Business Idea: जिंदगी कब बदल जाए इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि अगर हम लगातार मेहनत करते रहेंगे तो कभी ना कभी मेहतन जरूर रंग लाएगी। आज भी हम आपको एक ऐसे ही इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने पहले तो लगातार मेहतन की। इसके बाद जब उसकी मेहनत ने रंग लाना शुरू किया तो महज 6 महीने में उसकी जिंदगी बदल गई।
Successful Business Idea
आज हम आपको जिस इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है हाजी बशीर अहमद। हाजी सोलापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने वैसे तो फार्मेसी की डिग्री कर रखी है। लेकिन उनका मन खेती के काम में काफी ज्यादा लगता था। इसलिए वो खेती किसानी से जुड़ गए। लेकिन समय के साथ इस काम के अंदर भी विस्तार देना काफी जरूरी था। इसलिए उन्होंने अपना नया दिमाग लगाया।
इसे भी पढ़ें: घरेलु सामान से गज़ब का बिजनेस, मुनाफा होगा महीने के ₹2 लाख से ऊपर
सरकार से लिया लागत के कुछ पैसे
हाजी बशीर अहमद ने इसके बाद अपने ही खेतों के अंदर एक तालाब बनाया। जिसकी मदद से वो मछली पालन शुरू करना चाहते थे। मछली पालन के लिए तालाब बनाने में उनका कुल खर्च 4 लाख रूपए आया। जिसके अंदर 80 हजार रुपए सरकार की तरफ से मदद भी दी गई। इसके बाद उन्होंने काफी बड़ी मात्रा में मछली खरीदी। जिसके बाद वो इन मछलियों को तालाब में डालकर उनके बड़े होने का इंतजार करते हैं। जिससे उनकी कमाई हो सके।
यह भी पढ़ें: मामूली दुकान, सरकारी जॉब जैसा काम, नॉन स्टॉप 1 लाख महीना आमदनी
इस तरह से लेते हैं डबल फायदा
हाजी बशीर अहमद अपने इस काम से डबल फायदा लेते हैं। क्योंकि मछली पालन के अंदर हर कुछ दिन में तालाब का पानी बदलना बेहद ही जरूरी होता है। इसलिए वो अपने तालाब के पानी को खेतों के अंदर डाल देते हैं। जबकि फिर से तालाब में नया और साफ पानी भर देते हैं। इससे उनके तालाब का पानी भी बदल जाता है और खेतों में सिंचाई भी हो जाती है। जिससे उनकी फसल भी खराब नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ ₹1500 की पॉकेट मनी से स्टूडेंट कमाएं ₹40 से 70 हजार महीना
इस तरह से करते हैं मछलियों की देखभाल
हाजी बशीर अहमद अपने तालाब में ‘चिलापी’ नस्ल की मछली रखते हैं। क्योंकि इस मछली की मांग भी ज्यादा रहती है। साथ ही इस मछली का वजन 200 से लेकर 700 ग्राम तक होता है। इसके अलावा वो मछलियों की देखभाल करने के लिए रोजाना फिश फूड देते हैं, साथ ही मछलियों के तालाब में चावल भी डालते हैं। जिससे मछलियां ना तो बीमार होती हैं, साथ ही उनकी ग्रोथ भी जल्दी होती है।
यह भी पढ़ें: आसानी से शुरू करके अगले 10 साल तक कमाई, घर रहकर ही होगा काम
हर छह महीने में ₹3 लाख की कमाई
हाजी बताते हैं कि वो हर छह महीने में 2 से 3 लाख रूपए तक कमा लेते हैं। जिससे हर साल उनकी अच्छी कमाई हो जाती है। फिलहाल उनकी मछली हैदराबाद और बेंगलुरु से व्यापारी खरीदने आते हैं जो कि 60 से 80 रुपए किलो के हिसाब से मछली को खरीदते हैं। इसके बाद वो इसे आगे महंगे दामों मे बेच देते हैं।
इस Business Idea के अंदर जोखिम केवल इतना है कि अगर मछलियों के अंदर कोई बीमारी लग जाती है तो उसका तुरंत समाधान करना चाहिए, वरना मछलियों की मौत तक हो सकती है।