Business Story: चिंता से था बुरा हाल, फिर घर में लगाया सेटअप, कमाई ₹2 करोड़ सालाना

Telegram Group Join Now

Business Story: प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के कितना खतरनाक है, इसके बारे में हम सभी लोग जानते हैं। साथ ही हो सकता है कि हम में से कुछ लोग इस बात को लेकर जागरूकता फैलाने का काम भी करते हो। लेकिन आज हम आपको जिस युवक की कहानी बताने जा रहे हैं, उसने जागरूकता से आगे बढ़कर कुछ नया करने का विचार किया। क्योंकि उसे लगा कि केवल जागरूकता फैलाकर कुछ नहीं किया जा सकता है।

Business Story

आज हम आपको जिस लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है साग्निक मुखर्जी। ये कलकत्ता के रहने वाले हैं। इन्‍होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सबसे पहले एक फूड बिजनेस (Food Business) शुरू किया। जिसके अंदर ये अपने घर से खाना बनाते और फिर उसे लोगों के घरों तक सप्लाई करते। लेकिन इस काम के अंदर उन्हें एक बात काफी खराब लगी। क्योंकि वो जो खाना पैक करते थे वो प्लास्टिक के बॉक्स में होता था। जो कि लोगों की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है।

यह भी पढ़ें: सिंपल सेटअप से ट्रेंडिंग बिजनेस, कमाई 10 से 15 लाख रुपये

इस तरह से निकाला प्लास्टिक का तोड़

इसके बाद काफी समय तक दोनों ने सोच विचार किया और इसका एक नया तरीका निकाला कि क्यों ना बाजार में काम आने वाली इको फ्रेंडली (Eco Friendly) चीजों को बनाया जाए। जिससे इस तरह से प्लास्टिक का प्रयोग करने से लोग बच सकें। इस काम में वो और उनका दोस्त लग गए। क्योकि जब वो खाने की चीजों को लोगों को पैक करके भेजते थे तो उन्हें लगता था कि ये पैकिंग पर्यावरण के साथ लोगों की सेहत के लिए भी नुकसानदेह है।

यह भी जानें: किसी ने नहीं किया सपोर्ट, ₹1000 से शुरू करके आज बना रहे करोड़ों में

शुरू किया ये स्‍टार्टअप

इन सब चीजों को देखने के बाद साग्निक ने एक स्टार्टअप शुरू किया। जिसका नाम ‘पेपकॉम इंडिया’ रखा। इस स्टार्टअप की मदद से अब वो हर महीने 35 लाख इस तरह के कंटेनर बनाने का काम करते हैं। जिसके अंदर कोई भी चीज आसानी से पैक की जा सकती है। साथ ही इस समय उनके साथ 20 से 25 डिस्‍ट्रीब्‍यूटेड जुड़े हैं। जिनकी मदद से वो देश के 15 शहरों में अपना सामान पहुंचाने का काम करते हैं। आज के समय में जिसे जिस तरह के कंटेनर की जरूरत होती है, वो उनसे उसी तरह के कंटेनर आर्डर कर देता है।

यह भी पढ़ें: फटाफट खत्म हो जाएगा दुःख, बस शुरू करे दें यह आधुनिक बिजनेस

अलग अलग आकार के बनाते हैं कंटेनर

आज के समय में उनकी कंपनी पेपकॉप अलग अलग आकार के कंटेनर बनाती है। जिसमें 200 ग्राम से लेकर 800 ग्राम तक की चीजें रखी जा सकती है। आने वाले समय में उनकी तैयारी है कि वो इससे और बड़े आकार के बाउल बनाएं। जिससे कई दूसरी कंपनियां जो कि बडे आकार की चीजों को बेचती हैं, वो भी अपना सामान उसमें पैक कर सकें। उसके कंटेनर की खास बात ये होती है कि उसके अंदर किसी भी तरह का सामान पैक किया जा सकता है। साथ ही वो पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुचाते हैं।

Leave a Comment