FD पर मिलेगा अब 9.1% तक ब्याज, मई में किये गए ये बदलाव, जानिए टॉप 4 बैंकों के नाम

Telegram Group Join Now

New FD Rate in Top 5 Bank: पैसे के सेविंग के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD एक कारगर उपाय माना जाता। FD करवाकर आप और परिवार का भविष्य बना सकते हैं,और साथ ही में पैसे की बचत भी कर सकते हैं। यहाँ तक की पैसे की समस्या आने पर आप Fixed Deposit को कभी भी बंद कराकर अच्छा ब्याज पा सकते हैं।

अगर आप भी चाहते हैं, की आपका पैसा अच्छे बैंक में निवेश हो और बैंक का ब्याज ज्यादा मिले तो, आप दिए गए चार बैंकों में अपना पैसा FD करवाकर अच्छा ब्याज दर पा सकते हैं।

ताजा सूचना के अनुसार मई 2024 में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, सिटी यूनियन बैंक, आरबीएल बैंक, कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी ब्याज में बदलाव करने का फैसला किया है, जिससे ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से New FD Rate की जानकारी उपलब्ध कराएँगे।

1.) उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक:

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने यह घोसना किया है,की 2 करोड़ से कम राशि की FD ब्याज दरों पर संशोधन किया है। जबकि नई एफडी दरें 1 मई 2024 से लागू कर दी गई है। इसके बावजूद बैंक समान्य नागरिक को 4% से लेकर  8.50% तक का ब्याज दर दे रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिक को 4.60% से 9.10% तक का ब्याज दर दिय जायेगा।

2.) सिटी यूनियन बैंक:

सिटी यूनियन बैंक ने अपने ग्राहकों को 6 मई 2024 से अधिक ब्याज दर देने का फैसला लिया है। बैंक के तहत सामान्य नागरिकों को 5% से 7.25% के बीच और वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% के बीच ब्याज दर दिया जायेगा।

3.) आरबीएल बैंक:

आरबीएल बैंक ने भी अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव लाया है। नई एफडी दर 1 मई 2024 से बदल दी गई है। वही RBL BANK ने कहा है कि 18 से 24 महीने के बीच मैच्योर होने वाले Fixed Deposit पर 8% का ब्याज देगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% और 80 साल से ऊपर वर्ष के लोगों को 8.75% का ब्याज दर प्रदान करेगी।  

4.) कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक:

कैपिटल स्माल फाइनेंस बैंक ने यह घोसणा किया है कि 2 करोड़ से कम राशि की FD ब्याज दरों पर बदलाव निश्चित किया है। जिसमें सामान्य नागरिकों को 3.5% से 8.05% फीसदी के बीच ब्याज दर दिया जायेगा। जबकि Senior Citizens को 4% से 8.05% फीसदी के बीच ब्याज दर प्रदान करेगा।

Leave a Comment