Business Success Story: बिजनेस करना कोई खिलौना नहीं है। ऐसा आपने कई बार सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसके लिए बिजनेस एक खिलौने की तरह ही है। क्योंकि वो शख्स आज जिस तरह का बिजनेस कर रहा है। उसकी अगर किसी से बात भी की जाए तो कहेंगे ये बिजनेस कब का बंद हो चुका है। लेकिन आज उसका तीन करोड़ का टर्नओवर है।
Business Success Story
आज हम जिस लड़के के बारे में आपको बताएंगे उसका नाम है शोभित सोनी। (Shobhit Soni) शोभित राजस्थान के अजमेर जिले का रहने वाला है। शोभित ने कंम्प्यूटर साइंस (Computer Science) की पढ़ाई की है। इसके बाद उसने बिजनेस स्ट्रीम से एमबीए (MBA) किया हुआ है। शोभित आज जिस बिजनेस को कर रहे हैं। उसका उन्हें आइडिया तो कॉलेज ही मिल गया था। लेकिन कोरोना के दौरान उन्हें यकीन हो गया कि हॉ इस तरह का बिजनेस चल सकता है।
ये भी पढ़ें: कोई ऑफिस का चक्कर नहीं, बिना दुकान के घर से ही ₹45000 महीना कमाई
चाय पीते समय मिला आइडिया
शोभित जब कॉलेज में पढ़ते थे तो कभी कभी अपने पास की दुकान में चाय पीने जाते थे। वहां वो एक चीज बार बार देखते थे कि चॉय वाला एक ही कप को बार बार धोता है और फिर उसमें अलग अलग लोगों को चाय देता है। इससे बीमारी का खतरा तो काफी बढ़ ही जाता है। साथ ही इससे चाय (Tea) वाले का काम भी बढ़ जाता था। क्योंकि कप को देना फिर उठाना और फिर धोना। जिसके बाद जाकर उसमें दूसरे इंसान को चाय दी जा सकती थी। वो चाहते थे कि इस झंझट को खत्म किया जाए।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 मोबाइल ऐप, एक पुराना लैपटॉप और 35000 महीना कमाई
शुरू किया ‘कुल्हड़’ का बिजनेस
इसके बाद शोभित ने कोरोना में देखा कि इस तरह से काफी बड़ी समस्या हो सकती है। इसके बाद उन्होंने कुल्हड़ का काम शुरू किया। उन्होंने इसकी शुरुआत अपनी एक स्टॉल लगाकर किया। वो अपने टी स्टॉल (Tea Stall) पर आने वाले लोगों को कुल्हड़ के कप में चाय पिलाते। जिसके बाद लोग काफी खुश होकर जाते थे। जिससे उनके काम को विस्तार मिलता गया।
ये भी पढ़ें: घर से करें यह यूनिक बिजनेस, ₹50000 की लागत और ₹60 हजार कमाई
आज 40 से 42 प्लांट
आज के समय में शोभित के 40 से 42 प्लांट मौजूद हैं। जहां पर वो कुल्हड़ का काम करते हैं या कुल्हड़ को बनाने वाली मशीन बनाते हैं। क्योंकि आज के समय में कुल्हड़ को कोई भी इंसान हाथ से नहीं बनाता है। इसके लिए बाजार में मशीनें आती हैं। बस आपको उसके अंदर मिट्टी डालनी होगी। वो आपको कुल्हड़ तैयार करके दे देगी। आज वो बड़ी मात्रा में कुल्हड़ तैयार करते हैं। इसके बाद चाय की दुकानों पर उनकी सप्लाई करते हैं।
यह भी पढ़ें: दमदार बिजनेस, साल भर सरकारी आर्डर, लाखों में कमाई
सालाना 3 करोड़ का टर्नओवर
वैसे तो आज के समय में कुल्हड़ मे चाय मिलती बंद हो गई है। लेकिन उनकी कंपनी ‘मिट्टी सा’ का सालाना 3 करोड़ का टर्नओवर है। जिससे उनके नीचे काम करने वाले लोगों की सैलरी निकलती है। साथ ही उन्हें अपने काम का विस्तार करने का पैसा मिलता है। शोभित चाहते हैं कि वो अपने इस काम को लगातार विस्तार देते रहें। जिससे कुल्हड़ में इस चाय पीने की परंपरा को और ज्यादा बढ़ावा मिल सके। क्योंकि कुल्हड़ से पर्यावरण को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।