Successful Business Idea: अक्सर वही लोग बिजनेस में उतरते हैं जिन्हें कई साल का अनुभव होता है। क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पास इतना सारा अनुभव है, जिससे उन्हें इस बिजनेस में कभी नुकसान नहीं होगा। लेकिन यह सच नहीं है। क्योंकि आज हम हम आपको जिस लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं उसने महज 15 साल की उम्र में काम शुरू किया और आज उससे करोड़ों रुपए कमाई कर रहा है।
Successful Business Idea
आज हम आपको जिस लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है नीतीश मित्तरसेन। नीतीश मुंबई शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने मुंबई से ही अपनी पढ़ाई कर रखी है। लेकिन उनकी रूचि हमेशा से गेम के अंदर रही थी, वो हमेशा नई नई चीजों को बनाना पसंद करते थे। जिसे देखकर लोग उन्हें कहते थे कि ये लड़का कभी कॉलेज नहीं जाएगा। लेकिन वो कॉलेज भी गए और उन्होंने अच्छी पढ़ाई भी की।
यह भी पढ़ें: लागत की दुगुना कमाई, सिर्फ 5 साल में ₹1 करोड़ की आमदनी
7 साल की उम्र में सीखी कोडिंग
नीतीश जब छोटे थे तो उन्होंने महज 7 साल की उम्र में ही कोडिंग सीख ली। इसका कारण ये था कि उनके पिता ने एक बार बचपन में उन्हें कंम्प्यूटर गिफ्ट किया था। जिसके बाद वो लगातार उसे चलाते रहते थे। ऐसे में उन्होंने महज 7 साल की उम्र में ही कोडिंग सीख ली। हालांकि, इस उम्र में उन्हें भी नहीं पता था कि आने वाले समय में इसका क्या फायदा होगा। ये तो बस उन्होंने अपने शौक शौक में सीख ली।
ये भी पढ़ें: महज ₹50000 की मशीन से ₹1.5 लाख इनकम, बस चाहिए 2 दिन की ट्रेनिंग
15 साल की उम्र में बनाई वेबसाइट
आज के समय में वेबसाइट बनाना कितना जटिल काम हो गया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नीतीश ने महज 15 साल की उम्र में ही वेबसाइट बना दी। उसके अंदर अच्छा डिजाइन कर दिया। जिससे वो लोगों को अच्छी लगे।
इसके बाद उन्होंने 19 साल की उम्र में उन्होंने अपनी कंपनी ‘नजारा टेक्नोलॉजी’ बना दी। जो कि कंपनियों की वेबसाइट को बनाना और उन्हें डिजाइन करने का काम करती थी। इसके कुछ सालों बाद ही उनकी कंपनी काफी अच्छा काम करने लगी। जिससे उन्हें फायदा होने लगा।
यह भी पढ़ें: ₹600 से शुरू करके कमाओ ₹90 हजार महीना, सिर्फ एक मोबाइल से
2004 में गेम बनाना शुरू किया
नीतीश के जीवन में सब कुछ सही से चल रहा था। लेकिन अचानक से साल 2004 में उनका काम मंदा पड़ गया और उनके ऊपर कर्जा हो गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद साल 2004 में वो गेमिंग के अंदर उतरे। यहां पर वो कंपनियों के लिए तरह तरह के गेम वगैरह को बनाने का काम किया करते थे। जिसकी बदौलत आज उनकी कंपनी की कीमत 11 हजार 400 करोड़ को पार कर चुकी है।
आज जब वो पुरानी बात को बैठकर सोचते हैं तो उन्हें बचपन की बातें याद आ जाती हैं। क्योंकि बचपन के दिनों में उन्होंने तो बस मजे मजे में कोडिंग सीख ली थी। लेकिन आज उसी की मदद से वो करोड़ों रुपए की कंपनी खड़ी कर देंगे। ऐसा उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।