Women Success Story: आज के समय में अक्सर महिलाओं को कमतर आंका जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। आज के समय में महिलाएं काफी कुछ करने की क्षमता रखती हैं। क्योंकि आज भी हम आपको जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं उसने अच्छी खासी नौकरी होने के बावजूद एक ऐसी कंपनी कंपनी खड़ी कर दी, जिससे आज वो अरबपति बन चुकी है। आइए जानते हैं उस महिला की कहानी।
Women Success Story
आज हम आपको जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है नीरजा सेठी (Neerja Sethi)। नीरजा वैसे तो भारतीय मूल की महिला हैं। लेकिन फिलहाल वो अमेरिका में रह रही हैं। उन्हें डीयू (DU) से गणित (Math) विषय से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद डीयू से ही एमबीए (MBA) पूरा किया। इसके अलावा ऑकलैंड से कंम्प्यूटर साइंस (Computer Science) में MA किया है।
यह चेक करिए: सिंपल रसोई से जुड़ा काम, कॉलेज से शुरू करके मासिक ₹8 लाख कमाई
TCS में कई साल की नौकरी
टाटा ग्रुप की टीसीएस कंपनी (TCS Company) का नाम आपने जरूर सुना होगा। नीरजा को पढ़ाई पूरी करने के बाद उसी कंपनी में नौकरी मिल गई थी। जिसके अंदर उन्होंने कई साल तक नौकरी की। लेकिन उनके दिमाग में विचार चल रहा था कि वो खुद का कुछ अपना करें। जिससे उन्हें खुद की अपनी एक अलग पहचान मिल सके। इसके लिए उन्होंने अपने पति का साथ मांगा। क्योंकि उनके पति भी उसी कंपनी के अंदर उनके साथ नौकरी करते थे। ऐसे में वो उनकी बात को तुरंत समझ गए।
यह भी पढ़ें: स्विग्गी और जोमैटो भी करेंगे मदद, इस घर बैठे बिजनेस से ₹2 लाख कमाई
एक कमरे से शुरू की IT कंपनी
इसके बाद नीरजा ने ‘Syntel’ नाम की आईटी कंपनी शुरू की। क्योंकि उनका बजट कम था। इसलिए वो अपने फ्लैट से ही इस कंपनी को चलाना चाहती थी। उनके पति का भी इस काम में उनको पूरा साथ मिला। वो लगातार अपनी कंपनी को आगे ले जाने के लिए प्रयास करती रही, ताकि उनकी कंपनी IT सेक्टर में अपनी एक अलग पहचान बना सके।
यह चेक करिए: सिर्फ 1 लाख में मिलेगी यह मशीन, खर्चे काटकर बनेंगे प्रतिमाह 3 लाख रुपए
2018 में मिली पहचान
साल 2018 में उनकी आईटी कंपनी को फ्रांस की एक कंपनी ने खरीदने का ऑफर दिया। जिसके अंदर कंपनी की तरफ से 3.4 अरब डॉलर का ऑफर किया गया। आज के समय में यह कीमत इतनी ज्यादा है कि अगर किसी इंसान को मिल जाएं तो एक झटके में वह दुनिया के चुनिंदा अमीर लोगों में शामिल हो जाए। फ्रांस ने उनकी इस कंपनी को खरीद लिया और उन्हें एक मुश्त इतना पैसा दे दिया।
यह भी पढ़ें: छोड़ दिया अमेरिका का जॉब, अनपढ़ टाइप के बिजनेस से ₹4 लाख कमाई
महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
नीरजा के आज दो बच्चे भी हैं और वो अपने पति के साथ फ्लोरिडा के फिशर आइलैंड के अंदर रहती हैं। इस समय उनके पास लगभग 1 अरब की संपत्ति है। जिसकी बदौलत वो दुनिया की अमीर महिलाओं में गिनी जाती है। नीरजा आज के समय में महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने का काम कर रही हैं। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं हमेशा इस बात को सोच पीछे रह जाती हैं कि वो वो बस घर चलाने के लिए ही बनी हैं। लेकिन नीरजा ने TCS जैसी शानदार नौकरी के बाद कुछ अलग करने का सोचा।