Women Success Story: आज की महिलाएं सब कुछ कर सकती हैं। ये बात आज हम आपको क्यों कह रहे हैं इस बात की पूरी जानकारी आगे देंगे। क्योंकि आज हम आपके साथ जिस महिला की कहानी साझा करने जा रहे हैं। उसने ये सब करके दिखाया है। इसलिए वो महिला कहती है कि अगर महिलाएं ठान लें तो सब कुछ कर सकती हैं। आइए जानते हैं उस महिला की कहानी।
Jharkhand Women Success Story
आज हम आपके साथ जिस महिला की कहानी साझा करने जा रहे हैं उसका नाम है रोमिता मजूमदार। रोमिता झारखंड के रांची जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रांची के एक स्कूल से ही की थी। इसके अलावा आगे की पढ़ाई के लिए वो यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया चली गई। जहां से उन्होंने बिजनेस में इकोनॉमिक्स (Business Economics) की पढ़ाई की। इसके बाद कैलिफोर्निया के अंदर ही 2 साल तक बैंक में नौकरी की।
ये भी पढ़ें: गांव से हर माह ₹34000 का फायदा, चाहिए तो बस काम चलाऊ जमीन
2 साल बाद छोड़ दी नौकरी
इसके बाद रोमिता ने उस नौकरी को छोड़ दिया। क्योंकि उन्हें खूब घूमने का शौक था। जिससे वो लगातार लोगों को देखती थी कि कैसे आज के समय में लोग मेकअप (Makeup) के पीछे पागल हैं। लोग महंगी महंगी क्रीम को खरीद कर लाते हैं। जबकि उनका कोई भी ऐसा फायदा नहीं होता है। क्योंकि वो सिर्फ केमिकल से बनी होती हैं। वो इस दिशा में कुछ बेहतर काम करना चाहती थी।
यह भी पढ़ें: अकेले होगा बिजनेस, ₹16 का सामान ₹65 में बेचो, कमाओ ₹4000 डेली
शुरू किया अपना स्टार्टअप
इसके बाद रोमिता ने अपना स्टार्टअप शुरू किया। जिसके अंदर वो आज के समय में चलन में आ रही तमाम तरह की ब्यूटी क्रीम (Beauty Cream) बनाने का काम करती हैं। उनके इस स्टार्टअप का नाम है ‘फॉक्सटेल’ वो बताती हैं कि आज उनकी कंपनी लोगों को ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में जागरूक करने के साथ लोगों को नेचुरल क्रीम भी प्रदान करने का काम करती है। जिससे लोगों की स्किन पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।
ये भी पढ़ें: झुग्गी में रहने वाले भाई, सिर्फ ₹25,000 से स्टार्ट करके ₹105 करोड़ का टर्नओवर
सिर्फ गोरा दिखने के लिए नहीं बनाती क्रीम
आज के समय में बाजार में तरह तरह की क्रीम मौजूद हैं जो कि लोगों को कुछ मिनटों में गोरा बना देती हैं। लेकिन इनकी कंपनी ऐसी क्रीमों को बनाने का काम नहीं करती है। रोमिता का कहना है कि अगर स्किन अच्छी और सेहतमंद होगी तो वो किसी भी रंग की क्यों ना हो वो हमेशा अच्छी लगेगी। इसलिए वो हमेशा लोगों की स्किन को सेहतमंद बनाने वाली क्रीमों को ही बनाती हैं। जिससे एक झटके में गोरा तो नहीं हुआ जा सकता है। लेकिन समय के साथ नेचुरल निखार जरूर लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹32 का सामान बेचो ₹80 में, बिना रुके कमाते जाओ ₹60 हजार महीना
आज 600 करोड़ का टर्नओवर
आज के समय में उनकी कंपनी का 600 करोड़ का टर्नओवर है। क्योंकि उनकी कंपनी की अच्छे स्तर पर मार्केटिंग की जाती है, साथ ही उनके प्रोडक्ट को जो इंसान एक बार प्रयोग कर लेता है। वो बार बार उन्हीं कंपनी के प्रोडक्ट को प्रयोग करता है। जिससे लगातार उनकी कंपनी के ग्राहक बढ़ते जा रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में इन प्रोडक्ट का और ज्यादा विस्तार देना है। जिससे कंपनी का टर्नओवर बढ़ सके। आज के समय में उनकी कंपनी के प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मौजूद हैं।