Village Business Idea: चुपके से सुना आइडिया, घर बैठे बदली जिंदगी, सालों बार लाख में कमाई

Telegram Group Join Now

Village Business Idea: जीवन कब बदल जाए इसके बारे में कहना काफी कठिन काम है। क्योंकि आज हम आपको जिस इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं उसने अपने दोस्त की बात को मानकर एक काम शुरू किया। इसके बाद आज वही इंसान अपने उस काम से लाखों रुपए कमा रहा है। लोग उसके काम से प्रेरणा ले रहे हैं। आइए आपको आज उस शख्स की पूरी कहानी बताते हैं, ताकि आप भी उस शख्स को देखकर कुछ प्रेरणा ले सकें।

Village Business Idea

आज हम जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम है देव नारायण सिंह। देव रायबरेली शहर के रहने वाले हैं। वो बताते हैं कि पहले वो खेती बाड़ी करके काम चलाया करते थे। लेकिन खेती बाड़ी एक ऐसा ऐसा काम था कि जिसके अंदर लागत भी काफी ज्यादा आती थी और पैसा भी कम मिलता था और ऊपर से अगर आंधी बारिश आ गई तो ये एक घोट का सौदा हो जाएगा। इसलिए उन्हें खेती का काम कम ही पसंद आता था।

यह भी पढ़ें: बिना मशीन के ₹1 लाख महीना, घर में एक खाली जगह से करें शुरू

दोस्त ने दिया बिजनेस का आइडिया

देव एक बार अपने दोस्त के पास गए थे वहां पर उसने उन्हें एक विचार दिया। जो कि मत्‍सय पालन से जुड़ा था। उसका विचार उन्हें काफी पसंद आया। क्योंकि खेती के काम में तो इतना फायदा होता नहीं था। लेकिन उनके पास ढाई एकड़ जमीन थी। जिससे उन्हें कोई खास फायदा भी नहीं होता था। इसलिए उन्होंने सोचा कि क्यों ना अपने दोस्त की बात को मानते हुए एक नए तरह का काम शुरू किया जाए।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 7 सामान से बिजनेस, घर बैठे ही ₹25 से 30 हजार की आमदनी

20 साल पहले शुरू किया काम

इसके बाद उन्होंने अपने ढाई एकड़ में तालाब बनवाया और वहां पर मत्‍सय पालन का काम शुरू किया। इसके लिए वो अपने पास के मत्‍सय विभाग से मछलियां खरीदकर लाते हैं और अपने तालाब में छोड़ देते हैं। जहां पर वो बड़ी होती रहती हैं। इसके बाद जैसे ही वो बिकने के काबिल हो जाती हैं तो उन्हें बाजार में बेच दिया जाता है। इस तरह से हर साल देव को काफी ज्यादा फायदा हो जाता है। मत्‍सय विभाग से मछली खरीदने का उन्हें एक और फायदा ये होता था कि उन्हें मछलियां कम दाम में आसानी से मिल जाती थी।

यह भी पढ़ें: हर साल ₹35 लाख तक सैलरी, फ्यूचर प्रूफ है ये बिजनेस की पढ़ाई

साल में एक बार आती है लागत

मछली से जुड़े इस काम में साल में केवल एक बार ही खर्च आता है। जिसके अंदर देव फिलहाल 80 से 90 हजार रुपए खर्च करते हैं। इसके बाद वो इस पैसे से पूरे साल अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। क्योंकि उनके तालाब की मछली धीरे धीरे बड़ी होती रहती हैं। जिसे वो समय के साथ बाजार में बेचते रहते हैं। आज के समय में वो साल में इस काम से 3 से 4 लाख रूपए आसानी से कमा लेते हैं। जबकि उन्हें इस काम में ज्यादा वेतन भी नही करनी होती है। क्योंकि मछली को भोजन देना और उन्हें देखते रहने का यहां पर एकमात्र काम है।

Leave a Comment