Hamster Kombat New Update: इन 4 डराने वाली वजहों से Launch में हो रही है देरी, कब तक करना पड़ेगा इंतजार?

Telegram Group Join Now

Hamster Kombat New Update: लोकप्रिय टेलीग्राम गेम Hamster Kombat में खिलाड़ियों के लिए Airdrop में देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि गेम में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिस वजह से Airdrop में देरी हो रही है और ये टलता जा रहा है। जुलाई के अंत में होने वाला Airdrop अब तक नहीं हुआ है जिससे करोड़ों खिलाड़ी काफ़ी निराश और नाखुश हैं।

लेकिन कंपनी Hamster Kombat Airdrop लॉंच करने में क्यों देरी कर रही है, इसके 4 मुख्य वजह सामने आयी है। जिसके बारे में Hamster Kombat CEOs का जानना ज़रूरी है। तो आइये इन 4 डराने वाली वजहों के बारे में विस्तार से जानते है।

Hamster Kombat Airdrop में देरी के 4 मुख्य कारण

1. अच्छे बाजार का इंतजार

कुछ लोगों का मानना है कि डेवलपर टीम टोकन की कीमत ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए अच्छे बाजार का इंतजार कर रही है। की जब बेहतरीन Bull Run होगा तब हम अपने Coin को Launch करेंगे।

2. तकनीकी दिक्कतें

Airdrop को सुचारू रूप से चलाने के लिए मजबूत टेक्नोलॉजी की जरूरत होती है। हो सकता है कि वितरण प्रणाली या स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में कुछ दिक्कतें आ रही हों।

3. क्रिप्टो नियमों की बदलाव होने का दर

क्रिप्टो नियमों और अनुपालन को लेकर भी देरी का कारण हो सकता है। क्योंकि काफी सारे देश में क्रिप्टो के लिए कोई निश्चित नियम या पॉलिसी नहीं है।

4. कंपनी की अंदर की अनबन

यह भी हो सकता है कि डेवलपर टीम के बीच या निवेशकों के साथ किसी मुद्दे पर राय न मिल रही हो, जिससे देरी हो रही हो।

यह भी जानें: Hamster Kombat Airdrop: मिल गई खुशखबरी, इस दिन से Airdrop Claim हो रहा है शुरू, खुद कंपनी ने किया ऐलान

300 Million लोगों को Token देना मुश्किल

गेम डेवलपर का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर टोकन लॉन्च करना ख़ासा मुश्किल है और इतनी बड़ी संख्या में यूजर्स (लगभग 300 मिलियन) को टोकन देना भी मुश्किल है। डेवलपर का यह भी दावा है कि वे ब्लॉकचेन लॉन्च को भी सफल बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

Airdrop में देरी के बाद से गेमर्स के बीच Hamster Kombat और उसके भविष्य को लेकर कई तरह के अटकले लगायी जा रही हैं।

यह भी जानें: Hamster Kombat Withdrawal: इंतजार हुआ खत्म, इस तारीख को Launch होगा Coin, सिर्फ ये लोग निकाल पाएंगे पैसा

Airdrop में देरी पर Hamster Kombat Team का Official Statement

Hamster Kombat टीम ने आधिकारिक रूप से कहा है कि वे टॉन ब्लॉकचेन के साथ एक जटिल तकनीकी समाधान पर काम कर रहे हैं, जिसमें समय लगेगा। उन्होंने Airdrop के लिए कोई निश्चित तारीख देने से इनकार कर दिया। इससे खिलाड़ी परेशान हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता कि Airdrop वितरण कब होगा।

Airdrop जुलाई में होने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब टीम ने सिर्फ इतना कहा है कि Airdrop “आने वाला है।” नई तारीख के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि आधिकारिक चैनलों के जरिए जल्द ही अपडेट दिया जाएगा।

Hamster Kombat Token, जिसे HMSTR के नाम से भी जाना जाता है, अब OKX, ByBit, Gate.io, Bitget और KuCoin सहित कई क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों पर प्री-मार्केट ट्रेडिंग पर लिस्ट हो चुका है।

यह भी जानें: Pocket Money के लिए स्टूडेंट करें ये 5 सिंपल टास्क, हर दिन होगी ₹400 अर्निंग, जानें डिटेल!

Player CEO’s ने गेम डेवलपर से मांगी साफ जानकारी

Airdrop में देरी और फायदे के मकसद को लेकर Hamster Kombat Community निराश है। ऐसा लगता है कि Hamster Kombat भटक रहा है। खिलाड़ी परेशान हैं। PixelVerse और $DOGS जैसे दूसरे प्रोजेक्ट्स अपने टोकन लॉन्च कर चुके हैं।

खिलाड़ी डेवलपर से साफ जानकारी चाहते हैं। खासकर टोकन जनरेशन इवेंट (TGE) और टोकन वितरण के बारे में। वे अपनी Privacy को लेकर भी चिंतित हैं और चाहते हैं कि प्रोजेक्ट अपने Main Goal पर कायम रहे, और जल्द से जल्द इसके बारे में कोई पुख्ता अपडेट दें।

Leave a Comment