Business Idea: जीवन में जिन लोगों की सोच बड़ी होती है उनके लिए हालात और समय कोई खास मायने नहीं रखता है। वो चाहे कैसे भी दौर से गुजर रहे हों, उनके लिए कुछ करके दिखाना ही एकमात्र लक्ष्य होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसने वैसे तो ग्रेजुएशन भी नहीं कर रखी है। लेकिन आज वो जो कुछ कर रहा है वो अपने दिमाग से ही कर रहा है।
Business Idea with ₹600 Budget
अगर हम उस इंसान की बात करें तो उस इंसान का नाम अनंत ठाकरे हे। अनंत ठाकरे अमरावती (Amravati) जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने शुरुआत में सोचा वो पढ़ाई करके बड़े अफसर बनेंगे। इसके बाद जाकर कहीं अच्छी नौकरी करेंगे। लेकिन वक्त ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ गई।
इसके बाद उन्होंने बीकॉम को बीच में छोड़ दिया और नौकरी की तलाश में निकल पड़े। क्योंकि उनके घर की मजबूरी थी। जिसके चलते उन्हें नौकरी करनी ही पड़ी।
नौकरी में नहीं लगा मन
अनंत का नौकरी के अंदर बिल्कुल भी मन नहीं लगा। क्योंकि उन्हें जो भी नौकरी मिलती थी। उसके अंदर उन्हें हर महीने कम सैलरी मिलती थी। और उसके अंदर भी उन्हें 10 से 12 घंटे तक काम करना पड़ता था। जिसके चलते थकावट भी हो जाती थी। और दूसरी बात वहां से जो सैलरी मिलती थी। उसके अंदर उनका घर भी नहीं चल पाता था।
सोचा, क्यों न किया जाए ये कारोबार
इसके बाद उन्होंने नौकरी को छोड़ने में ही भलाई समझी। क्योंकि इस तरह से नौकरी करके उनका जीवन नहीं बीतने वाला था। इसके बाद वो एक दिन अपने जिले के एक वीएलडीए कॉलेज (VLDA College) के बाहर से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि यहां पर तो कोई भी चाय की दुकान (Tea Stall) नहीं है। ऐसे में क्यों ना यहां पर एक चाय की दुकान खोल ली जाए। इसके बाद उन्होंने वही पर एक चाय की दुकान शुरू कर दी।
क्योंकि चाय की दुकान एक ऐसी दुकान है जिसके अंदर काफी कम खर्चा लगता है और उससे कमाई भी काफी अच्छी हो जाती है। साथ ही चाय की दुकान को चलाना भी काफी आसान काम है।
आज कमाते हैं 3 हजार रुपये रोजाना
आज अनंत अपने इस चाय के Business Idea से रोजाना 2 से 3 हजार रुपए कमाई करते हैं। जबकि दूसरी तरफ अपनी मन की मर्जी के मालिक हैं। जब चाहें अपने काम पर आए और जब उनका मन कहे अपने घर पर चले जाएं। शुरुआत में इस काम में उन्हें थोड़ी कठिनाई हुई थी। लेकिन वक्त से साथ लोग उन्हें जानने लगे और फिर धीरे धीरे उनके ग्राहक भी बढ़ते चले गए।
अनंत का कहना है कि पहले ही तरह अब उनके सामने कोई समस्या नहीं है। उनके बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ते हैं। उनका पूरा परिवार अच्छे से रहता है। क्योंकि उनके सामने आज पैसों की किसी भी तरह से तंगी नहीं है। जो कि काफी सही चीज है।