Village Business Idea: यह आदमी कमा रहा ₹7 करोड़, गांव से ही अगली 5 पीढ़ी भी करेगी मौज

Telegram Group Join Now

Village Business Idea: अगर हम आपसे कहें कि आप गांव के अंदर ही रहकर कोई ऐसा बिजनेस शुरू कर सकते हो जिससे आपकी आने वाली 7 पीढ़ी तक मौज करें? तो शायद आपका जवाब होगा नहीं। लेकिन आज हम आपको जिस इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं उसने ऐसा कर दिखाया है। आज अगर वो काम ना भी करे तो उसकी आने वाली 7 पीढ़ी घर बैठे आसानी से खा सकती है।

Village Business Idea

आज हम आपके साथ जिस किसान की जानकारी साझा करने जा रहे हैं उसका नाम है उमंग पटेल (Umang Patel)। उमंग गुजरात के वडोदरा शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 4 साल तक कंस्‍ट्रक्‍शन लाइन में काम किया। इसके बाद उनका मन हुआ कि क्यों ना कुछ अलग किया जाए। इसके बाद अपने गांव वापस आए और खेती शुरू की। लेकिन खेती के काम में भी फायदा निकालना इतना आसान नहीं था।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 10वीं तक पढ़ा, कई देशों में कारोबार, टर्नओवर ₹4 करोड़ से ज्यादा

सब्जी की खेती से की शुरुआत

इसके बाद उमंग ने सबसे पहले सब्जी की खेती से शुरुआत की। जो कि साल 2015 का समय था। लेकिन इसमें उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ। क्‍योंकि इसके अंदर जिस तरह से लागत लगाई जाती थी, उस तरह का मुनाफा नहीं होता था। इसके बाद उन्होंने चंदन की खेती के साथ जाने का विचार किया। क्योंकि गांव में काफी सारे लोग पहले से सब्जी की खेती करते थे। लेकिन उससे केवल उनका घर ही चलता था।

ये भी पढ़ें: 16 साल की किशोर लड़की, इस स्टार्टअप से बना रही सालाना 40 करोड़ प्रॉफिट

12 बीघा में शुरू की चंदन की खेती

इसके बाद उमंग ने 12 बीघा के अंदर चंदन की खेती शुरू की। खास बात ये है कि वो चंदन की जैविक खेती करते हैं। जिसमें केवल गाय का गोबर ही प्रयोग करते हैं। किसी भी तरह के बाजार में मिलने वाले केमिकल से उन्होंने दूरी बना रखी है। इसके लिए उन्होंने 10 लाख रुपए का निवेश किया। जिसके बाद उन्होंने पेड़ खरीदे और उनकी देखभाल करनी शुरू कर दी। वो हर दिन खेतों में जाते और अपने पेड़ देखते। फिलहाल वो सफेद और लाल चंदन की खेती करते हैं। क्योंकि बाजार में केवल इन्हीं दो प्रकार के चंदन की सबसे ज्यादा मांग रहती है।

यह भी पढ़ें: ऐसे बनते हैं आत्मनिर्धार, महिला इस काम से करती है 60-80 हजार मुनाफा

7 करोड़ की होगी बिक्री

आज उमंग बताते हैं कि उन्होंने अपने खेतों में जो सफेद और लाल चंदन के पेड़ लगाए हुए हैं। वो साल 2028 के अंदर तैयार हो जाएंगे। जिनसे उन्हें 7 करोड़ रुपए तक फायदा हो सकता है। क्योंकि आज के समय में बाजार में चंदन की लकड़ी काफी ज्यादा महंगी है। साथ ही इसकी मांग भी काफी ज्यादा है। उमंग अब जब सुबह अपने खेतों में जाते हैं और उनके पेड़ बड़े होते दिखाई देते हैं तो उन्हें खुशी होती है। क्योंकि उन्होंने इनके लिए बहुत लंबा इंतजार किया है।

7 पीढ़ी का कर‍ दिया जुगाड़

साल 2028 में जब उमंग पटेल के चंदन के पेड़ बिकेंगे तो उनके खाते में एकदम से 7 करोड़ रुपए आ जाएंगे। आज के समय में अगर किसी भी इंसान के पास 7 करोड़ रूपए हों तो उसकी आने वाली 7 पीढ़ी बिना कोई काम किए आराम से अपने घर पर बैठकर खाना खाएं। सही मायने में साल 2028 के बाद उमंग भी कुछ ऐसा ही करने की राह पर हैं। लेकिन उमंग इसके बाद दोबारा से अपने अगले प्रोजेक्ट पर लग जाएंगे।

Leave a Comment