Business Idea: लड़के-लड़कियों का यह कमाल ग्रुप, इस अनोखे काम से ₹2 लाख महीना कमाई

Telegram Group Join Now

Business Idea: आज के समय में काफी सारे युवा आपको ऐसे मिल जाएंगे जो कि इस समय अपना काम कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको अमेठी जिले के कुछ चुनिंदा युवाओं की कहानी बताने जा रहे हैं जो कि इस समय कमाल का काम कर रहे हैं। हर युवा अपने आप में अलग है। इसलिए आइए आज हम आपको अमेठी के इन युवाओं के बारे में जानकारी देते हैं।

लड़कियों के ग्रुप ने शुरू किया ये बिजनेस

अमेठी जिले के संग्रामपुर (Sangrampur) के अंदर इस समय 8 से 10 लड़कियों का ग्रुप है। ये सभी लड़कियां वैसे तो पढ़ाई भी करती हैं। लेकिन इन्‍होंने पढ़ाई के साथ ही सोचा कि क्यों ना टेडी बियर बनाने का काम शुरू किया जाए। आज ये सभी लड़कियां टेडी बियर बनाने के साथ अपनी पढ़ाई को भी आगे बढ़ा रही हैं। इनके इस काम से अच्‍छी कमाई भी होती है और इनकी पढ़ाई भी जारी रह पा रही है।

ये भी पढ़ें: तगड़े मुनाफे वाला बिजनेस, टिकाऊ रोजाना ₹2000 तक प्रॉफिट, बिना कहीं गए

सतीश ने शुरू किया मोटे अनाज का काम

सतीश (Satish) जो कि अमेठी के रहने वाले हैं। वो इस समय मोटे अनाज का काम कर रहे हैं। इस काम के अंदर वो सबसे पहले गांवों से मोटा अनाज इकट्ठा करते हैं। इसके बाद वो इससे नमकीन और बिस्कुट बनाते हैं। इसके बाद वो इसकी बाजार में सप्लाई कर देते हैं। आज अपने इस बिजनेस से वो महीने के 30 से 40 हजार रुपए आसानी से कमा लेते हैं। इसके लिए उन्होंने कई तरह की मशीनें भी रखी हैं। जिससे उन्हें काम करने में आसानी रहती है।

यह भी पढ़ें: छोटे शहर में करें यह बिजनेस, खर्च कम लेकिन कमाई ताबड़तोड़

सूरज ने पिता के काम को बढ़ाया आगे

अमेठी जिले के ही रहने वाले सूरज आज अपने पिता के फूलों (Flower) के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। वो फूलों की खेती करते हैं। इसके बाद उन फूलों को बाजार में भेज देते हैं। जिससे उन्हें अच्छी कमाई होती है। सूरज बताते हैं कि आज उनके उगाए गए फूल लखनऊ और कानपुर (Lucknow & Kanpur) जैसे बड़े बड़े शहरों तक में बिकते हैं। जिससे उन्‍हें अच्‍छी कमाई तो होती ही है, साथ ही उनका फूल भी आसानी से बिक जाता है।

ये भी पढ़ें: सरकार चाहती है आप करें यह बिजनेस, कमाई होगी ₹2 लाख महीना से ऊपर

केले की खेती से कर रहे हैं कमाई

अमेठी के जगदीशपुर (Jagdishpur) के रहने वाले राम वचन (Ram Vachan) आज केले की खेती कर रहे हैं। वो खेत में केले (Banana) को उगाते हैं इसके बाद उन केलों को बाजार में बेच देते हैं। जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है। क्योंकि बाजार में केले की मांग हमेशा बनी ही रहती है। वो बताते हैं कि केले की खेती में लागत भी कम आती है तो इसे बाजार में भी आसानी से बेचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: छोटे से ₹5000 के निवेश से 40 करोड़ का बिजनेस, काम भी है अनपढ़ वाली

संजय ने शुरू किया बांस का काम

प्रतापगढ़ (Pratapgarh) के रहने वाले संजय ने अमेठी जिले में आकर बांस का काम शुरू किया। वो अमेठी में बांस का काम करते हैं। इसके अंदर वो बांस से जुड़ी अलग अलग चीजों को बनाते हैं। जिसके बाद उसकी बाजार में सप्लाई कर देते हैं। आज के समय में हाथ से बनी (Handmade) चीजों की मांग भी काफी ज्यादा है। इसलिए उनकी बनाई चीजें बाजार में काफी अच्छे दाम पर बिक जाती है। जबकि उनके हाथ का हुनर इतना तेज है कि कुछ ही समय में वो अलग अलग तरह की चीजें बना देते हैं।

Leave a Comment