जून में मिलेगा 8.5% FD ब्याज, जानें भारत के टॉप 7 बैंकों ने FD पर कितना बढ़ाया ब्याज

Telegram Group Join Now

FD Interest Rates in June 2024: हाल ही में भारत के टॉप बैंकों में से एसबीआई, HDFC बैंक, ICICI बैंक, PNB, Yes Bank, Axis Bank और Canara Bank ने अपने Fixed Deposit पर मिलने वाले Interest Rate में बड़ा बदलाव किया है। जून में इनके फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर 8.5% तक का ब्याज मिल रहा है।

HDFC बैंक FD Interest Rates

एचडीएफसी बैंक ने अभी अभी 10 तारीख को अपने FD Interest Rates में बदलाव करते हुए आम नागरिक को 18 से 21 महीने की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज 7.25 फीसदी दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को इतने ही महीनों की FD पर 7.75% का ब्याज मिलेगा। HDFC बैंक में आप 7 दिन में लेकर 10 साल तक की FD कर सकते हैं।

SBI एफडी रेट

SBI सबसे ज्यादा FD ब्याज 7.00 प्रतिशत दे रहा है जो की आम नागरिकों के लिए मान्य हैं। वरिष्ठ नागरिक को 2 साल से 3 साल के बीच के समय अवधि के लिए SBI में अधिकतम 7.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीँ यदि कोई व्यक्ति इसके स्पेशल 400 दिनों की अमृत कलश नाम की एफडी स्कीम बुक करता है तो उसे 7.60% का ब्याज मिलेगा। इस योजना में निवेश की आखिरी तिथि 30 सितम्बर 2024 रखी गयी है।

यह भी पढ़ें: Post Office की हाई रिटर्न स्कीम, मात्र 2 साल में ही होगा 32,000 का मुनाफा

ICICI बैंक FD ब्याज दर

ICICI बैंक में आम नागरिक के लिए 2 करोड़ तक की राशि पर 3% से लेकर 7.20% तक ब्याज दिया जा रहा है और सीनियर सिटीजन को 3.50% से लेकर 7.75% तक FD ब्याज मिल रहा है। इस बैंक से सबसे अधिक ब्याज 15 महीने की एफडी पर 7.20% और 7.75% मिल रहा है।

PNB FD Interest Rates

PNB में आप 7 दिन से लेकर 10 सालों के लिए FD करा सकते हैं जहा आपको 2 करोड़ से कम की निवेश राशि पर 3.5% से लेकर 7.25% तक ब्याज मिलेगा। PNB में 400 दिनों वाली FD पर सबसे ज्यादा 7.25% ब्याज मिल रहा है। इस बैंक ने आखिरी बार 12 अप्रैल 2024 को अपने एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया था।

Also Read: ये टॉप बैंक FD पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, देखें पूरी लिस्ट!

Yes Bank FD Rates

यस बैंक ने अपनी FD ब्याज दरों में 30 मई 2024 को बदलाव किया है। इस बैंक में आम नागरिकों को अब 8 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिकों को 8.5% तक ब्याज मिल रहा है। यस बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने की FD पर 8 फीसदी और 8.5 फीसदी दे रहा है।

Canara Bank FD Rates

2 करोड़ से नीचे की राशि पर FD कराने पर Canara Bank न्यूनतम 4% और अधिकतम 7.25% ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को इसमें अधिकतम 7.75% ब्याज मिल रहा रहा है। इसमें 444 दिनों की FD बुक करने पर आम नागरिक को सबसे ज्यादा ब्याज मिलेगा जो की 7.25 फीसदी है।

इसे भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की दमदार स्कीम, ₹5000 के डिपॉजिट पर मिलेगा 3.5 लाख का लाभ!

Axis Bank FD Interest Rates

Axis Bank ने अंतिम बार 13 मई 2024 को अपने FD Interest Rates में बदलाव करते हुए 17-18 महीने के बीच की समय अवधि वाली FD पर आम नागरिकों को 720 और वरिष्ठ नागरिकों को 785% ब्याज दे रहा है जो की इस बैंक की तरफ से सबसे अधिक दिया जाने वाला ब्याज है।

Leave a Comment