Business Idea: आज के समय में काफी सारे लोग खेती की तरफ रुख कर रहे हैं। क्योंकि जो लोग परंपरागत खेती को छोड़कर दूसरे तरह की खेती करने की शुरुआत कर रहे हैं वो इससे अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रहे हैं। और फसल की लागत भी बहुत कम आ रही है।
आज भी हम आपको एक ऐसे ही किसान की कहानी बताने जा रहे हैं उन्होंने कुछ सालों पहले ही चमेली की खेती की शुरुआत की थी। इसके बाद देखते ही देखते एक अमीर किसान कहलाने लगे।
Business Idea For Farmers
आज हम आपको जिस किसान की कहानी बताने जा रहे हैं उनका नाम है मोहम्मद अफसर। ये बागपत के रहने वाले हैं। पहले ये धान और गेहूं की खेती किया करते थे। लेकिन इसके अंदर उन्हें कोई खास फायदा नहीं होता था। इसलिए उन्होंने सोचा कि क्यों ना कोई और खेती की जाए। इसके बाद उनके दिमाग में विचार आया कि चमेली के फूलों की खेती की जाए। जो कि आज वो करके हर साल लाखों रुपए कमा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: छोटी लागत में पत्तों से बनेगा यह सॉलिड रोजगार, घर बैठे होगी ₹43000 तक कमाई
परिवार के लोग पहले से करते थे फूलों की खेती
मोहम्मद अफसर ने न्यूज 18 से बात करते हुआ कहा कि उनके परिवार के कई लोग पहले से फूलों की खेती करते हैं। ऐसे में जब उन्होंने देखा कि वो लोग तो इस काम से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
ऐसे में उनको भी धान गेहूं से हटकर कुछ अलग करना चाहिए। जिसके अंदर लागत कम आए और मुनाफा ज्यादा हो। इसलिए उन्होंने इस फसल को चुना। जो कि आज उन्हें अच्छा फायदा दे रही है। जिसके बारे में उन्होंने YouTube से जानकारी जुटाई।
ये नहीं पढ़ा आपने: पढ़ाई के साथ छात्र बेच रहा है अनोखी चीज, आराम से बन जाता है ₹36000 प्रतिमाह
एक एकड़ खेती से कमाते हैं ₹5 लाख
मोहम्मद अफसर बताते हैं कि इस समय वो चमेली की खेती एक एकड़ जमीन पर करते हैं। ऐसे में वो इस खेती से हर साल 5 लाख का मुनाफा कमाते हैं। क्योंकि चमेली के फूलों की कीमत इस समय बाजार में 100 से 200 रुपए किलो तक है।
साथ ही इस Business Idea की खास बात ये है कि चमेली का पौधा साल के 12 महीने में 8 महीने फूल ही देता रहता है। जिससे इस खेती में किसानों को अच्छा फायदा होता है। इसके अलावा चमेली के पौधे को पानी की भी बहुत कम जरूरत होती है। जिससे इसकी खेती उन इलाकों में भी की जा सकती है जहां पानी की कमी है।
यह भी पढ़ें: गरीबों को मसीहा बिजनेस, लागत सिर्फ ₹11000 और मंथली कमाई डेढ़ लाख रुपए
कीड़ों से पौधे को बचाना होता है चुनौती
अगर हम चमेली की खेती में चुनौती की बात करें तो अफसर बताते हैं कि चमेली की खेती के अंदर सबसे ज्यादा चुनौती पौधों को कीड़ों से बचाने की होती है।
क्योंकि अगर फसल में किसी भी तरह से कीड़ा लग जाता है तो उससे काफी सारे पौधे खराब हो जाते हैं। इसलिए इन पौधों की काफी ज्यादा निगरानी रखनी होती है। साथ ही समय समय पर कीटनाशक दवाइयों का भी छिड़काव करते रहना चाहिए।
ये नहीं पढ़ा आपने: महज ₹5000 की इंवेस्टमेंट से प्रतिमाह 15000 ऑर्डर, कमाई तो मत ही पूछिए
8 से 10 साल तक होती है पैदावार
चमेली की खेती (Business Idea) में सबसे खास बात ये है कि अगर आप चमेली का पौधा लगाते हैं तो वो आपको 10 से 12 महीने के बाद फूल देना शुरू कर देगा। जबकि इसका पौधा आपको 8 से 10 साल तक फूल देता रहेगा। लेकिन इसके लिए आपको उसकी सही से देखभाल करनी होगी। ताकि आपकी फसल को कोई नुकसान ना हो।