ की आमदनी
विदेश तक फैला है नेटवर्क
मित्रेश की कंपनी आज के समय में देश के 500 से ज्यादा पिन कोड (500+ Pin Code) पर चीजों को डिलीवर करने का काम करती है। साथ ही मित्रेश की कोशिश है कि आने वाले समय में कंपनी के प्रोडक्ट दुबई और यूरोप के अंदर भी जाने लगे। जिससे उनकी कंपनी का और ज्यादा विस्तार हो सके। साथ ही वो भारत के अन्य शहरों में भी अपनी कंपनी को लेकर जाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: ₹600 से शुरू करके कमाओ ₹90 हजार महीना, सिर्फ एक मोबाइल से
कंपनी को बनाया आंदोलन
मित्रेश बताते हैं कि आज वो सिर्फ एक कंपनी नहीं चलाते हैं, वो इसे एक आंदोलन मानते हैं। क्योंकि आज के समय में जिस तरह से हर जगह पर मिलावट वाली चीजें मिल रही है। उसे देखकर लगता है कि इस समय आर्गेनिक चीजों को लेकर देश में एक आंदोलन की सख्त जरूरत है। इसलिए उनकी कंपनी इसी आंदोलन का एक हिस्सा है। जो कि आने वाले समय में और ज्यादा बढ़ने वाला है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 15 दिन की पढ़ाई, 500 रुपये फीस, अपने घर से 1 लाख महीना कमाई
लोगों के लिए बने मिसाल
मित्रेश आज के समय में लोगों के लिए मिसाल बन चुके हैं। क्योंकि आज के समय में वो लोग आसानी से कंपनी तो शुरू कर सकते हैं। लेकिन मित्रेश ने महज एक कमरे से काम शुरू करके आज देश के 500 शहरों तक उसे विस्तार देने का काम कर दिया है। इससे पता चलता है कि अगर इंसान के अंदर जुनून हो तो उसे कोई ना कोई रास्ता अवश्य मिल जाता है। इसलिए अगर आपके मन में भी कोई इस तरह का विचार है तो उसे हमेशा गर्म रखिए। क्या पता कब आपका विचार एक बिजनेस का रूप ले जाए।