Success Story: जिन लोगों ने बचपन के दिनों में संघर्ष देखा होता है, वो अक्सर आगे चलकर काफी बड़े सफर को तय करते हैं। आ भी हम आपको एक ऐसे ही इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अपना बचपन तो बहुत ही गरीबी में बिताया था, लेकिन बड़े होकर एक कंपनी बनाई और उसमें कर्मचारी रखे। जिससे आज उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है।
Business Success Story
आज हम आपके साथ जिस शख्स की कहानी साझा करने जा रहे हैं वो असल में दो भाई। एक भाई का नाम संजीव गुप्ता है और दूसरे भाई का नाम राजीव गुप्ता है। इनके पिता बुलंदशहर में किराने की दुकान चलाने का काम करते थे। जिससे इन्हें बाजार की काफी सारी चीजों की पहले से जानकारी थी। लेकिन ये किराने की दुकान को ना आगे बढ़ाकर कुछ अलग और बड़ा करना चाहते थे।
ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹32 का सामान बेचो ₹80 में, बिना रुके कमाते जाओ ₹60 हजार महीना
गाजियाबाद जाकर शुरू किया नया काम
इसके बाद इन दोनों भाइयों ने गाजियाबाद का रुख किया। जहां इन्होंने बाजार से एयर कूलर (Air Cooler) खरीद कर आम लोगों को बेचने का काम पकड़ा। इस काम से इन्हें जितना फायदा होता ये उसकी Saving करके रखते। इस तरह से करते करते उन्होंने पूरे 25 हजार रुपए जोड़ लिए। इसके बाद उनका मन हुआ कि कुछ अलग किया जाए। जिससे और ज्यादा फायदा हो लेकिन वो चाहते थे कि अपने इसी कूलर और पंखों के क्षेत्र में कुछ अलग काम किया जाए।
यह भी पढ़ें: अनपढ़ होकर भी लाखों का बिजनेस, खुद घर आएंगे बड़े-बड़े खरीदार
‘समरकूल’ नाम से शुरू की कंपनी
इसके बाद उन्होंने ‘समरकूल’ (Summercool) नाम से एक कंपनी शुरू की। जिसके अंदर वो सबसे पहले कूलर बनाने का काम शुरू किया। इस तरह से जब भी गर्मी का सीजन आता तो उनकी कंपनी के बनाए कूलर की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती थी। धीरे धीरे कंपनी को फायदा होने लगा और उन्होंने गाजियाबाद में कंपनी की फैक्ट्री लगा दी। जिससे कंपनी और ज्यादा तेजी से काम कर सके।
ये भी पढ़ें: सरकार से पैसा लेकर ₹50 लाख का बिजनेस, लाइफ हो जाएगी सेट
2005 में लगा पहला झटका
इनकी कंपनी को साल 2005 में पहला झटका लगा। जिस दौरान उनकी कंपनी की एक यूनिट में आग लग गई। आग लगने से उनकी कंपनी को काफी ज्यादा नुकसान हो गया। जिसके बाद उनके डिस्ट्रीब्यूटेड और अन्य लोगों ने काफी ज्यादा सपोर्ट किया। जिससे कंपनी दोबारा से बाजार में अपनी पकड़ बनाने में कामयाब हो गई।
यह भी पढ़ें: महज 5 लाख से शुरू किया, बना दिया ₹10 करोड़ का स्टार्टअप
आज कंपनी के 150 से ज्यादा प्रोडक्ट
आज के समय में कंपनी के 150 से ज्यादा प्रोडक्ट बाजार में मौजूद हैं। जिन्हें कंपनी खुद से तैयार करके देती है। इसमें कूलर, पंखा, लाइट, बल्ब, एग्जॉस्ट फैन और कई अन्य तरह की बिजली से चलने वाली चीजें हैं। साथ ही कंपनी किचन में प्रयोग की जाने वाली कई चीजों को भी बनाती है, जिससे उसे और ज्यादा फायदा होता है। फिलहाल कंपनी का काम 17 राज्यों तक फैला है। जिनमें कुल 200 डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के साथ मिलकर काम करते हैं। साथ ही कंपनी के प्रोडक्ट अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर भी मौजूद हैं।
हर महीने 1 लाख उत्पाद बनाती है कंपनी
फिलहाल कंपनी हर महीने 1 लाख से ज्यादा चीजों को तैयार करके बाजार में सप्लाई कर देती हैं। कंपनी के संचालक बताते हैं कि कंपनी ने शुरुआत 10 सालों में हर साल 50 गुना तरक्की की। जिसकी बदौलत कंपनी आज यहां तक पहुंची है। फिलहाल कंपनी के अंदर 200 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। आने वाले समय में कंपनी का लक्ष्य है कि वो और ज्यादा प्रोडक्ट तैयार करें। साथ ही ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी का सामान सप्लाई करे।