Business Idea: बीएड के बाद नाकामी, स्टार्ट कर दिया यह चतुर बिजनेस, अब घर बैठे ₹2-4 लाख कमाई

Telegram Group Join Now

Business Idea: जीवन में हर इंसान कामयाब नहीं हो पाता है। क्योंकि कामयाबी के लिए जरूरी है कि मेहनत के साथ इंसान की किस्‍मत भी उसका पूरा साथ दे।

आज भी हम आपको एक ऐसी ही महिला की कहानी बताने जा रहे हैं। जो कि पढ़ाई लिखाई में तो हमेशा से अव्‍वल रही थी। लेकिन फिर भी वो टीचर नहीं बन पाई। लेकिन आज वो एक घरेलू बिजनेस शुरू करके अच्छा खासा पैसा कमा रही है। आइए जानते हैं उस महिला की कहानी।

B.Ed. Girl Business Idea

आज हम आपको जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम है मधु वर्मा। मधु वर्मा यूपी के गोंडा जिले की रहने वाली हैं। अगर हम उनकी पढ़ाई लिखाई की बात करें तो उन्होंने बीएड और सीटेट और सुपर टेट पास किया है। क्योंकि उनका सपना था कि वो आगे चलकर टीचर बने।

इसके लिए उन्होंने हर प्रयास किया। लेकिन हर किसी की किस्मत अलग अलग होती है। ऐसे में उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और मेहनत के बावजूद वो हर बार कुछ नंबरों से टीचर नहीं बन पाई।

ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹15000 की खर्च से 2 मशीन, हर दिन ₹3500 तक प्रॉफिट, ऐसे करें शुरू

नहीं मानी हार

जब मधु वर्मा को यकीन हो गया कि अब शायद उनका टीचर बनना काफी कठिन है। तो उन्होंने एक अलग रास्ता निकाला। उन्होंने सोचा कि क्यों ना वो घर पर ही अपना एक बिजनेस शुरू कर दें। जिससे उनकी आमदनी भी हो और उनकी निराशा को भी दूर भगाया जा सके।

इस Business Idea के लिए उन्होंने अपने आसपास रहने वाली महिलाओं से संपर्क किया और एक स्वयं सहायता समूह बनाया। ताकि वो उन महिलाओं के साथ मिलकर किसी तरह का नया काम शुरू कर सकें।

यह भी जानें: घर में लाएं ये हाई क्वालिटी मशीन, यह सुपर बिजनेस करके बन जाए फटाक से अमीर

12 के साथ शुरू किया बिजनेस

इसके बाद मधु वर्मा ने 12 महिलाओं के साथ मिलकर अलसी, गोंद और आंवले के लड्डू बनाने का बिजनेस शुरू किया। वो इन लड्डुओं को अपने घर पर बनाती है। इसके बाद अपने आसपास के बाजार में इनकी सप्लाई कर देती। साथ ही अगर कोई इंसान उनसे ही लड्डू खरीदता तो वो उनसे भी खरीद सकता था।

इस काम में आज उनकी पूरी टीम के साथ उनका पूरा परिवार भी अच्छा खासा सहयोग कर रहा है। जिससे वो इस बिजनेस को हर दिन एक नई ऊंचाई पर पहुंच पा रही हैं। उनका लक्ष्य हमेशा से लोगों को अच्‍छी क्‍वालिटी का लड्डू देना रहा है।

ये भी पढ़ें: पूरे साल भरे रहेंगे एटीएम में पैसे, बस 1 छोटे कमरे में शुरू करें यह बिजनेस

अन्य महिलाओं को भी दे रही हैं रोजगार

मधु वर्मा आज ना सिर्फ खुद एक अच्छा Business Idea पर काम कर रही हैं। बल्कि उनकी वजह से आज दूसरी महिलाअेां को भी अच्‍छा खासा रोजगार मिल रहा है। जिससे सभी का जीवन निर्वाह अच्छे से हो रहा है।

अगर देखा जाए तो कभी मधु वर्मा ने टीचर बनने का सपना देखा था। लेकिन वो टीचर नहीं बन पाई। जिसके बाद वो निराश नहीं हुई और लगातार कई तरह के प्रयास करती रही है। आखिरकार आज वो एक सफल महिला बन ही गई।

Leave a Comment