Domino’s Franchise Business Idea: अगर आपने कभी Domino’s का पिज्जा खाया होगा तो आपने देखा होगा कि पहली ही बार में Dominos Pizza का स्वाद आपके मुंह लग गया होगा। इसलिए अगर आप आने वाले समय के अंदर Domino’s Franchise लेने के बारे में सोच रहे हो तो आपका ये आइडिया बहुत ही अच्छा है।
लेकिन अगर आपको पता नहीं है कि Domino’s Franchise कैसे ली जाती है तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। हम अपनी इस पोस्ट में आपको Domino’s Franchise लेने का पूरा तरीका, उसकी योग्यता और लागत से जुड़ी सारी जानकारी देंगे।
Domino’s Franchise लेने की Cost, Requirement और अन्य योग्यता
आइए आपको सबसे पहले Domino’s Franchise Business शुरू करने की योग्यता की जानकारी देते हैं। ताकि आप समझ सकें कि वाकई आप डोमिनोज फ्रैंचाइज़ी लेने के योग्य हैं या नहीं। क्योंकि Domino’s Franchise लेने के लिए नियम और शर्तें काफी सख्त होती हैं।
BA पास
सबसे पहले Domino’s Franchise लेने के लिए जरूरी है कि आपने बीए की पढ़ाई पूरी कर रखी हो। इसके अलावा आपकी आयु 21 साल से अधिक हो। क्योंकि Domino’s Franchise 21 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं मिलती है।
Domino’s खोलने के लिए जगह
सबसे पहले आपको Domino’s Franchise खोलने के लिए एक बड़े से आकार की जगह होनी चाहिए। जो कि किसी ऐसी जगह पर हो जहां पर लोग अक्सर आते जाते हों। क्योंकि Domino’s Franchise वहीं पर चल सकती है जहां पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ होगी। इसके लिए आपके पास 1 हजार से लेकर 1500 स्क्वायर फीट की जगह होनी चाहिए।
Domino’s के लिए जरूरी सामान
इसके बाद आपके पास Domino’s Franchise लेने के लिए काफी सारा सामान होना चाहिए जो कि Domino’s Franchise के अंदर रखना होगा। ताकि अगर कोई इंसान आपके पास आता है तो वो आपके यहां पर बैठकर आसानी से खाना खा सके। इसके अलावा वहां पर उसे अच्छा भी लगे।
3 से 5 कर्मचारी
इसके बाद Domino’s Franchise लेने के लिए जरूरी है कि आपके पास कम से कम 3 से 5 कर्मचारी हों। जो कि आपके पास आने वाले ग्राहकों को सेवा दे सकें। क्योंकि अगर आपके पास कर्मचारी नहीं होंगे तो आपके यहां आने वाले ग्राहकों को अच्छी सेवा नहीं दी जा सकती है।
दो पहिया वाहन
इसके बाद आपके पास एक या दो बाइक भी होनी चाहिए। जिसकी मदद से अगर कोई इंसान ऑनलाइन खाना आर्डर कर देता है तो आप उसे कुछ ही मिनटों में पहुंचा सके। क्योंकि जो लोग ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं। उनको केवल वहीं सर्विस पसंद आती है जो बहुत जल्दी उनके घर तक खाना पहुंचा दे।
कई लाख रुपए
इसके अलावा आपके पास कई लाख रुपए भी होने चाहिए। क्योंकि Domino’s Franchise लेने के लिए आपके पास अगर पैसे नहीं होंगे तो आप किसी भी तरह से Domino’s Franchise नहीं ले सकते हैं। इसलिए आपके पास कम से कम 15 से 20 लाख रुपए जरूर हों। साथ ही आप भविष्य में इससे ज्यादा भी निवेश करने की क्षमता रखते हों।
बिजनेस ऑपरेशन की अच्छी समझ
क्योंकि Domino’s Franchise एक बिजनेस है। इसलिए अगर आप Domino’s Franchise को एक अच्छे मुकाम पर ले जाना चाहते हो तो उसके लिए जरूरी है कि आपके अंदर बिजनेस की सही समझ हो। क्योंकि अगर आपके अंदर बिजनेस की सही समझ नही होगी तो आप Domino’s Franchise से किसी भी तरह का फायदा नहीं जुटा सकेंगे।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 4 घंटा काम ₹4000 कमाई, अपने घर या प्लॉट में शुरू करें यह लल्लनटॉप बिजनेस
Domino’s Franchise लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि अगर आप Domino’s Franchise के लिए आवेदन करते हो तो आपके पास कौन से दस्तावेज होने चाहिए। जो कि आपको कंपनी को देने होंगे।
- आवेदक का पैन कार्ड और आधार कार्ड।
- अगर आपका पहले से कोई बिजनेस है तो उसकी तीन साल की जानकारी।
- आपके नजदीकी पुलिस स्टेशन से कैरेक्टर सर्टिफिकेट।
- अगर जमीन आपकी है तो उसके कागज, अन्यथा किराए का एग्रीमेंट।
- जगह का फोटो (Front, Left, Right View)
- GST नंबर
- Fssai से मंजूरी।
- 10 साल का Domino’s के साथ करार।
यह भी जानें: Pizza Hut Franchise Business – जानें पिज़्ज़ा हट की फ्रैंचाइज़ी की योग्यता, आवेदन और कमाई
How to Apply For Domino’s Franchise Business? | पूरा तरीका देखिये डोमिनोज फ्रैंचाइज़ी कैसे लें
आइए अब हम आपको Domino’s Franchise लेने के लिए आवेदन करने का तरीका बताते हैं। जो कि बेहद ही आसान और सही है। हालांकि, Domino’s Franchise देने का काम Jubilant Foodworks की तरफ से किया जाता है।
1. अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Domino’s Franchise लेने के लिए सबसे पहले आपको Jubilant Foodworks की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको नीचे Contact Us लिखा दिखाई देगा। आपको वहां पर क्लिक कर देना होगा।
2. कंपनी को मेल करें
इसके बाद आपको चाहिए कि आप Contact Us से कंपनी की ईमेल (dominos.franchise@jublfood.com) या (investor@jublfood.com) पर एक ईमेल लिखकर भेजें। जिसमें आप अपनी सारी जानकारी और अपने शहर की जानकारी भेज दें। ताकि कंपनी को समझ आ सके कि आप Domino’s Franchise लेने के इच्छुक हैं।
3. आवेदन फॉर्म भरें
इसके बाद कंपनी की तरफ से ईमेल के जरिए एक फॉर्म दिया जाएगा। आपको उसका प्रिंट निकालकर उसे भरना होगा। जिसमें काफी सारी जानकारी मांगी गई होगी। उसे भरने के बाद आपको उसे दोबारा से ईमेल कर देना होगा।
4. कंपनी के फोन का इंतजार करें
इसके बाद अगर आपकी दी गई जानकारी Jubilant Foodworks को पसंद आती है तो उनकी टीम आपको कॉल करेगी। इसके बाद आप आसानी से उनसे सारी बात कर सकते हो। और Domino’s Franchise लेकर खोल सकते हो।
इसे भी पढ़ें: दो बहन और इनका नमूना बिजनेस, ₹90 की चीज ₹250 में बेच कमा रही हैं 9 करोड़ रुपए
डोमिनोज फ्रैंचाइज़ी के लिए कंपनी की शर्तें
अगर आप Domino’s Franchise लेते हैं तो Domino’s Franchise की तरफ से कुछ शर्ते होती हैं। जिनका आपको पालन करना होता है। इसलिए आइए एक बार हम आपको उन शर्तों के बारे में जानकारी देते हैं।
- आपके पास जितने भी कर्मचारी होंगे उनको कुछ समय की Dominos की तरफ से ट्रेनिंग दी जाएगी। वो कराना अनिवार्य होती है।
- आपकी Domino’s Franchise का लेआउट, बाहर का बोर्ड और अंदर की सजावट Domino’s के लोग आकर करेंगे। आप खुद से डिजाइन नहीं करवा सकते हो।
- आपके कर्मचारियों को पहनने के लिए Dominos की तरफ से ड्रेस दी जाएगी। उन्हें वही पहनकर काम करना होगा।
- आपकी Domino’s Franchise के अंदर जो भी ऑनलाइन काम होगा उसके सॉफ्टवेयर Dominos की तरफ से दिए जाएंगे। जिनका कुछ सालाना खर्च भी आपसे लिया जाएगा।
- Domino’s की तरफ से केवल आपसे शुरूआत में पैसा लिया जाएगा। इसके बाद Domino’s Franchise से होने वाला सारा फायदा आपका होगा।
- Domino’s Franchise लेने के बाद आप उसी जगह पर एक साथ कोई दूसरी चीज या दूसरी पिज्जा कंपनी भी नहीं चला सकते हो।
यह भी जानें: यह यूनिक खेती कर रहा है मालामाल, कम समय और लागत में छाप लेंगे लाखों रुपए
Domino’s Franchise से कितनी कमाई होती है?
अगर हम Domino’s Franchise से होने वाली कमाई की बात करें तो इस बात का कोई तय नहीं है कि आपकी हर महीने Domino’s Franchise से कितनी कमाई हो सकती है। लेकिन अगर आपकी Domino’s Franchise अच्छी चलती है तो आप महीने का एक से दो लाख रुपए आराम से बचा सकते हो।
खास बात ये भी है कि Domino’s Franchise Business के अंदर आपकी जितनी भी कमाई होगी वो सारी की सारी आपकी होगी। Dominos की तरफ से उसमें से एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा।