Business Story: बिजनेस करना भी अपने आप में एक कला होती है। जो कि हर किसी के पास नहीं होती है। इसलिए आज भी हम आपको एक ऐसे इंसान की कहानी बता रहे हैं जिसने बिननेस करने का ऐसा तरीका निकाला कि आप सुनकर भी हैरान रह जाएंगे। क्योंकि उस बिजनेस में कमाई तो तगड़ी है लेकिन खर्च कुछ भी नहीं है। इसलिए आपको उस इंसान के बिजनेस के बारे में अवश्य जानना चाहिए।
Successful Business Story
आज हम आपको जिस इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं उनका नाम है अंकुर त्यागी (Ankur Tyagi)। अंकुर त्यागी वैसे तो कुछ अलग नहीं करते हैं। क्योंकि जो वो कर रहे हैं उसे हर कोई जानता है। लेकिन बस उनका दिमाग है जिससे वो आज उसी चीज को एक बिजनेस की तरह देख रहे हैं। इससे उनकी अच्छी कमाई होती है। साथ ही उन्हें अच्छा पैसा मिलता है।
यह भी पढ़ें: घर लाकर बैठाएं ये 4 बिजनेस मशीन, सुकून से कमाई होती है ₹14 लाख तक
फ़िलहाल करते हैं इस चीज का कारोबार
अंकुर फिलहाल घी का कारोबार करते हैं। सुनकर आपको भले ऐसा लगे कि घी का काम करना भला कौन सी बड़ी बात है। लेकिन अंकुर त्यागी परंपरा से अलग हटकर घी का काम करते हैं। जिससे बाजार में उनके घी की अच्छी मांग है।
क्योंकि उनका संकल्प है कि वो लोगों को मिलावटी घी से दूर रखना चाहते हैं। क्योंकि आज के समय में काफी सारे लोग हैं जो कि महंगा घी तो खरीदते हैं, उसका वो फायदा नहीं होता है। जिसकी उन्हें उम्मीद होती है।
ये भी पढ़ें: केवल ₹21000 का इंतजाम, छोटे स्तर पर घर बैठे 16 से 24 हजार कमाई
इस तरह से बनाते हैं अपनी अनमोल घी
अंकुर त्यागी का घी बनाने का तरीका काफी अलग है। क्योंकि आज के समय में ज्यादातर लोग घी मशीनों से बनाते हैं। लेकिन वो आज भी बिलोनी और हांडी (पारंपरिक विधि) की मदद से घी तैयार करते हैं। जिसके बाद दूध से निकला सारा घी ऊपर आ जाता है। जिसे निकाला जाता है। फिर पूरी प्रक्रिया से घी को तैयार किया जाता है।
घी बनाने में वो हमेशा गाय का शुद्ध दूध ही प्रयोग करते हैं। जिससे उनके ग्राहकों को कभी भी उनके घी से किसी भी तरह की शिकायत नहीं रहती है।
यह भी पढ़ें: महज ₹600 और 1 छोटा कमरा, ऐसे हो रही ₹2 लाख के आसपास कमाई
बेचते हैं 1400 रुपए प्रति किलो
आज के समय में जहां बड़ी बड़ी कंपनियां केवल 500 से 600 रुपए किलो में घी बेचती हैं। वहीं अंकुर त्यागी का घी बाजार में 1400 रूपए किलो की कीमत से बिकता है। क्योंकि उनका कहना है कि घी महंगा जरूर है। लेकिन अगर कोई इंसान उसे खाएगा तो उसे पता चल जाएगा कि हमारा घी आखिर में महंगा क्यों है।
क्योंकि वो अपना घी बनाते समय पूरी साफ सफाई और दूसरी चीजों का ध्यान रखते हैं। जिसमें काफी ज्यादा लागत आती है। साथ ही खास बात ये है कि वो घी के अंदर किसी भी तरह की मिलावट नहीं करते हैं। जिससे उसकी कीमत बढ़ जाती है। लेकिन उनके ग्राहकों को किसी भी तरह का फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि सेहत से बड़ा कोई भी खजाना नहीं होता है।