Home Made Business Idea: घर रहते हुए कमाई का जबरदस्त बिजनेस, लागत ना के बराबर

Telegram Group Join Now

Home Made Business Idea: आज के समय में कई बिजनेस बाजार में सबसे ज्यादा मांग में हैं। इनके अंदर होममेड हैंडीक्राफ्ट (Homemade Handicraft) चीजें भी शामिल हैं। क्योंकि जिन लोगों को हाथ से बनी चीजें खरीदने का शौक होता है वो चीज का दाम नहीं देखते हैं, उन्हें बस चीज पसंद आनी चाहिए। इसलिए अगर आपके अंदर भी हाथ से चीजों को बनाने का हुनर है तो आप भी इसकी मदद से अच्छा पैसा कमा सकते हो। आइए जानते हैं कि होममेड बिजनेस कैसे शुरू करें।

Home Made Business Idea

वेसे तो होममेड हैंडीक्राफ्ट (Homemade Handicraft) चीजों के अंदर काफी कुछ आता है। लेकिन आपको शुरुआत में सभी चीजों पर फोकस नहीं करना है। इसके अंदर आपको केवल घर में सजावटी सामान पर फोकस करना है, साथ ही बच्चों के खिलौनों पर फोकस करना है। क्योंकि बाजार में ये चीजें सबसे ज्यादा मांग में भी रहती हैं और इन्हें बनाना भी काफी आसान है। इसलिए इंटरनेट की मदद से नई नई चीजें देखें। इसके बाद आप उन्हें अपने घर पर बनाकर बाजार में सप्लाई कर दें।

ये भी पढ़ें: कौन लेता है ऐसा रिस्क, बड़ी जॉब छोड़ इस मामूली काम से 5 लाख कमाई

हर चीज हो अपने आप में यूनिक

क्योंकि हाथ से बनी हैंडीक्राफ्ट चीजें लोगों को तभी आकर्षित करती हैं जब वो यूनिक हों। इसलिए आप कोई भी चीज बनाएं तो उसके अंदर इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आपके हाथ की बनाई चीज हमेशा यूनिक हो। जिसके अंदर आप कागज की चीजें बना सकते हो, मिट्टी की चीजें बना सकते हो, पत्थर और लकड़ी की चीजें बना सकते हो। क्योंकि ये चीजें आपको बाजार में कम कीमत में आसानी से मिल जाएगी। इसलिए आप इन्‍हें खरीदकर अपने घर काफी अच्‍छी होममेड से जुड़ी चीजें बना सकते हो।

यह भी पढ़ें: बदलते जमाने में तहलका बिजनेस, बिना मशीन दुकान के ₹3 लाख कमाई

मेले और प्रदर्शनी में खूब होगी बिक्री

हाथ से बनी यानि Home Made Business Idea वाली चीजों को लोग सबसे ज्यादा मेले और प्रदर्शनी के अंदर पसंद करते हैं। क्योंकि वहां पर लोग घूमने भी आते हैं और अगर कोई चीज नई दिखाई दे जाए तो उसे खरीद भी लेते हैं। इसलिए आप हमेशा इस बात पर नजर बनाए रखें कि आपके आसपास मेले या प्रदर्शनी कहां लगने वाली है। इसके बाद आप वहां पर अपना स्टॉल लगा लें। फिर वहां पर जो भी लोग देखने आएंगे आप उन्हें अपनी चीजों का रेट बता सकते हो। इस तरह से आप देखेंगे कि एक दिन में ही आपकी काफी सारी चीजें आसानी से बिक जाएगी।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 बार की इन्वेस्टमेंट से पूरी उम्र आमदनी, दे सकते हैं दूसरों को रोजगार

ऑनलाइन भी काफी सारी संभावनाएं

होममेड हैंडीक्राफ्ट (Homemade Handicraft) चीजों के अंदर ऑनलाइन भी काफी अच्छी संभावनाएं मौजूद हैं। इसलिए अगर फोन और लैपटॉप चलाना जानते हो तो इन चीजों को ऑनलाइन वेबसाइट पर भी लिस्‍ट कर सकते हो। वहां से आपको काफी सारे आर्डर मिल जाएंगे। जिसके बाद डिलीवरी ब्‍वॉय की मदद से आप यहां से इन्‍हें बेच सकते हो। इसलिए कोशिश करें कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से अपने सामान को बेचने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें: हर लोकेशन पर चलेगा, छोटी बजट में शुरू करके ₹70000 प्रतिमाह कमाई

50 से 60 प्रतिशत तक होता है फायदा

होममेड चीजों की खास बात ये होती है कि इनके अंदर आपको काफी ज्यादा फायदा होता है। क्योंकि इनके अंदर सारा कमाल आपके हुनर का होता है। इसलिए अगर आपके अंदर हुनर है तो आप इससे अच्छा पैसा कमा सकते हो। हाथ से बनी बहुत सारी चीजें तो ऐसी होती हैं जिनके अंदर आपको 50 से 60 प्रतिशत मुनाफा होता है। यानी अगर आपकी रोजाना कुछ चीजें भी बिक गई तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है।

Leave a Comment