Successful Business Idea: कहते हैं कि अगर मन में किसी भी बात को सोच लिया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है। आज भी हम आपको जिस लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं उसकी कहानी कुछ ऐसी है। आज वो एक छोटे से काम से हर महीने इतनी कमाई कर रहा है। जिसका कोई हिसाब नहीं है। इसलिए आप सभी को उस लड़के की कहानी जरूर जाननी चाहिए।
Successful Business Idea
आज हम जिस लड़के की कहानी आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम है मनीष (Manish) मनीष अंबाला (Ambala) के रहने वाले हैं। उनके पास एक एकड़ जमीन है। जिसके अंदर वो सब्जी उगाने का काम करते हैं। जो कि अक्सर किसान किया करते हैं। लेकिन उन्हें सब्जी के अंदर कोई फायदा नहीं होता था। जबकि अगर मेहनत की बात करें तो सब्जी के अंदर काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी।
यह भी जानें: छोड़िए सारे टेंशन, ये बिजनेस शुरू कर लें बस, आने लगेगा 30 से 55 हजार
फिर शुरू की गेंदे की खेती
इसके बाद उन्होंने मन बनाया कि क्यों ना सब्जी की इस खेती को छोड़कर गेंदे की खेती शुरू की जाए। क्योंकि थोड़ी जमीन में सब्जी उगाने का कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसके बाद उन्होंने गेंदे के फूल की खेती शुरू की। जो कि सर्दी के सीजन में होती है। इस फूल की खास बात ये होती है कि इसकी कोई ज्यादा देखभाल नहीं करनी होती है, ना ही इसके अंदर किसी तरह की बीमारी का डर होता है।
बस सर्दी शुरू हो तो आप खेत में गेंदे के बीज डाल दीजिए। इसके बाद कुछ ही दिनों में आपको पौधे दिखाई देने लगेंगे। जिसके 1 महीने बाद आपको फूल भी मिलने लगेंगे। हालांकि, गेंदे का फूल हर सीजन में आपको बार बार उगाना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: पति पत्नी का तालमेल और ₹60 हजार महीना कमाई, करते हैं यह बिजनेस
किलो के हिसाब से बाजार में होती है बिक्री
मनीष बताते हैं कि बाजार में गेंदे के फूल की बिक्री किलो के हिसाब से होती है। साथ ही फूलों की क्वालिटी के हिसाब से इनके दाम भी ऊपर नीचे होते रहते हैं। लेकिन जब नवरात्रि का सीजन आता है या कोई त्यौहार आने वाला होता है तो इनकी मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि गेंदे का फूल लोग पूजा में और सजाने के काम में प्रयोग करते हैं। जिससे इस समय यह काम तेज हो जाता है। काफी सारे लोग शुभ काम में गेंदे की फूल से सजावट करवाने का काम करते हैं।
यह भी जानें: करना है गांव से, महज 1 किलो भी बेच दिया तो हो जाएगी ₹7000 कमाई
सालाना ढाई लाख का मुनाफा
आज के समय में मनीष को इस Successful Business Idea से सालाना ढाई लाख का मुनाफा होता है। क्योंकि वो पहले तो फूलों को उगाते हैं। इसके बाद बड़े फूल अलग कर लेते हैं, छोटे फूल अलग कर लेते हैं। इसके बाद जाकर उसे बाजार में बेच देते हैं। इससे उनकी ज्यादा कमाई होती है। लेकिन क्योंकि उनके पास केवल एक एकड़ (1 Acre) ही जमीन है। इसलिए वो चाहते हैं कि आने वाले समय में और ज्यादा जगह पर फूलों की ये खेती की जाए। जिससे और ज्यादा मुनाफा हो।
यह भी पढ़ें: नौकरी छोड़कर खुराफाती काम, फटाक से बनने लगा ₹1.5 लाख महीना
किसानों को देते हैं ये सलाह
मनीष के आज के नौजवान किसानों को सलाह देते हैं कि वो धान गेहूं और फल सब्जी को छोड़कर दूसरी फसलों की तरफ भी ध्यान दें। जिससे उन्हें ज्यादा मुनाफा हो सके। क्योंकि इस तरह की खेती तो हर कोई कर ही रहा है। लेकिन इसमें कोई ज्यादा मुनाफा नहीं होता है। इसलिए अगर किसान दूसरी फसलों की तरफ देखते हैं तो उन्हें मेहनत भी कम करनी पड़ेगी। जबकि मुनाफा भी ज्यादा होगा।