BSE PSU Index Fund: इस NFO से मचेगा तहलका, लांच हुआ Kotak का नया थीमेटिक फंड, पूरी डिटेल

Telegram Group Join Now

Kotak Mahindra NFO : निवेशकों के लिए एक और बड़ा मौका आ गया है। Kotak Mahindra Mutual Fund ने एक नया थीमेटिक फंड लॉन्च किया है, जो Kotak BSE PSU Index Fund के रूप में बाजार में तहलका मचाने के लिए तैयार है।

आइए जानते हैं इस Open-ended वाली Thematic NFO की पूरी डिटेल्स और समझते हैं कि यह फंड आपके पोर्टफोलियो के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।

कोटक ने लांच किया BSE PSU इंडेक्स फंड

Kotak BSE PSU Index Fund एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जो BSE PSU TRI के परफॉर्मेंस को ट्रैक करेगा। यह फंड उन निवेशकों के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है जो सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) में निवेश करना चाहते हैं। इस फंड के जरिए निवेशक सरकारी कंपनियों में सीधे तौर पर निवेश कर सकते हैं और उनसे मिलने वाले लाभों का फायदा उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Edelweiss Business Cycle का NFO हो सकता है यादगार निवेश, मात्र ₹100 से सब्सक्रिप्शन शुरू

क्यों है खास ये सेक्टोरल फंड?

Kotak BSE PSU Index Fund में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह फंड BSE PSU Index में शामिल सभी प्रमुख सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है।

इस फंड में बैंकिंग, ऊर्जा, तेल और गैस, उर्वरक, और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सरकारी कंपनियों का समावेश है। इससे निवेशकों को एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो मिलता है और वे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करके लम्बे समय में जोखिम को कम कर सकते हैं।

सब्सक्रिप्शन के लिए NFO की तारीखें और न्यूनतम निवेश

Kotak BSE PSU Index Fund का NFO (New Fund Offer) 2024 की जुलाई महीने में लॉन्च हो चुका है यह योजना पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 10 जुलाई 2024 से खुल गई है और 24 जुलाई 2024 को बंद होगी।

निवेशक इसमें 100 रुपये न्यूनतम निवेश मूल्य पर निवेश कर सकते हैं। NFO की अवधि समाप्त होने के बाद, यह फंड नियमित रूप से खुलेगा और कोई भी रिटेल इन्वेस्टर इसमें जब चाहे निवेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Top Small Cap Mutual Fund 10 हजार की SIP से इतने साल में लखपति बनने का फार्मूला

Kotak BSE PSU Index Fund NFO की कुछ महत्वपूर्ण बातें

कोटक BSE PSU इंडेक्स फंड एनएफओ की कुछ महत्वपूर्ण बातें है जिन्हें आपको जानना बहुत जरूरी है-

  • Kotak BSE PSU Index Fund में न्यूनतम निवेश राशि 100 रुपये है। 
  • इस फंड में कोई भी Lock In Period नहीं है। आप जब चाहे अपना पैसा निकाल सकते है। 
  • इस फंड का Exit Load शून्य है। 
  • इस NFO फंड में रिस्क बहुत ज्यादा है। 
  • इस NFO फंड का बेंचमार्क BSE PSU TRI है।
  • फंड में हर सेक्टर की PSU कंपनी शामिल रहेंगी।
  • इस फंड में लार्ज कैप का वेट सबसे ज़्यादा 76.97%, स्माल कैप 5.85% और मिड कैप 17.18% है।
  • पोर्टफोलियो स्टॉक में बदलाव हर साल के जून और दिसंबर में किया जायेगा।

Disclaimer: NFO निवेश जोखिम पर आधारित होता है। म्यूच्यूअल फंड NFO में निवेश करने से पहले प्रमाणित फाइनेंसियल एडवाइजर से सलाह लेना अनिवार्य है। किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए MoneyTimes24.com जिम्मेदार नहीं होंगे।

Leave a Comment