Space Anthem Contest 2024: सरकार से फ्री में ₹50000 लेने का मौका, बस घर बैठे करें यह काम, जानें कैसे!

Telegram Group Join Now

Space Anthem Contest 2024: भारत सरकार, भारत के सभी संगीत प्रेमियों को अपनी कला दिखाने का मौका दे रही है। Music Lover के पास अपनी रचनात्मक सोच को प्रकट करने का मौका है। भारत सरकार के द्वारा दिए जा रहे इस मौके के माध्यम से आपकी आवाज पूरे भारत में गूंज सकती है।

हम एक ऐसे कॉन्टेस्ट के बारे में बात कर रहे हैं जो सरकार की तरफ से शुरू किया गया है और अगर आप यह कांटेस्ट जीत जाते हैं तो आपको ₹50,000 की नकद धनराशि जीतने का मौका भी मिल सकता है। तो आइये जाने कि यह कांटेस्ट क्या है और आप इस कांटेस्ट में कैसे भाग ले सकते हैं।

Space Anthem Contest 2024

भारत सरकार ने 23 अगस्त को “नेशनल स्पेस डे” के रूप में Declare किया है और यह चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न मनाने के लिए किया गया है। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 ने शिव शक्ति पॉइंट पर विक्रम लैंडर की ऐतिहासिक Soft Landing की और चांद की सतह पर प्रज्ञान रोवर को तैनात किया था।

National Space Anthem Contest को ISRO ने MyGov के सहयोग से शुरू किया है। इसमें भाग लेने वाले Participants को एक ऐसा एंथम सबमिट करना होगा, जिसमें ऐसे अनिवार्य लिरिक्स होने चाहिए जो अंतरिक्ष की खोज और हमारे देश की Space Achievement की भावना को दर्शाते हो।

यह भी जानें: Quiz Earn Money: सिर्फ 10 सवालों के जवाब देकर जीतें असली 1 लाख रुपए, कहाँ और कैसे, सबकुछ जानें!

यह कांटेस्ट किसके लिए है?

  • यह भारत के नागरिकों के लिए है।
  • अगर आप MyGov में Employee के तौर पर काम करते हैं तो आप इसमें हिस्सा नहीं ले सकते।

पहला स्थान पाने पर मिलेगा जबरदस्त इनाम

अगर आप National Space Anthem Contest जीत जाते हैं तो आपको इनाम राशि के रूप में ₹50000 कैश प्राइस मिलेगा।

यह भी जानें: Earn Money Free: बिना व्यूज के मिलेगा ₹2000, मोबाइल से एक रील बनाओ यहां करो अपलोड, जाने डिटेल्स

स्पेस एंथम कांटेस्ट में कैसे करे अप्लाई?

इस कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट करने के लिए आपको अपना एक यूनिक स्पेस एंथम बनाना होगा। आप इसे हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में लिख सकते हैं, परंतु यह 1 मिनट से कम का होना चाहिए। जब आपका Masterpiece तैयार हो जाए तो आप उसे MP3 या MP4 फॉर्मेट में सबमिट कर दे।

यह भी जानें: Earn Money by Watching Ads: मिल गया तरीका, सिर्फ 1 घंटा वीडियो स्क्रॉल करके ₹150 कमाए, जानिए कैसे

भाग लेने के लिए इन शर्तों का करें पालन

  • सही तरीके से की गई एंट्री ही एक्सेप्ट की जाएगी, और अधूरी जानकारी के साथ करी गई एंट्री खारिज कर दी जाएगी।
  • किसी भी झूठी एंट्री को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • भविष्य में एडवर्टाइजमेंट के लिए आपके सबमिशन का उपयोग किया जा सकता है।
  • किसी भी समय इस कांटेस्ट के बारे में जानकारी को बदला जा सकता है या Contest को बंद भी किया जा सकता है।
  • Contest से संबंधित सभी विवादों का फैसला दिल्ली Jurisdiction में ही होगा। जिसमें प्रतिभागियों को अपना खर्च खुद उठाना होगा।
  • आपका एंथम बिल्कुल ओरिजिनल होना चाहिए। यह बिल्कुल भी आपत्तिजनक नहीं होना चाहिए।
  • आप एक बार एंट्री कर लेंगे तो उसे वापस नहीं ले सकते।
  • विजेताओं से संपर्क करने के लिए आपके द्वारा भरी गयी जानकारी का उपयोग किया जाएगा।

Leave a Comment