Village Business Idea: ऐसे बनते हैं आत्मनिर्धार, महिला इस काम से करती है 60-80 हजार मुनाफा

Telegram Group Join Now

Village Business Idea: गांव में रहकर बिजनेस करना कोई हंसी खेल नहीं है। लेकिन आज हम आपको जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं उसने गांव में रहकर बिजनेस भी शुरू किया और गांव की ही महिलाओं को रोजगार भी देने का काम किया। इसलिए अगर आप भी खुद को मजबूर पाते हैं तो आपको इस महिला की कहानी जरूर समझनी चाहिए। क्‍योंकि इस महिला ने बड़े कठिन सफर को तय किया है।

Village Business Idea

आज हम आपको जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है शफा इकबाल। शफा मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। वो बताती हैं कि पहले वो आईटी कंपनी (IT Company) के अंदर काम करती थी। लेकिन काम के दौरान ही उनके दिमाग में कुछ कुछ चीजों चलनी शुरू हुई। जिसमें वो चाहती थी कि वो अपना काम शुरू करें। इसी बीच उनके घर की कुछ मजबूरी हो गई। जिसके बाद उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी।

इसे भी पढ़िए: गांव के लिए यूनिक बिजनेस, हर जगह डिमांड, सफल तो होना ही है

घर आकर ज्वाइन किया स्कूल

इसके बाद शफा ने घर वापस आकर एक स्कूल ज्वाइन किया। जिसमें वो पढ़ाने का काम करती थी। लेकिन वहां पर सैलरी भी कम थी और उनकी पसंद का काम भी नहीं था। इसके बाद एक दिन अपने गांव की महिलाओं को इकट्ठा किया और उनसे कहा कि अगर आपको काम मिले तो आप काम करना चाहेंगी इसके बाद सभी महिलाओं ने एक सुर में हॉ भरी। क्योंकि गांव की सारी महिलाएं खाली थी और वो चाहती थी कि उन्हें काम मिल जाए।

यह भी पढ़ें: उम्र 18 हो या 62, शुरू करें यह कारोबार, सिर्फ 5 साल में होंगे मालामाल

शुरू किया ‘लाह ही लहठी’ का बिजनेस

इसके बाद उन्होंने अपने गांव में रहकर ही ‘लाह ही लहठी’ बनाने का काम शुरू किया। जिसमें उन्होंने गांव की महिलाओं को रोजगार देने का फैसला किया। वो महिलाओं को काम के हिसाब से 6 से 10 हजार रुपए तक सैलरी देती। जिसके चलते गांव की काफी सारी महिलाएं जो कि पहले खाली थी उन्हें काम भी मिल गया। उनका पहला मकसद था कि गांव की ऐसी महिलाओं को काम दिया जाए जिनको इस समय काम की काफी ज्यादा जरूरत थी।

इसे भी पढ़िए: यूट्यूब से मिला था आईडिया, शुरू किया और बड़ी जल्दी बदल गई ज़िन्दगी

चुनौती भरा रहा शुरुआती सफर

शफा बताती हैं कि उनके लिए गांव में आकर इस तरह से काम करना आसान नहीं था। लेकिन क्योंकि उन्हें काम करना ही था। इसलिए उनका लक्ष्य था कि वो इस बिजनेस को अंजाम तक पहुंचा कर ही रहेगी। इसमें उनके सामने सबसे पहली चुनौती ये थी कि गांव की महिलाओं को कैसे काम सिखाएंगी। क्योंकि गांव की महिलाओं को पहले से कुछ नहीं आता था। इसलिए उन्होंने पहले सभी महिलाअेां को ट्रेनिंग दी। जिसके बाद जब उन्हें काम आ गया तो सभी ने काम करना शुरू किया।

यह भी पढ़ें: महिला ने जॉब छोड़ी, इस बिजनेस से महज 2 साल में कमा ली ₹40 लाख

कई महिलाओं की बदल दी जिंदगी

शफा बताती हैं कि आज उनके इस बिजनेस से कई महिलाअेां की जिंदगी बदल चुकी है। क्योंकि गांव के अंदर काफी सारी महिलाएं थी जो कि पैसे के अभाव के चलते ना तो अच्छा जीवन जी पाती थी, ना ही अपने बच्‍चों को अच्‍छी पढ़ाई लिखाई करवा पाती थी। लेकिन जब उन्हें रोजगार मिल गया है तब से उनका जीवन बदल गया है।

जबकि दूसरी तरफ शफा आज उन महिलाओं की मदद से हर महीने अच्छा पैसा कमा रही हैं। क्योंकि अगर वो इस Village Business Idea में ना आती तो आज शहर से वापिस आकर एक स्‍कूल टीचर बनकर रह जाती।

Leave a Comment