Successful Business Idea: आज हम आपको झारखंड के रांची शहर की रहने वाली एक महिला की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसके अंदर आज से नहीं काफी पहले बिजनेस करने को लेकर जुनून था। लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए वो कभी कुछ नहीं कर पाती थी। लेकिन वक्त के साथ उसने ऐसा दिमाग लगाया कि आज वो एक बिजनेस वुमन (Business Women) बनकर उभरी है, तो चलिए जानते हैं उस महिला की कहानी।
Successful Business Idea
आज हम आपको जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम है झूमा चक्रवर्ती। झूमा झारखंड के रांची शहर में रहती हैं। झूमा ने महज 12 वीं तक अपनी पढ़ाई की है। क्योंकि परिवार में इतने पैसे नहीं थे। जिससे वो आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी। लेकिन झूमा के दिमाग में हमेशा ये बात चलती रहती थी कि वो कुछ ऐसा करें जिससे समाज में उनकी पहचान बनने के साथ उनकी अच्छी कमाई भी हो।
ये भी पढ़ें: ना लाइसेंस, ना दुकान, यह सिंपल बिजनेस करके हर महीने ₹22000 कमाई
इस तरह से लगाया दिमाग
झूमा बताती हैं कि एक बार उनकी मां ने उन्हें दुर्गा पूजा को लेकर 4 हजार दिए थे, ताकि वो उन पैसों से अपने लिए नए नए सामान खरीद सकें। लेकिन उन्होंने उन 4 हजार रुपए को खर्च करने के बजाय बचाकर रख लिए। इसके बाद उन्होंने उन पैसों से कपड़े खरीदे और फिर उनसे ब्लाउज बनाने का काम शुरू किया। क्योंकि उन्हें ब्लाउज पहले से बनाना आता था। इसके बाद उन्होंने नए नए डिजाइन के ब्लाउज बेचना शुरू किया।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 12वीं पास पर धमाल फ्रैंचाइज़ी, आराम का काम, मासिक ₹90000 आमदनी
लोगों को खूब पसंद आए उनके डिजाइन
झूमा ने जो भी ब्लाउज बनाए उनके डिजाइन लोगों को खूब पसंद आए। जिससे जो भी औरत उनके ब्लाउज लेकर जाती वो आने वाले समय में और भी औरतों के आर्डर करवाती थी। इस तरह से उनका ये बिजनेस रफ्तार पकड़ गया। इससे उनकी आमदनी भी होने लगी और बचत भी बढ़ने लगी।
इसके बाद वो साड़ी और ब्लाउज के नए नए कलेक्शन लेकर आने लगी, ताकि उनका ये बिजनेस और ज्यादा आगे बढ़ सके। फिलहाल टीवी और फिल्मों को देखकर नए नए डिजाइन तैयार करने का काम करती हैं।
ये भी पढ़ें: फ्यूचर में राजा बनने के लिए बिजनेस, सालाना 40 लाख तक कमाई
आज 1 लाख महीना कमाई
झूमा बताती हैं कि आज उनके इस Successful Business Idea से हर महीने लगभग 1 लाख रुपए तक की कमाई होती है। खास बात ये है कि वो अब भी इस बिजनेस खुद ही संभालती हैं। लेकिन कई बार जब आर्डर ज्यादा हो जाते हैं तो उन्हें दूसरे लोगों की भी मदद लेनी पड़ती हैं। ताकि लोगों के सारे ऑर्डर समय पर दिए जा सके।
यह भी पढ़ें: किराये के कमरे में ₹30000 का सामान, थोड़ी होशियारी से होगी ₹1 लाख कमाई
महिलाओं को देती हैं ये सलाह
झूमा आज के समय में महिलाअेां को सलाह देती हैं कि जैसे वो अपना काम कर रही हैं। उनको किसी भी इंसान से पैसे नहीं मांगने पड़ते हैं। वैसे दूसरी महिलाएं भी कोई ना कोई काम करें। जिससे उन्हें भी घर के दूसरे सदस्यों से पैसे ना मांगने पड़े। इसके लिए पहले तो वो अच्छी पढ़ाई करें। इसके बाद कोई ना कोई काम शुरू करें।
झूमा की आज के समय में 12 साल की बेटी भी है। उनका सपना है कि वो अपनी बेटी को काफी अच्छे से पढ़ाई। क्योंकि गरीबी के चलते वो तो पढ़ाई कर नहीं पाई थी। लेकिन वो चाहती हैं कि उनकी बेटी को इस तरह की समस्या से दो चार ना होना पड़े। जिसके लिए वो अभी से सोचने लगी हैं।