Business Idea: ये काम करके खरीद ली नई महिंद्रा थार, महिला करती है घर बैठे यह बिजनेस

Telegram Group Join Now

Business Idea: जीवन में अगर कुछ करने का जज्बा हो तो हमें कोई भी नहीं रोक सकता है। क्योंकि आज हम आपको जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं वो वाकई गजब की है।

एक महिला जो कभी टीचर के तौर पर काम करती थी। लेकिन वक्त के साथ उसने एक ऐसा काम शुरू किया जिससे आज वो अपनी एक अलग पहचान भी बना चुकी है और अच्छा पैसा भी कमा रही है। आइए जानते हैं उस महिला की कहानी।

Online Business Idea

अगर हम उस महिला की बात करें तो उस महिला का नाम प्रेरणा भदोला है। प्रेरणा वैसे तो उत्तराखंड की रहने वाली हैं। लेकिन उनका बचपन दिल्‍ली में ही बीता। वहां पर उन्होंने 12 वीं तक की पहले पढ़ाई पूरी की, इसके बाद उन्होंने एक कोचिंग सेंटर ज्वाइन कर लिया। जहां पर वो पढ़ने लगी। इसके साथ साथ ही उनकी ग्रेजुएशन भी चलती रही। ग्रेजुएशन पूरी होते ही उनकी शादी हो गई।

ये भी पढ़ें: नौकरी की बजाय बनाया इस चीज में करियर, कमाई है महीने के 18000 रुपए

कैमरे का बचपन से था शोक

प्रेरणा को बचपन से ही कैमरे में फोटो खींचना और वीडियो बनाना पसंद था। लेकिन कभी उन्होंने इसे पेशे के तौर पर अपनाने का नहीं सोचा। क्योंकि उनके मन में हमेशा एक हिचकिचाहट रहती थी कि अगर वो इसे पेशे के तौर पर अपनाती है तो लोग क्या कहेंगे। क्योंकि अगर वो अपना वीडियो इंटरनेट पर डालेंगी तो सब लोग उनको देखेंगे। जिसके बाद लोगों की तरह तरह की बातें सुनने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: इस राज्य में मिल रहा सरकारी पैसा, घर बैठे शुरू करें यह बिजनेस

पति का मिला भरपूर साथ

प्रेरणा की शादी के बाद एक दिन वो बालों में लगाने वाला प्राकृतिक जैल अपने घर पर ही बना रही थी। जिसे उनके पति ने देखा। इसके बाद उनके पति ने कहा कि क्यों ना हम इसका वीडियो बनाकर (Online Business Idea) यूट्यूब पर डाल दें। जिससे और लोगों की भी मदद हो जाए। इसके बाद उन्होंने उसका वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

इसके बाद लगातार वो और तरह तरह के वीडियो बनाती गई और उसे भी इंटरनेट पर डालती गई। समय के साथ उनके सब्सक्राइबर बढ़ने लगे। जिससे लोग उन्हें जानने भी लगे। साथ ही आने वाले समय में ये उनकी कमाई का भी एक जरिया बन गया। आज उनके पास एक पूरी टीम काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: इंडिया की लड़की, विदेश में कारोबार, साल की इनकम ₹40 करोड़ से ऊपर

आज 58 लाख सब्सक्राइबर

प्रेरणा के चैनल पर आज के समय में यूट्यूब पर ‘Preity प्रेरणा’ पर 58 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद हें। यहां पर वो लोगों को लगातार ब्‍यूटी टिप्‍स और अन्य जानकारी देती हैं। जिसे लाखों लोग देखते हैं।

प्रेरणा बताती हैं कि हाल ही में उन्होंने अपनी एक महीने की कमाई से अपने पति को महिंद्रा की थार गाड़ी गिफ्ट के तौर पर दी है। क्योंकि उनके इस सारे काम के पीछे उनके पति का ही हाथ है। इसलिए वो कभी भी अपने पति को नहीं भूल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 1.5 महीने में ₹2 लाख की आमदनी, बस स्टार्ट कर दें यह सदाबहार बिजनेस

जल्द लांच करेंगी अपने ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स

प्रेरणा बताती हैं कि वो जल्द ही अपने ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स को लांच करने वाली हैं। जिसका प्रमोशन वो अपने चैनल (Online Business Idea) की मदद से करेंगी।

प्रेरणा बताती हैं उनका मकसद है कि लोग उनके प्रोडक्ट का प्रयोग करें। जिससे वो बड़ी बड़ी कंपनी के महंगे प्रोडक्ट से छुटकारा पा सकें। साथ ही इससे उनकी आमदनी भी पहले के मुकाबले बढ़ सके। ये ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट बेहद ही कम दाम में तरह तरह के मिलेंगे।

Leave a Comment