Great Business Idea: हर तरफ से मुनाफा बरसाने वाला बिजनेस, ₹30 की इस चीज से होता है ₹5000 का फायदा

Telegram Group Join Now

Great Business Idea: जब भी खेती की बात आती है तो हमारे दिमाग में अक्सर गेहूं, मक्का, चावल, सब्जियां इत्यादि का ही ख्याल आता है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि खेती केवल फलों, फूलों, सब्जियां तक ही सीमित है। ऐसी अन्य चीजें या जड़ी बूटियां इत्यादि भी है जिनकी खेती करके आप बढ़िया पैसा कमा सकते हैं।

आज इस की इस जानकारी में हम एक ऐसी ही खेती की बात करने वाले हैं, जिसमें ना ज्यादा पानी लगता है और ना ही अधिक उपजाऊ जमीन की जरूरत है। आप केवल ₹30 लगाकर हजारों में मुनाफा कमा सकते हो। खेती से बढ़िया रिटर्न पाने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसा लगाने की जरूरत भी नहीं है। आइये इसके बारे में जानते हैं-

Great Business Idea

हम खेती में एक ऐसे पौधे की बात करने वाले हैं जिसमें ज्यादा उपजाऊ जमीन की आवश्यकता भी नहीं होती और बहुत अधिक पानी भी नहीं लगता। इसमें हजारों का मुनाफा इसलिए होता है क्योंकि इस पौधे का इस्तेमाल कई प्रकार की मेडिसिन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने के लिए किया जाता है। इस खेती को मुनाफे का सौदा माने जाने वाली खेती भी कहा जाता है।

यह भी जानें: बिना डिग्री यह बिजनेस शुरू करके बदलें अपनी जिंदगी, हर 10 कस्टमर से होगी ₹2.5 लाख कमाई

कौन सा है पौधा? 

हम बात कर रहे हैं जोजोबा पौधे की। जोजोबा फार्मिंग (Jojoba Plant Farming) दुनिया भर में होती है और अब भारत में भी जोजोबा की खेती की जाने लगी है। इसका पौधा 15 से ₹30 में आता है और इससे निकलने वाले बीजों का तेल ₹7000 प्रति लीटर बिकता है।

यह भी जानें: हर कस्टमर से होगा 65% मुनाफा, करना है सिर्फ एक बार मामूली निवेश, आइडिया से लेकर कमाई तक जानें

कैसे होती है जोजोबा के पौधे की खेती? 

Jojoba एक झाड़ीदार पौधा होता है जिसमें कई तने होती हैं। यह सूखे इलाकों में उगाया जाता है, क्योंकि इस पौधे को पानी की ज्यादा जरूरत नहीं होती। जरा सी सिंचाई से जोजोबा के पौधे पर आसानी से फल फूल आ जाता है।

रेतीली मिट्टी में जोजोबा के पौधे उगाना आसान है। इसकी खास बात यह भी है कि इसमें खाद डालने की जरूरत भी नहीं पड़ती। राजस्थान के कई इलाके हैं जहां पर पानी की कमी है, तो वहां के किसान जोजोबा की खेती कर रहे हैं।

यह भी जानें: चुपके से शुरू करें यह फ्यूचर प्रूफ बिजनेस, मात्र ₹10,000 की लागत से होगी बंपर कमाई

पूरी दुनिया में है इस महंगे नट की डिमांड

जोजोबा का इस्तेमाल कॉस्मेटिक और मेडिसिन इत्यादि में किया जाता है। इसलिए दुनिया भर में इसकी बहुत डिमांड है। इसी कारण से इस फसल का दाम भी बढ़िया मिलते हैं।

20 किलोग्राम जोजोबा के बीजों से 10 किलोग्राम तेल निकलता है। इस पौधे की एक खास बात यह भी है कि इसकी लाइफ लंबी होती है। जहां पर पानी और उपजाऊ मिट्टी की कमी है। वहां के किसान एक बार इस पौधे को लगाकर अगले 10 दशक तक इस से फल ले सकते हैं।

यह भी जानें: जीरो इन्वेस्टमेंट से शुरू करो यह बिजनेस, सालाना ₹7-15 लाख घर बैठे आएगा पैसा

इन चीजों में होता है जोजोबा का प्रयोग

जोजोबा के बीजों से निकलने वाले तेल का इस्तेमाल मुख्य रूप से चमड़ी के रोग से जुड़ी दवाओं को बनाने तथा कॉस्मेटिक आइटम बनाने में किया जाता है। जोजोबा के तेल में वैक्स एस्टर पाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल स्किन मॉइस्चराइजर, हेयर ऑयल और बॉडी लोशन शैंपू में भी किया जाता है।

Leave a Comment