Successful Business Idea: बिगड़ते पर्यावरण से खुराफाती बिजनेस, हर साल बन रहा करोड़ों रुपये

Telegram Group Join Now

Successful Business Idea: हमारे देश में पर्यावरण किस स्‍तर तक खराब है यह बात किसी से छिपी नहीं है। इसलिए ज्यादातर लोग पर्यावरण की इस समस्या को लेकर चिंता में रहते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं उसने पर्यावरण (Environment) के खराब होते इस स्तर को देखते हुए ही बिजनेस तलाश लिया। आइए जानते हैं कि क्या है उस महिला का बिजनेस।

इस तरह से करती है वो महिला काम

आज हम जिस महिला के बारे में आपको बताने वाले हैं वो बेंगलुरु (Bengaluru) शहर की रहने वाली है। जबकि इस काम में महिला के साथ कुल तीन लोग मिलकर काम करते हैं। जिसमें धनविता सत्यानंद, श्रीनिधि राजाराम और भरत सत्यानंद शामिल हैं। ये सभी तीन लोग एक कंपनी के मालिक हैं। जो कि इको फ्रेंडली डिब्बों (Eco Friendly Box) को बनाने का काम करती है। क्योंकि इनका कहना है कि आज के समय में ज्यादातर पैक भोजन प्लास्टिक के डिब्बे में सप्लाई किया जाता है। ऐसे में वो पर्यावरण को तो नुकसान पहुंचाता ही है, साथ ही उससे खाने वाले की सेहत भी खराब होती है।

इसे भी पढ़ें: दो हजार में शुरू करें ये बिजनेस कमाएं लाख रुपये महीना

2020 में शुरू की Successful Business Idea

इन तीन लोगों ने मिलकर साल 2020 में अपनी कंपनी शुरू की। जिसका नाम Aecoz है। यह कंपनी इस समय कागज के डिब्बे, कप और अन्य चीजों को बनाने का काम करती है। ताकि लोगों को खाने पीने की चीजें प्लास्टिक में ना मंगानी पड़ें। आज के समय में इनका ये प्रयोग काफी सफल भी रहा है। क्योंकि वो जो भी कागज मंगाती हैं। उसके ऊपर एक लेयर लगाती हैं, जिससे अगर उसके अंदर खाने पीने की चीजें रखी जाएं तो बाहर ना आएं।

यह भी जानें: सरकार करेगी मदद, चलेगा 12 महीने, घर बैठे शुरू करें यह बिजनेस

आज कई राज्यों में बनी सप्लाई चेन

आज के समय में अगर हम Aecoz कंपनी की बात करें तो इसकी कई राज्यों में सप्लाई है। इसके अंदर कर्नाटक, केरल और बेंगलुरु जैसे राज्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। क्योंकि लोगों को इनका आइडिया काफी पसंद आता है। क्योंकि अगर कोई भी होटल इनकी पैकिंग में खाना पैक करता है तो पर्यावरण तो बचता ही है।

साथ ही सामने वाले इंसान की सेहत पर भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। इनकी Successful Business Idea की खास बात ये है कि अगर कोई होटल या कंपनी एक साथ बड़ी मात्रा में आर्डर करे तो ये कप, प्लेट या डिब्बे का डिजाइन भी उसकी जरूरत के हिसाब से तैयार करने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: सस्ता, सरल और डिमांडिंग, घर बैठे बैठे नौकरी से ज्यादा कमाई

2024 में रहा था ₹5 करोड़ का टर्नओवर

अगर हम इनकी Successful Business Idea के टर्नओवर की बात करें तो साल 2024 के अंदर इनकी कंपनी का टर्नओवर 5.2 करोड़ रुपए था। जबकि इनकी कंपनी की शुरुआत साल 2020 में ही हुई थी। आने वाले समय में ये अपनी कंपनी का विस्तार और दूसरे राज्यों में भी करना चाहते हैं।

इनका कहना है कि इनकी कंपनी का बनाया हर प्रोडक्ट मात्र 180 दिन में मिट्टी में 98 प्रतिशत तक डिस्पोजल (Dispose) हो जाता है। जिससे पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। इनकी कंपनी का लक्ष्य पैसा कमाने के साथ पर्यावरण को बचाना भी है।

Leave a Comment