Successful Business Idea: घर चलाने के लिए पैसा कमाना पड़ता है। लेकिन कई बार हम पैसा तो कमाते हैं, लेकिन वो पैसा कम पड़ जाता है। ऐसे में अपने पुराने काम को बदलकर कुछ नया करना पड़ता है। आइए आज हम आपको उसी नए काम के बारे में जानकारी देते हैं। क्योंकि यूपी के एक शख्स आज उस नए काम से हर महीने 2 लाख रूपए तक कमा रहा है। आइए आपको भी समझाते हैं कि क्या है वो नया काम और कैसे आप गांव में रहकर उससे पैसा कमा सकते हो।
Successful Business Idea
आज हम आपको जिस नए काम के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम है मुर्गी पालन। अगर आप शहर के अंदर रहते हैं तो शयद आपने मुर्गी फार्म हाउस ना देखे हों। लेकिन हम आपको बता दें कि मुर्गी फार्म हाउस एक बंद सी जगह होती है जहां पर काफी सारी मुर्गी होती हैं। वहां पर उन्हें खाना और खाना दिया जाता है। आज के समय में जब लोग फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हो चुके हैं तो यह काम काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें: मिल रहा सरकारी 25000 रुपये महीना, इस तरह से पाए और करें बिजनेस
यूपी ने इस शख्स ने शुरू किया फार्म हाउस
आज हम आपको यूपी के कौशांबी जिले में रहने वाले सलीम सिद्दीकी की कहानी बताने जा रहे हैं। उन्होंने साल 2019 के अंदर अंदर मुर्गी पालन का काम शुरू किया। क्योंकि उनके पिछले काम से उनकी अच्छी कमाई नहीं हो रही थी। शुरुआत में ये काम उनके लिए एक प्रयोग की तरह था। लेकिन समय के साथ उनका फार्म हाउस बड़ा होता गया और आज उनका फार्म हाउस काफी ज्यादा बड़ा हो गया है। जिसमें गांव के काफी सारे लोग काम भी करते हैं।
यह भी पढ़ें: महज 8 की उम्र से बनाया प्लान, आईडिया ऐसा की ₹1 करोड़ प्रतिमाह
आज 20 लोगों को दे रहे हैं रोजगार
आज सलीम सिद्दीकी अपने गांव में ही अपना फार्म हाउस खोले हुए हैं। जहां पर वो 20 लोगों को रोजगार देने का काम भी कर रहे हैं। इस समय उनके पास 20 हजार के लगभग मुर्गी हैं। जिनकी वो रोजाना देखभाल और दाना पानी की व्यवस्था करते हैं। जिससे उनकी सभी मुर्गियां स्वस्थ रहें। एक बेहतर टीम होने की वजह से आज उनका काम काफी अच्छे से चल रहा है।
ये भी पढ़ें: अठारह की उम्र में रखा कदम, महज 3 साल में बनाने लगा ₹50000 महीना
दो तरह से करते हैं कमाई
सलीम आज मुर्गी पालन के इस काम से दो तरह से कमाई करते हैं। पहला तरीका ये है कि वो मुर्गी के अंडों (Egg) को बाजार में बेच देते हैं। इसके अलावा उनके पास दूसरा तरीका ये है कि वो जब मुर्गी अंडा देना बंद कर देती है तो उसे बेच देते हैं। क्योंकि काफी सारे लोग मुर्गी का मांस भी खाना पसंद करते हैं। इसलिए उसकी भी बाजार में अच्छी मांग रहती है।
यह भी पढ़ें: खाली पड़ी जगह का फायदा, इस चीज को लगाकर ₹10 लाख की कमाई
हर महीने होती है 2 लाख की कमाई
सलीम आज अपने इस बिजनेस से हर महीने 2 लाख रुपए तक की कमाई करते हैं। जिससे वो लोगों की सैलरी और मुर्गियों के लिए दाना पानी खरीदते हैं। वो बताते हैं कि शुरुआत में उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि उनका ये काम इतना आगे जाएगा। लेकिन जब उन्हें अंदाजा हुआ तो अपने इस काम को विस्तार देते गए। आज वो अपने परिवार का खर्च भी काफी अच्छे से चला रहे हैं। साथ ही अन्य लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।
आज उनके इस काम से प्रभावित होकर गांव के दूसरे युवा भी इसी तरह का कुछ नया और अलग करना चाहते हैं। जिससे उन्हें नौकरी की तलाश में शहर में ना जाना पड़े।