Successful Business Idea: इस गंवार बिजनेस से मिला बड़ा मुकाम, रोज कमा रहे 40000 रुपए

Telegram Group Join Now

Successful Business Idea: ज्यादातर लोग बिजनेस शुरू करने के लिए बड़ी लंबी रिसर्च करते हैं। इसके बाद वो जाकर कई लोगों की राय लेते हैं, तब जाकर कहीं बिजनेस शुरू करने की तरफ बढ़ते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं। उसने ऐसा कुछ नहीं किया और आज उसका बिजनेस बिल्कुल टॉप पर चल रहा है। इसलिए आप सभी को उस इंसान की कहानी जाननी चाहिए।

Successful Business Idea

आज हम आपको जिस इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है अब्दुल अहद। अब्दुल कश्‍मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला है। अब्‍दुल पहले से खेती करते आ रहे थे। क्योंकि उनके पास उनके गृह जिले में 5 एकड़ जमीन थी। जिसमें वो फल और सब्जी उगाने का काम करते थे। वैसे तो अब्दुल इस काम से खुश थे। लेकिन अचानक से उन्हें एक बिजनेस आइडिया मिल गया। जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा तक नहीं था।

ये भी पढ़ें: उम्र 18 हो या 62, शुरू करें यह कारोबार, सिर्फ 5 साल में होंगे मालामाल

ट्रेन में मिला बिजनेस आइडिया

एक बार साल 1996 के अंदर अब्दुल ट्रेन से सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो महिलाओं की बातचीत को सुना। जिस दौरान वो महिलाएं कह रही थी कि आज के समय में केंचुआ खाद काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। अगर इसे पौधों में डाला जाए तो इससे अच्छी पैदावार होती है। साथ ही इसके दूसरों फायदों पर चर्चा कर रही थी। बस यही से अब्‍दुल के दिमाग में केंचुआ खाद मानो घर कर गई। घर पहुंचने के बाद उन्होंने इसके बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाई। जिसके बाद उन्हें लगा कि हां इस बिजनेस में वाकई में दम है।

यह भी पढ़ें: महिला ने जॉब छोड़ी, इस बिजनेस से महज 2 साल में कमा ली ₹40 लाख

जिला कृषि अधिकारी से ली मदद

अब्दुल ने जब इस Successful Business Idea की तरफ जाने का विचार किया तो उन्होंने जिला कृषि अधिकारी से मदद ली। उन्होंने अब्दुल को समझाया कि इस बिजनेस को कैसे शुरू किया जा सकता है। साथ ही इसके अंदर कितना फायदा हो सकता है। सभी की बातें सुनने के बाद अब्दुल ने इस बिजनेस को शुरू कर दिया और अपने स्टार्टअप का नाम ‘अहद एग्रो फार्म्स’ रखा। जो कि केंचुआ खाद बनाने का काम करती थी।

ये भी पढ़ें: यूट्यूब से मिला था आईडिया, शुरू किया और बड़ी जल्दी बदल गई ज़िन्दगी

पहले खुद के खेतों में आजमाई खाद

अब्दुल ने खाद को बनाने के बाद सबसे पहले खुद के खेतों में उस खाद को आजमाया। ताकि उन्हें पता चल सके कि वाकई में ये खाद किसी तरह का फायदा करती है या नहीं। इसके बाद उन्हें इस खाद का काफी ज्यादा फायदा दिखाई दिया। इसके बाद खाद के बैग को उन्होंने बेचना शुरू कर दिया। शुरुआत में उनके पास आसपास के किसान आते थे। लेकिन समय के साथ उनकी खाद की मांग बाजार में और ज्यादा बढ़ने लगी।

यह भी पढ़ें: ये 5 दमदार बिजनेस नवंबर तक कमा लेंगे 4 लाख रुपए

आज रोजाना 50 हजार की कमाई

अब्दुल फिलहाल रोजाना सैकड़ों की संख्या में खाद के बैग तैयार करते हैं। जबकि उनकी रोजाना की इससे 50 हजार की कमाई है। अब्दुल बताते हैं कि मांग बढ़ने के बाद उन्हें कृषि विज्ञान केन्द्र से केंचुआ खरीदने पड़े। क्योंकि लगातार लोग खाद की मांग किए जा रहे थे। उनका कहना है कि पिछले साल उनकी कंपनी का टर्नओवर डेढ़ करोड़ रुपए का था, जबकि उनका लक्ष्य है कि इस बार उनकी कंपनी का टर्नओवर 2 करोड़ के पार चला जाए। आज वो अपनी जमीन में खेती के साथ केंचुआ खाद का कारोबार भी कर रहे हैं। जिससे लोग उन्हें ऑर्गेनिक किसान के नाम से जानते हैं।

Leave a Comment