Small Business Idea: इस बाहरी चीज़ की इंडिया में भारी डिमांड, प्रतिमाह कमाई ₹2 लाख तक

Telegram Group Join Now

Small Business Idea: जब स्वाद की बात आती है, तो भारतवासी किसी समझौते के मूड में नहीं होते। लेकिन अब कहानी सिर्फ देसी खाने की नहीं रही। विदेशी स्वादों के लिए भी लोगों की दीवानगी लगातार बढ़ रही है।

मेट्रो सिटी ही नहीं, छोटे शहरों और कस्बों में भी अब विदेशी फूड का Craze दिखाई देने लगा है। खासकर उन व्यंजनों के लिए जो शाकाहारी हों, दिखने में आकर्षक लगें, और हेल्थ को भी नुकसान न पहुंचाएं। यही वजह है कि कुछ खास International Food Items की भारत में जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है।

Small Business Idea

अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो कम पैसों में शुरू होने वाले ये फूड बिजनेस आइडिया न सिर्फ Trending हैं, बल्कि प्रति माह ₹2 लाख तक का मुनाफा देने की क्षमता रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बेहतरीन विदेशी व्यंजन, जो भारत में भी बन सकते हैं आपकी सफलता की सीढ़ी।

1. Falafel

यह Middle East का एक लोकप्रिय Snake है जो भारत में काफी तेजी से फैल रहा है। फलाफल दरअसल चने या फवा बीन्स से बना एक क्रिस्पी डीप फ्राई बॉल होता है जिसे पिटा ब्रेड, ताजे सलाद और ताहिनी सॉस के साथ परोसा जाता है। 

भारतीय स्वाद के करीब होने की वजह से यह खासा लोकप्रिय हो रहा है। इसे शुरू करने के लिए ₹50,000 से ₹1.5 लाख तक का Investment काफी है। एक छोटा किचन सेटअप, फ्रायर, पिटा ब्रेड और कुछ काउंटर स्टाफ – बस, इतना काफी है। 

यदि आप कॉलेज, मॉल या ऑफिस एरिया में स्टॉल लगाते हैं, तो महीने की कमाई ₹1 लाख से ₹1.5 लाख तक आराम से पहुंच सकती है। खास बात यह है कि इसमें देसी स्वाद देकर इसे और ज्यादा लोकप्रिय बनाया जा सकता है।

यह भी जानें: नहीं होगा कभी फेल, मात्र ₹26000 की लागत पर ₹82000 मंथली कमाई

2. Vegetarian Empanadas

यह स्पेन और अर्जेंटीना का एक बेहद स्वादिष्ट स्नैक है। बेक या फ्राय किया हुआ यह रोल सब्जियों, चीज़ और मसालों से भरा होता है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार – बिल्कुल वैसा जैसा भारतीयों को पसंद है। इसे ₹1 लाख से ₹2 लाख के Investment में शुरू किया जा सकता है। 

आप इसे फूड ट्रक, कैफे या ऑनलाइन फूड डिलीवरी मॉडल से भी चला सकते हैं। अगर आप इसे Frozen Form में भी बेचना चाहें, तो Supermarkets और Local Stores में इसकी बड़ी डिमांड बन सकती है। इसमें ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक की मासिक कमाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें: लेडीज के लिए घर बैठे बिजनेस, Ghar Baithe Business For Ladies

3. Vegan Smoothie Bowls 

एक हेल्दी और Trendy Option जो अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में पहले से हिट है और अब भारत में फिटनेस प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह बाउल फलों, ओट्स, बीजों, नट्स और वेजन मिल्क से बनता है। स्वाद में यह ताजगी से भरपूर और पोषण से भरा होता है। 

इसे ₹70,000 से ₹1 लाख की लागत में शुरू किया जा सकता है। केवल 1 या 2 लोग इस Small Business Idea को संभाल सकते हैं। जिम, योगा स्टूडियोज़, ऑफिस पार्क्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इसके लिए सबसे अच्छे टारगेट लोकेशन हैं। महीने का मुनाफा ₹80,000 से ₹1.5 लाख तक हो सकता है। खास बात – यह पूरी तरह ऑइल-फ्री, शुगर-फ्री और Fitness Friendly है।

यह भी जानें: मिल रहा सरकारी 25000 रुपये महीना, इस तरह से पाए और करें बिजनेस

4. Hummus with Pita Chips 

यह एक Creamy, Light Snack है जो चने से बनता है और पिटा ब्रेड के साथ परोसा जाता है। इसका नींबू, लहसुन और जैतून के तेल का मिश्रण इसे बेहद खास बनाता है। इसे छोटे स्केल पर ₹50,000 से ₹1 लाख में शुरू किया जा सकता है। 2 लोगों की टीम काफी होती है – एक ह्यूमस तैयार करने के लिए और दूसरा पैकिंग व डिलीवरी संभालने के लिए। 

अगर इसे Flavor Variation में पेश किया जाए – जैसे बीटरूट ह्यूमस, मिंट ह्यूमस, या चिली ह्यूमस – तो यह बाजार में जल्दी Trend पकड़ सकता है। इसे Daily Stores, Supermarkets और Online apps के ज़रिए आसानी से बेचा जा सकता है, जिससे महीने का लाभ ₹1 लाख तक आराम से पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: महज 8 की उम्र से बनाया प्लान, आईडिया ऐसा की ₹1 करोड़ प्रतिमाह

5. Vegetarian Spring Rolls 

Vegetarian Spring Rolls एशियन Food Lovers की पहली पसंद है। चाइनीज स्टाइल में तैयार ये रोल्स सब्जियों, नूडल्स और सॉस से भरे होते हैं और Deep Fry करके परोसे जाते हैं। भारतीय बाजार में इन्हें मसालेदार देसी फ्लेवर के साथ पेश करके नया प्रयोग किया जा सकता है।

₹80,000 से ₹1.2 लाख में यह Small Business Idea शुरू किया जा सकता है और एक छोटी टीम से इसे आसानी से चलाया जा सकता है। यह Products फूड ट्रकों, कॉलेज कैंटीन और कैटरिंग ऑर्डर के लिए हिट साबित हो सकता है। साथ ही, इसे Freeze करके Online Platform से भी बेचा जा सकता है। इसमें ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक का Profit कमाना मुश्किल नहीं।

Leave a Comment