कुछ करने का जुनून हो तो ऐसा, 27 साल की विधवा महिला ने शुरू किया ये बिजनेस, कमाई जानकर रह जाएंगे दंग!

Telegram Group Join Now

Low Budget Business Idea: कहते हैं कि सवेरा तभी होता है जब आप कुछ कर गुजरने की ठान लेते हो। किसी भी शख्स के लिए अपना खुद का बिजनेस शुरू करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता, पर जब 51 साल की सुबुही नाज ने ठान लिया तो उन्होंने कर भी दिखाया।

Low Budget Business Idea

इस जानकारी में हम एक ऐसी विधवा महिला के बारे में बात करने वाले हैं जिसके पति का साथ छूटने के बाद महिला ने पेट पालने के लिए एक बेहद कम लागत वाला छोटा सा बिजनेस करना शुरू किया और देखते ही देखते उनके बिजनेस का सालाना टर्नओवर लाखों में पहुंच गया। तो आइये सुबुही नाज़ की कहानी के बारे में जानते हैं।

यह भी जानें: कोई नहीं बताता औरतों को यह धांसू बिजनेस, मिलता है सासु माँ का प्यार, होती है पैसों की बौछार

कौन हैं यह महिला? 

सुबुही नाज़ वाराणसी में रहने वाली 51 साल की महिला है। उनकी शादी के लगभग 3 साल बाद यानी 1997 में उनके पति का निधन हो गया। उस समय उनकी आयु केवल 27 साल थी। उनका एक बेटा अब्दुल रहमान था।

पति की मौत के बाद उनके सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया, फिर उन्होंने जनवरी 1998 में वाराणसी में एक रेडीमेड गारमेंट की छोटी सी दुकान खोली। दुकान से उन्हें घर का खर्च चलाने जितनी कमाई होने लगी और इसी से उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाया लिखाया।

इसे पढ़ना भूल गए: बिजनेस की मिशाल बनी ये महिला, ₹20000 से शुरू किया, आज हैं 7 हजार करोड़ की मालकिन

सुबुही की जिंदगी ने लिए नया मोड़

सुबुही का बेटा अब्दुल फिशरी साइंस में ग्रेजुएशन कर रहा था। पढ़ाई के बाद उसने कोलकाता स्थित ICAR में जब शुरू कर दी। सुबुही ने बताया कि तभी उनकी जिंदगी में एक टर्निंग पॉइंट आया।

वह बताती है कि “एक दिन अब्दुल ने मुझे फोन किया और फिश फार्मिंग (Fish Farming Business) की भावनाओं के बारे में बताया। उसने मुझे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके बाद मेने फिश फार्मिंग में कोर्स करने के बारे में सोचा। उस समय मेरी उम्र 47 साल थी।”

यह भी जानें: इस छोटे से आईडिया के लिए छोड़ी नौकरी, सभी ने सुनाई फटकार, आज है करोड़ों में कमाई

नेशनल फिश फार्मर अवार्ड से हुई सम्मानित

फिश फार्मिंग के लिए उन्हें “प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना” के तहत कई सुविधाएं मिली। सरकार ने उन्हें मत्स्य पालन का बिजनेस शुरू करने के लिए 30 लाख रुपए की सब्सिडी भी दी। उन्होंने एक प्लांट लगाकर मछली उत्पादन शुरू कर दिया।

सुबुही का यह फिश फार्मिंग का बिजनेस काफी बढ़िया चल पड़ा। उन्होंने साल 2022 और 2024 के बीच 83.6 टन मछली का उत्पादन किया। इसके लिए उन्हें “नेशनल फिश फार्मर अवार्ड 2024” से भी सम्मानित किया गया है।

इसे पढ़ना भूल गए: कमाल का बिजनेस, साल के 2 महीने में ही करा देता है लाखों में कमाई, नो घाटा सिर्फ मुनाफा

अपनी खुद की गलतियों से सीखा

सुबुही नाज़ बताती है कि ऐसा नहीं है कि उनका बिजनेस शुरू होते ही चल पड़ा। शुरुआत में उनसे बहुत सी गलतियां हुई। उन गलतियों से नाज़ ने सबक लिया। सुबुही बताती है कि फाइनेंशियल ईयर 2023 में उन्होंने 30.5 टन और फाइनेंशियल ईयर 2024 में 36.4 टन मछली का उत्पादन किया।

वह अपने बनाए हुए तालाबों में कई प्रकार की मछलियों का उत्पादन करती है। इसमें ग्रास कार्प, मृगल कार्प, कतला, रोहू जैसी मछलियां शामिल है। तो अब आपको भी पता चल चूका है की जूनून हो तो एक Low Budget Business Idea भी आपको लाखों में कमाई करके दे सकता है।

Leave a Comment