Smart Business Idea: “जहां चाह है वहाँ राह है” इस कहावत को उदयपुर के दिग्विजय सिंह ने सच साबित कर दिखाया। इन्होंने कोरोना लॉकडाउन के दौरान यूट्यूब से ऐसा बिजनेस सीखा जिससे अब वे करोड़ों में कमाई कर रहे हैं।
16 साल की उम्र में उन्होंने इस काम को स्टार्ट किया और 20 साल तक पहुँचते पहुँचते उनकी कमाई एक करोड़ रुपए हो गई है। आईए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा कौन सा Smart Business Idea अपनाया है जिससे उनकी कमाई में इतनी तेजी से वृद्धि हुई है और कमाई करोड़ों में पहुंच गई है।
उदयपुर के रहने वाले हैं दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह उदयपुर के रहने वाले हैं। हम सभी जानते हैं कि कोरोना महामारी के दौरान सभी लोग घरों में कैद हो गए थे और इस मुश्किल समय में लोगों ने Time Pass करने के लिए कई नए शौक अपनाये। ऐसे में दिग्विजय ने भी अपना समय दिलचस्प बनाने के लिए कुछ नया करने का सोचा। इसके बाद उन्होंने घर पर ही चॉकलेट बनाने का फैसला लिया।
इसे भी पढ़िए: अपना बिजनेस करना है तो इस काम में लगाएं ₹2 हजार, पहले सप्ताह से ही आने लगेंगे पैसे
दिग्विजय का Smart Business Idea
दिग्विजय सिंह ने 16 साल की उम्र में घर बैठे चॉकलेट बनाने का बिजनेस शुरू किया और इसी छोटे से काम को शुरू करके आज उन्होंने खुद की कंपनी शुरू कर दी है। वे “साराम“ नाम से अपनी कंपनी को चला रहे हैं जो बेहतरीन चॉकलेट बनाने के लिए मशहूर है।
ये भी पढ़ें: इस न्यू बिजनेस से होंगे सब मोहित, आज शुरू करेंगे तो अगले ही दिन से होने लगेगी कमाई
चॉकलेट के स्वाद ने जीता ग्राहकों का दिल
दिग्विजय की कंपनी में बनने वाली चॉकलेट की यह खासियत है कि उसमें केसर, जामुन, बेर जैसे देसी फसलों और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इनके चॉकलेट के स्वाद को बिल्कुल अनोखा बनाता है। इसके अलावा दिग्विजय दिल्ली, बैंगलोर, जयपुर, उदयपुर जैसे बड़े शहरों में अपनी चाकलेट सप्लाई करते हैं।
इसे भी पढ़िए: पढ़ने में इतना कच्चा की इंजीनियरिंग भी नहीं कर सका पास, आज इस काम से कमाता है 15 करोड़ रुपए
यूट्यूब से लिया था आईडिया
दिग्विजय का जन्म एक मध्यम परिवार में हुआ था। वह कुछ अलग करना चाहते थे। लॉकडाउन में उन्होंने चॉकलेट बनाने का फैसला लिया, परंतु उन्हें चॉकलेट बनाना नहीं आता था। तो उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर यूट्यूब से चॉकलेट बनाना सीखा और अपने परिवार और आसपास वालों को खिलाना शुरू किया। उनके स्वाद को लोगों ने काफी पसंद किया।
ये भी पढ़ें: गंवार टाइप का लड़का मगर ₹65 लाख से ज्यादा कमाई, करता है यह अजीबो-गरीब बिजनेस
1000 चॉकलेट की आर्डर से हुई शुरुआत
साल 2021 में दिग्विजय को एक कार शोरूम से पहला आर्डर मिला। यह आर्डर 1000 चॉकलेट का था। अब तक इस Brand ने एक करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस ब्रांड ने देश भर में दो टन से भी अधिक चॉकलेट की बिक्री की है। साराम अपनी Chocolate वेबसाइट और इंस्टाग्राम के जरिए ऑनलाइन बिक्री भी करती है।
इसे भी पढ़िए: महँगी चीज को सस्ता करके खड़ा किया यह बिजनेस, कुछ ही सालों में बन गए 8000 करोड़ के मालिक
दक्षिण राज्यों से मंगवाते है कच्चा माल
दिग्विजय अपनी चॉकलेट के लिए काकाओ दक्षिण भारत, विशेष रूप से तमिलनाडु और केरल से मंगवाते हैं। वह फल भी उन्ही राज्य से मंगवाते हैं जहां वे उगाए जाते हैं, जैसे केरल से कोकम और उदयपुर से बेर।