Successful Business Idea: महिला ने जॉब छोड़ी, इस बिजनेस से महज 2 साल में कमा ली ₹40 लाख

Telegram Group Join Now

Successful Business Idea: महिलाओं को अक्सर हमारे देश में छोटा समझा जाता है। क्योंकि माना जाता है कि वो केवल घर के कामों तक ही सीमित रह सकती हैं। लेकिन आज हम आपको जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं उसने पहले अपनी पढ़ाई पूरी की, इसके बाद अपने बिजनेस में हाथ आजमाया और आज वो नई बुलंदी को छू रही है।

Successful Business Idea

आज हम आपको जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है अन्नपूर्णा कलूरी। अन्नपूर्णा के पिता पहले से बिजनेसमैन थे। ऐसे में उन्हें बिजनेस के बारे में पहले से ही अच्छी जानकारी हो गई थी। लेकिन आगे चलकर जब उन्होंने एमबीए किया तो उन्हें और ज्यादा मदद मिली। जिसके बाद उन्हें समझ आया कि बिजनेस को कैसे किया जाता है।

यह भी जानें: लागत और मेहनत में छोटे बिजनेस, फिर भी कमाई मासिक ₹1 लाख तक

2006 में छोड़ दी नौकरी

अन्नपूर्णा ने साल 2006 के अंदर अपनी नौकरी को अलविदा कह दिया। खास बात ये है कि ये नौकरी उन्‍होने तंग होकर नहीं छोड़ी, उन्हें जब लगा कि वो अब आने वाले समय में इससे भी कुछ बड़ा और अच्छा कर सकती हैं। इसके बाद उन्होंने तय किया अब नौकरी को छोड़ दिया जाए। इसके बाद उन्होंने श्री हरिथा एग्रो फूड नाम से कंपनी बनाई।

यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹86000 की लागत, एक छोटी सी दुकान, हर महीने 1 लाख मुनाफा

शुरू किया मिलेट्स  का बिजनेस

नौकरी छोड़ने के बाद उनके दिमाग में फल और सब्जी का बिजनेस करने का विचार आया। लेकिन उनके पिता ने सुझाव दिया और फिर उन्होंने मिलेट्स का बिजनेस शुरू किया।

जिसके बाद वो इस Successful Business Idea में उतरी और मिलेट्स से बनने वाली तमाम चीजों को बनाने लगी। जिसके बाद लगातार वो अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का प्रयास करती रही। जिसके लिए उन्होंने एक सेल्स कोर्स भी किया, ताकि मार्केटिंग के तमाम तरीकों को अच्छे से समझा जा सके।

यह भी जानें: इस बिजनेस से फ़ास्ट कमाई कहीं नहीं, हर महीने बढ़ेगी ₹50 हजार आमदनी

इन उत्पादों ने दी अलग पहचान

आज के समय में अन्नपूर्णा मिलेट्स से बनने वाले कई सारे उत्पाद बनाने का काम करती हैं। जिनमें एनर्जी बाइट्स, नाश्ते का मिश्रण, फ्लेक्स, आटा, बाजरे के नूडल्स, पास्ता जैसी कई चीजें शामिल हैं। क्योंकि मिलेट्स को इस समय काफी ज्‍यादा महत्‍व दिया जा रहा है। इसलिए उनके बनाए उत्‍पाद भी बाजार में काफी ज्यादा तेजी से बिक रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कुछ महिलाओं का समूह, घर बैठे ये काम करके 3 लाख महीना कमाई

कोरोना में काम में आई गिरावट

अन्नपूर्णा बताती हैं कि उनका काम धीरे धीरे आगे बढ़ रहा था। लेकिन जैसे ही साल 2020 के अंदर कोरोना ने दस्तक दी उनके काम में अचानक से गिरावट देखने को मिली। जो कि पहली बार था। लेकिन वो इस गिरावट से घबराए नहीं। उन्होंने धैर्य के साथ काम लिया और कोरोना के बाद अपने कारोबार को आगे बढ़ाया।

आज उनकी कंपनी के साथ कॉन्‍ट्रैक्‍ट मैन्युफैक्चरिंग करके काफी सारी अन्य कंपनियां भी अपने मिलेट्स से जुड़े उत्पाद बनवाने का काम करती हैं। जिससे उनकी कंपनी को और ज्यादा फायदा होता है। इस समय हैदराबाद के अंदर उनकी एक फैक्ट्री भी मौजूद है।

2028 का है लक्ष्य

अन्‍नपूर्ण की कंपनी श्री हरिथा एग्रो फूड का लक्ष्य काफी बड़ा है। उनकी कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले समय में जब साल 2027-28 आए तो उनकी कंपनी का टर्नओवर 25 करोड़ को पार कर जाए। जबकि अगर आज हम उनके जीवन में पीछे मुड़कर देखें तो पता चलता है कि जब उन्होंने साल 2006 में अपने इस काम की शुरुआत की थी तो उन्हें 26 लाख रुपए का कर्ज लेना पड़ा था। लेकिन समय के साथ उनकी मेहनत रंग लाई और उनकी कंपनी आगे जाने लगी।

Leave a Comment