Successful Business Idea: ग्यारहवीं में छोड़ दी पढ़ाई, आज खड़ा कर चूका है 11 करोड़ का बिजनेस

Telegram Group Join Now

Successful Business Idea: जीवन में ज्यादातर लोग जो कि एक बार असफल हो जाते हैं वो दोबारा से प्रयास नहीं करते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि अब इस निराशा के भाव से उबरना काफी कठिन काम है। लेकिन आज हम आपको जिस लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं उसने महज 11 वीं तक पढ़ाई की है। लेकिन इसके बाद भी उसने बिजनेस के अंदर जो दिमाग चलाया है वो वाकई में किसी बिजनेसमैन को फेल कर सकता है।

Successful Business Idea

आज हम आपके साथ जिस लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है जयदीप सिंह वाघेला। जयदीप गुजरात के राजकोट (Rajkot) जिले के रहने वाले हैं। उनके पिताजी ऑटो चलाने का काम करते हैं। जिसके चलते उनकी पढ़ाई सरकारी स्‍कूल में ही पूरी हुई है। उन्होंने अपने परिवार की मदद करने के लिए 11 वीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वो एक जगह काम करने लगे, जहां पर उनकी पगार महज 3500 रूपए होती थी। लेकिन क्योंकि उनकी मजबूरी थी, इसलिए वो इस नौकरी को छोड़ भी नहीं सकते थे।

ये भी पढ़ें: जॉब या मजदूरी नहीं, इस आसान चीज से कमा रहे लाखों में मुनाफा

शुरू किया आधार केंद्र

क्योंकि नौकरी के अंदर अच्छी पगार नहीं मिलती थी। इसलिए उन्होंने सरकार की योजना के तहत आधार केंद्र (Aadhar Kendra) शुरू किया। उनका आधार केन्द्र अच्छा चला, लिहाजा आने वाले समय में उन्होंने 2 और आधार केंद्र शुरू कर दिए। जिससे उन्हें हर महीने 45 हजार की आमदनी होने लगी।

लेकिन साल 2017 के अंदर अचानक से सरकार का आदेश आया और राज्य में चल रहे सभी आधार केंद्र को बंद करने का फैसला सुना दिया। जिसके बाद एक साथ उनके तीनों आधार केंद्र बंद हो गए। उस समय उनके पास आधार केंद्र के अलावा कोई भी आमदनी का दूसरा जरिया नहीं था।

यह भी पढ़ें: ₹55000 के इन्वेस्टमेंट से मासिक ₹1 लाख, बस छोटी जगह की जरूरत

3 महीने बाद शुरू किया दूसरा बिजनेस

आधार केंद्र बंद होने के तीन महीने तक उन्होंने कुछ नहीं किया। लेकिन उनकी ईएमआई (EMI) और लोन (Loan) उन्हें परेशान करने लगा। जिसके बाद उन्हें लगा कि अब फिर से किसी बिजनेस में उतरना ही पड़ेगा। जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों से 6 लाख रुपए उधार लिए और एक कंपनी बनाई। जिसका नाम था GJ Global यह कंपनी फलों का काम करती थी। जो कि दूसरे देशों जैसे कि संयुक्त अरब अमीरात, दुबई, ओमान, कतर, सऊदी अरब वगैरह में भेजने का काम करती थी। क्योंकि यहां पर लोग भारतीय फल काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: मॉडर्न यूनिक बिजनेस, बड़ी जल्दी होने लगेगी ₹2 लाख महीने की कमाई

शुरुआत में हुआ नुकसान

उनकी कंपनी को शुरुआत के कुछ आर्डर में नुकसान उठाना पड़ा। क्योंकि उन्हें काम की इतनी अच्छी जानकारी नहीं थी। लेकिन वक्त बीतने के साथ उन्हें फायदा भी हुआ। जिसके बाद उनकी कंपनी लगातार फलों का एक्सपोर्ट (Export) करने लगी। जिनमें अनार, ड्रैगन फ्रूट, नारियल, आलू, प्याज और अन्य चीजें शामिल थी। जिनकी विदेशों में भारी मात्रा में मांग थी।

यह भी पढ़ें: ये क्या बना रहा है, मामूली काम से 8 करोड़ का कारोबार

आज 15 करोड़ का टर्नओवर

जयदीप का काम आपको भले छोटा लगता हो, लेकिन आज उनकी कंपनी का पूरे 15 करोड़ (15 Crore) का टर्नओवर हो चुका है। काफी सारे लोग उनकी कंपनी के अंदर काम करते हैं। जिससे उनकी कंपनी ग्राहकों को अच्छी सर्विस दे पाती है। जयदीप बताते हैं कि एक समय था जब महज 3500 रुपए में पूरा दिन काम करना पड़ता था। अगर कभी बिना बताए छुट्टी कर ली तो मालिक की डांट सुननी पड़ती थी। लेकिन आज अपनी मर्जी के मालिक हैं और उनके पास पैसे की भी कोई कमी नहीं है।

Leave a Comment