अगर आप अपने निवेश को सुरक्षित रखते हुए बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं, तो ICICI बैंक आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। ICICI बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में 9 जुलाई 2024 में बदलाव किए हैं। अब 15 महीनों की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज मिलेगा।
जो निवेशकों के लिए एक शानदार मौका साबित हो सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि नई ब्याज दरें क्या हैं, और इस समय एफडी में निवेश करना कितना लाभकारी हो सकता है।
आईसीआईसीआई बैंक FD पर नई ब्याज दरें
ICICI बैंक ने विभिन्न अवधि की FD पर ब्याज दरों को पुनः निर्धारित किया है। बैंक ने खासतौर से 15 महीनों की अवधि वाली FD पर विशेष ध्यान दिया है, क्योंकि इस पर मिलने वाला ब्याज दर अब सबसे ज्यादा है।
15 महीनों की FD पर सामान्य नागरिकों को 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% का ब्याज मिलेगा। यह दर पहले की तुलना में अधिक है और इसे एफडी निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: केनरा बैंक 444 दिन एफडी ब्याज दर, जानें किसके लिए कितना है
सभी समय अवधि पर बदले गए ब्याज दर
ICICI बैंक ने विभिन्न अवधि के लिए भी ब्याज दरें निर्धारित की हैं, जो इस प्रकार हैं-
| अवधि | सामान्य नागरिक ब्याज दर (%) | वरिष्ठ नागरिक ब्याज दर (%) |
| 7 दिन से 29 दिन तक | 3.00% | 3.50% |
| 30 दिन से 45 दिन तक | 3.50% | 4.00% |
| 46 दिन से 60 दिन तक | 4.25% | 4.75% |
| 61 दिन से 90 दिन तक | 4.50% | 5.00% |
| 91 दिन से 184 दिन तक | 4.75% | 5.25% |
| 185 दिन से 270 दिन तक | 5.75% | 6.25% |
| 271 दिन से 1 साल तक | 6.00% | 6.50% |
| 1 साल से 15 महीने तक | 6.70% | 7.20% |
| 15 महीने से 18 महीने तक | 7.20% | 7.75% |
| 18 महीने से 2 साल तक | 7.20% | 7.70% |
| 2 साल 1 दिन से 5 साल तक | 7.00% | 7.50% |
| 5 साल 1 दिन से 10 साल तक | 6.90% | 7.40% |
| 5 साल (टैक्स सेवर फंड) | 7.00% | 7.50% |
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 50 बेसिस पॉइंट का लाभ
ICICI बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष ब्याज दरें लागू की हैं। उन्हें हर अवधि की FD पर अतिरिक्त 0.50% का ब्याज मिलेगा। यानी अगर किसी वरिष्ठ नागरिक ने 15 महीनों की FD कराई है, तो उन्हें 7.75% का ब्याज मिलेगा, जो कि और भी लाभदायक साबित हो सकता है।