Business Story: आज के समय में हमारे सामने कई बार ऐसी कहानियां सामने आती हैं। जिसके अंदर कुछ ऐसे लोग कामयाब हो गए होते हैं जिनके पास कोई बड़ी डिग्री या विदेशों की पढ़ाई नहीं होती है। उन लोगों से आज के समय में हम बहुत कुछ सीख सकते हैं।
आइए आपको आज हम एक ऐसे ही इंसान की कहानी बताते हैं जिसने कोई बड़ी डिग्री तो नहीं हासिल की। लेकिन आज उसने वाकई में एक बड़ा बिजनेस खड़ा कर दिया है।
Business Story of a 12th Pass Man
अगर हम उस इंसान की बात करें तो उस इंसान का नाम है किशन बगारिया। किशन वैसे तो असम के डिब्रूगढ़ के रहने वाले हैं। लेकिन आज वो देश ही नहीं दुनिया के कई देशों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
किशन ने किन्हीं कारणों से किसी भी कॉलेज से डिग्री नही हासिल की है। बस उन्होंने ऑनलाइन माध्यम का सहारा लिया और उसी से सीखते गए और आगे बढ़ते गए। आज वो हर इंसान के लिए एक आइडियल बन चुके हैं।
ये भी पढ़ें: छोटे शहर के 2 दोस्तों का बिजनेस, सिर्फ 2 कमरे से आज ₹1 करोड़ कमाई
ऑनलाइन माध्यम से सीखी कोडिंग
किशन ने ऑनलाइन माध्यम से कोडिंग सीखी। इसके बाद लगातार तो कुछ कुछ चीजें बनाते गए। जिससे उनका अनुभव भी होता गया और उनके काम में निखार भी आता गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ही ऑनलाइन माध्यम से कोडिंग सीखना शुरू कर दिया था। जिसके बाद वो लगातार नए प्रयोग करते गए और आज वाकई में गजब का मुकाम बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ₹60 हजार की मशीन, पुरे इंडिया में 365 दिन मांग, डेढ़ लाख महीना कमाई
2020 में मिली पहचान
किशन ने वैसे तो बहुत सारी चीजें बनाई। लेकिन उनको पहचान साल 2020 में मिली। इस दौरान उन्होंने Text.com नाम से एक ऐप्लीकेशन बनाया। जो कि काफी लोकप्रिय हुआ।
इसके अंदर खास बात ये थी कि आप इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के सारे मैसेज एक साथ ही रख सकते हो। जिससे आपको बार बार दूसरे ऐप के अंदर नहीं जाना होता है। आज के समय में इनका से तरीका काफी लोकप्रिय है।
ये भी पढ़ें: केवल 10K में शुरू किया मैन्यूफैक्चरिंग बिजनेस, आज है करोड़ों का टर्नओवर
2023 में करोड़ों की डील
जैसे जैसे इनका काम लोकप्रिय होता गया तो लोग इन्हें जानने भी लगे। इसके बाद साल 2023 के अंदर वर्डप्रेस की मूल कंपनी के मालिक मैट मुलनवेग ने इनसे मिलने का सोचा। इसके बाद वो भारत आए और किशन से मिलकर गए।
इस दौरान उन्हें किशन का विचार काफी पसंद आया। जिसके बाद उन्होंने तय किया कि वो किशन की Text.com के साथ 4160 करोड़ की डील करेंगे। जो कि किशन के साथ अबतक की सबसे बड़ी डील साबित हुई। आज किशन पढ़े कॉलेज भी नहीं पढ़े हैं। लेकिन वो असल में बड़े बड़े पढ़े लिखों को पीछे छोड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: नया साल, नया जमाना और ये बिजनेस, काट छाट के ₹2 लाख महीना कमाई
भविष्य में और भी हैं कई सपने
किशन का कहना है कि वो यहीं पर नहीं रुकने वाले हैं। उनके भविष्य में और भी कई सारे सपने हैं। वो चाहते हैं कि आने वाले समय में वो और कई ऐसी चीजें बनाएं। जिससे लोग उनके काम को पसंद करें। इसके लिए वो लगातार नए नए प्रयोग करते रहते हैं।
आज इस Business Story से किशन अपने काम से पूरी तरह से अलग छवि बना चुके हैं। किशन उन लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं जो कहते हैं कि हम पढ़ लिख लेते तो कुछ बड़ा कर सकते थे। उन लोगों को किशन से सीखना चाहिए।